खबर सक्ती ...
रबी सीजन में टोकन से मिलेगा खाद, कालाबाजारी पर लगेगी लगाम ..

उप संचालक कृषि तरुण कुमार प्रधान के निर्देशन में टोकन आधारित वितरण की तैयारी तेज, रकबे के आधार पर मिलेगा उर्वरक ,
गांव-गांव कृषि चौपाल के जरिए किसानों को किया जा रहा जागरूक, डिजिटल प्रणाली से वितरण में आएगी पारदर्शिता ..
सक्ती, रबी सीजन 2026-27 में किसानों को खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव किया जा रहा है। अब किसानों को उनकी कृषि भूमि के रकबे के आधार पर एफएफएस (Framework for Fertilizer Sale) सॉफ्टवेयर के माध्यम से टोकन प्रणाली से उर्वरक उपलब्ध कराया जाएगा। इस व्यवस्था का उद्देश्य किसानों को समय पर उचित मूल्य पर खाद उपलब्ध कराना, वितरण प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करना और उर्वरकों की कालाबाजारी पर अंकुश लगाना है। नई व्यवस्था के सुचारु क्रियान्वयन के लिए उप संचालक कृषि तरुण कुमार प्रधान के निर्देशन में कृषि विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

उप संचालक कृषि तरुण कुमार प्रधान ने बताया कि टोकन आधारित उर्वरक वितरण प्रणाली को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों, सहकारी समितियों तथा निजी कृषि केंद्रों के संचालकों को चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसके तहत जिले के समस्त वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारियों, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों और सहकारी समितियों के प्रबंधकों एवं ऑपरेटरों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है, ताकि रबी सीजन में किसानों को खाद प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
कृषि चौपाल के माध्यम से किसानों को दी जा रही जानकारी –
नई डिजिटल व्यवस्था से किसानों को परिचित कराने के लिए गांव-गांव में कृषि चौपाल आयोजित कर उन्हें टोकन प्रणाली की प्रक्रिया और इसके लाभों की जानकारी दी जा रही है। कृषि विभाग का प्रयास है कि किसान समय रहते नई व्यवस्था को समझ लें और खाद प्राप्त करने के लिए निर्धारित प्रक्रिया का पालन कर सकें। कृषि भूमि के रकबे के आधार पर उर्वरक उपलब्ध कराने से वितरण व्यवस्था अधिक व्यवस्थित होने और खाद की उपलब्धता में पारदर्शिता बढ़ने की उम्मीद है।
गड़बड़ी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई –
कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि टोकन आधारित उर्वरक वितरण प्रणाली के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। व्यवस्था में गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। नई प्रणाली के माध्यम से खाद वितरण पर निगरानी मजबूत करने और किसानों तक उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है।
मोबाइल में ऐसे डाउनलोड करें एफएफएस ऐप –
किसान अपने मोबाइल के गूगल प्ले स्टोर पर जाकर सर्च बार में Framework for Fertilizer Sale टाइप करें। इसके बाद संबंधित ऐप को डाउनलोड कर इंस्टॉल करें तथा उसमें दिए गए निर्देशों के अनुसार पंजीकरण या लॉगिन की प्रक्रिया पूरी करें। ऐप के उपयोग और टोकन प्रणाली से संबंधित अधिक जानकारी के लिए किसान अपने नजदीकी कृषि विभाग कार्यालय अथवा ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..























