खबर सक्ती ...
भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेने का संकल्प, जनजातीय गौरव दिवस पर गूंजा स्वाभिमान का संदेश ..

कलेक्टर जयश्री जैन मसनियाखुर्द के आदिवासी बालक आश्रम में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में हुईं शामिल, विद्यार्थियों के बीच पहुंचकर देखीं शैक्षणिक एवं आवासीय व्यवस्थाएं ..
सक्ती, धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर जिले में जनजातीय गौरव दिवस श्रद्धा, उत्साह और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शासकीय आदिवासी बालक आश्रम मसनियाखुर्द में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन शामिल हुईं। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का वर्चुअल माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में आयोजित राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह से प्रधानमंत्री के संबोधन को आश्रम के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अधिकारियों ने सामूहिक रूप से सुना।

कार्यक्रम के दौरान भगवान बिरसा मुंडा के अदम्य साहस, संघर्ष, त्याग और बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। अंग्रेजी हुकूमत और अन्यायपूर्ण व्यवस्था के विरुद्ध संघर्ष कर जनजातीय समाज के जल, जंगल, जमीन, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले भगवान बिरसा मुंडा को देश के महान जनजातीय नायक के रूप में नमन किया गया।
जनजातीय गौरव दिवस देश के स्वाभिमान और गौरव का उत्सव : मोदी –

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती से पूरे देश का गौरव जुड़ा हुआ है। उनका जीवन, संघर्ष और बलिदान प्रत्येक देशवासी के लिए प्रेरणास्रोत है। जनजातीय गौरव दिवस अब केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि पूरे देश के स्वाभिमान और गौरव का राष्ट्रीय उत्सव बन चुका है। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने अन्याय और शोषण के विरुद्ध संघर्ष करते हुए जनजातीय समाज के सम्मान, स्वाभिमान और अधिकारों की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।

प्रधानमंत्री ने जनजातीय समाज के विकास और सशक्तीकरण के लिए केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, आजीविका और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया। उन्होंने पीएम जनमन योजना एवं धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार का प्रयास है कि योजनाओं का लाभ जनजातीय क्षेत्रों के पात्र परिवारों तक पहुंचे और उनके जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आए।

उन्होंने कहा कि नक्सलवाद का सबसे अधिक दंश आदिवासी समाज ने झेला है। नक्सलवाद से मुक्ति के साथ जनजातीय क्षेत्रों में शांति, समृद्धि और विकास के नए अवसर खुल रहे हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री ने जनजातीय समाज के सफल उद्यमियों से संवाद कर उनकी उपलब्धियों और जीवन में आए बदलावों की जानकारी भी ली।
आश्रम की व्यवस्थाएं देखकर कलेक्टर ने बच्चों का बढ़ाया उत्साह –

प्रधानमंत्री के संबोधन के पश्चात कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने आश्रम परिसर की विभिन्न गतिविधियों एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने किचन गार्डन, खिलौना घर, प्रिंट रिच सामग्री, पुस्तकालय, शयन कक्ष एवं भोजन कक्ष का अवलोकन कर विद्यार्थियों को उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने आश्रम में बच्चों के लिए विकसित शैक्षणिक वातावरण और व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया।

इस अवसर पर कलेक्टर ने प्रधान पाठक शैलकुमार पांडेय एवं विद्यार्थियों को उपहार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने, जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने तथा अपनी जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और गौरवशाली विरासत को सहेजकर रखने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग सुश्री स्वप्नीता सिंह, प्रधान पाठक शैलकुमार पांडेय, आश्रम अधीक्षक उमेश राठौर, शिक्षक जगेश्वर भैना सहित विकासखंड सक्ती के विभिन्न आश्रमों एवं छात्रावासों के अधीक्षक, कर्मचारी, विद्यार्थी और पालकगण उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















