Connect with us

खबर सक्ती ...

धान खरीदी व्यवस्था का जायजा लेने नगरदा केंद्र पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश ..

Published

on

टोकन के अनुसार धान की ढेरी लगाने और पारदर्शी खरीदी पर जोर, किसानों की सुविधाओं में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त ,

खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं पर कलेक्टर जयश्री जैन की पैनी नजर ..

सक्ती, जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत धान खरीदी व्यवस्था को सुचारू, पारदर्शी और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन लगातार खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं पर नजर रख रही हैं। इसी क्रम में आज 16 नवंबर को उन्होंने धान खरीदी केंद्र नगरदा का औचक निरीक्षण कर खरीदी कार्य और किसानों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने शासन की निर्धारित चेकलिस्ट के अनुरूप व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों एवं खरीदी प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कलेक्टर जयश्री जैन ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसानों से निर्धारित गुणवत्ता का साफ-सुथरा धान ही खरीदा जाए तथा टोकन के आधार पर धान की ढेरी लगाकर खरीदी प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से संचालित किया जाए। उन्होंने कहा कि खरीदी केंद्रों में व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए, जिससे किसानों को धान विक्रय के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

बारदानों पर केंद्र का नाम अंकित करना अनिवार्य –

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सभी बारदानों पर स्टेंसिल के माध्यम से संबंधित धान खरीदी केंद्र का नाम अनिवार्य रूप से अंकित करने के निर्देश दिए। उन्होंने केंद्र में पर्याप्त मात्रा में डेनेज और तिरपाल उपलब्ध रखने को कहा, ताकि बारिश अथवा अन्य प्रतिकूल परिस्थितियों में धान को सुरक्षित रखा जा सके। साथ ही इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीनों की स्थिति, बारदानों की उपलब्धता और धान की गुणवत्ता जांच व्यवस्था को भी दुरुस्त रखने पर जोर दिया।

किसानों की सुविधाओं को लेकर कलेक्टर ने दिखाई गंभीरता –

कलेक्टर जयश्री जैन ने कहा कि धान खरीदी केंद्रों में किसानों के लिए पेयजल सहित सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध रहनी चाहिए। उन्होंने बायोमेट्रिक डिवाइस, कंप्यूटर, इंटरनेट कनेक्टिविटी और सीसीटीवी कैमरों को सुचारू रखने के निर्देश दिए, ताकि खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे और कार्य में किसी तरह की बाधा उत्पन्न न हो।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि धान खरीदी से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करें और शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप खरीदी कार्य सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर प्रीतेश राजपूत, जिला मार्कफेड अधिकारी रमेश लहरे, एआरसीएस मनीष खोबरागड़े, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा प्रबंधक शैलेंद्र तिवारी, पर्यवेक्षक विनोद साहू सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Latest

खबर सक्ती ...2 मिनट ago

धान खरीदी व्यवस्था का जायजा लेने नगरदा केंद्र पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश ..

टोकन के अनुसार धान की ढेरी लगाने और पारदर्शी खरीदी पर जोर, किसानों की सुविधाओं में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त...

खबर सक्ती ...46 मिनट ago

भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेने का संकल्प, जनजातीय गौरव दिवस पर गूंजा स्वाभिमान का संदेश ..

कलेक्टर जयश्री जैन मसनियाखुर्द के आदिवासी बालक आश्रम में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में हुईं शामिल, विद्यार्थियों के बीच पहुंचकर देखीं...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

अपर कलेक्टर नवीन भगत ने बरपाली धान खरीदी केंद्र का किया औचक निरीक्षण ..

किसानों की सुविधा और पारदर्शी धान खरीदी पर जोर, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने अधिकारियों को दिए निर्देश .. सक्ती, खरीफ...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

भगवान सहस्त्रबाहु जयंती पर तुर्रीधाम में गूंजे जयकारे, कलार समाज ने की पूजा-अर्चना ..

जिलाध्यक्ष गिरधर जायसवाल ने भगवान सहस्त्रबाहु के गौरवशाली इतिहास और समाज की एकजुटता पर दिया जोर , जिलाध्यक्ष जायसवाल बोले-...

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

महुआ और देशी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार ..

चंद्रपुर पुलिस ने 8 लीटर 60 एमएल शराब की जब्त, आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा .. सक्ती, अवैध शराब के...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान’ के तहत जनचौपाल, डॉ. चरणदास महंत ने उठाए ईवीएम की विश्वसनीयता पर सवाल ..

डॉ. महंत बोले – बैलेट पेपर से ही संभव है निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव, मतदाता सूची से नाम काटे जाने...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

प्रदेश उपाध्यक्ष रामनरेश यादव की सक्रियता से सक्ती जिले में मजबूत हो रहा नरेंद्र मोदी विचार मंच का संगठन ..

प्रदेश अध्यक्ष मनोहर साहू के प्रथम सक्ती आगमन पर हुआ भव्य स्वागत , संगठन विस्तार और जनहितकारी योजनाओं को जन-जन...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती जिले में कांग्रेस को बड़ा झटका, सक्रिय एवं जुझारू नेता कमल किशोर साहू ने थामा नरेंद्र मोदी विचार मंच का दामन ..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राष्ट्रवादी सोच और विकासवादी नीतियों से प्रभावित होकर लिया फैसला , प्रदेश उपाध्यक्ष राम नरेश यादव...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

विकासखंड सक्ती के ग्राम पंचायत डोड़की केंद्र में किसानों का सम्मान कर कलेक्टर जयश्री जैन ने किया धान खरीदी का शुभारंभ ..

राम कुमार ने 10.80 क्विंटल तो संतोष कुमार ने बेचा 6 क्विंटल धान, कलेक्टर ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा .....

ख़बर रायपुर2 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज 15 नवंबर को धरमजयगढ़, जशपुर और तपकरा के दौरे पर, जनजातीय गौरव दिवस समारोह में होंगे शामिल ..

धरमजयगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम, आरा में प्रचेता नर्सिंग कौशल कॉलेज का करेंगे शुभारंभ, तपकरा में छठ महापर्व में...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending