खबर सक्ती ...
सक्ती के तुर्रीधाम पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर जिले की खुशहाली की कामना की ..

धार्मिक धरोहरों के संरक्षण और पर्यटन विकास पर कलेक्टर का जोर, तुर्रीधाम की सुंदरता को बताया जिले की विशेष पहचान ..
सक्ती, जिले की कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिले के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल तुर्रीधाम पहुंचकर प्राचीन शिव मंदिर में विधिवत जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर जिलेवासियों के सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर उन्नति की कामना की।

तुर्रीधाम में दर्शन के दौरान कलेक्टर जयश्री जैन ने मंदिर की धार्मिक महत्ता और क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता की सराहना करते हुए कहा कि तुर्रीधाम जिले का एक महत्वपूर्ण धार्मिक एवं पर्यटन स्थल है। यहां की आध्यात्मिक आस्था, धार्मिक विरासत और प्राकृतिक सौंदर्य इसे विशेष पहचान प्रदान करते हैं। ऐसे स्थलों का संरक्षण करना और इन्हें विकास की दृष्टि से बेहतर बनाना आवश्यक है।
उन्होंने धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के संरक्षण, संवर्धन और विकास पर जोर देते हुए कहा कि जिले की ऐतिहासिक, धार्मिक और प्राकृतिक धरोहरों को सहेजकर पर्यटन की संभावनाओं को भी बढ़ावा दिया जाना चाहिए। इससे जिले की पहचान को नई ऊंचाई मिलेगी और स्थानीय स्तर पर पर्यटन गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा।
इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर प्रीतेश राजपूत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















