खबर सक्ती ...
5 जनवरी से 20 अप्रैल 2027 तक किसानों को मिलेगा नहरों से पानी ..

बांध में 78 प्रतिशत जलभराव, किसानों की मांग के अनुरूप होगा जल प्रदाय ..
जांजगीर-चांपा, रबी फसल की सिंचाई के लिए किसानों को समय पर पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला जल उपयोगिता समिति की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार 16 नवंबर को कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर जन्मेजय महोबे की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में बांध में उपलब्ध जलभराव की स्थिति, नहरों के संचालन और आगामी रबी सिंचाई कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा की गई। इसमें सर्वसम्मति से हसदेव दायीं तट एवं बायीं तट नहर प्रणाली के अंतर्गत 5 जनवरी 2027 से 20 अप्रैल 2027 तक किसानों की मांग के अनुरूप पानी प्रवाहित करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में समिति के सचिव एवं कार्यपालन अभियंता, हसदेव नहर जल प्रबंध संभाग जांजगीर शशांक सिंह ने बांध में वर्तमान में 78 प्रतिशत जलभराव उपलब्ध होने की जानकारी दी। उन्होंने प्रस्तावित सिंचाई कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि निर्धारित अवधि में किसानों की आवश्यकता और मांग के अनुसार नहरों के माध्यम से जल प्रदाय किया जाएगा। साथ ही नहर प्रणाली से संबंधित निर्माण एवं मरम्मत कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश संबंधित अभियंताओं को दिए गए।
कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने रबी सीजन को देखते हुए कृषि विभाग, सहकारी बैंक, मार्कफेड एवं बीज निगम के अधिकारियों को खाद, बीज और कीटनाशकों की आवश्यकता का तत्काल आकलन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों की जरूरत के अनुरूप इन सामग्रियों का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि बुआई एवं फसल उत्पादन के दौरान किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद-बीज उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया।

कलेक्टर ने बांध में उपलब्ध जल की मात्रा और नहरों की वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए मैदानी अमले को किसानों के साथ संयुक्त रूप से चर्चा कर रबी सिंचाई के लिए क्षेत्र का निर्धारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सिंचाई व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा किसानों की मांग और आवश्यकताओं को प्राथमिकता देने की बात कही।
बैठक में विधायक जांजगीर-चांपा ब्यास कश्यप, विधायक पामगढ़ श्रीमती शेषराज हरबंश, विधायक जैजैपुर बालेश्वर साहू, पूर्व विधायक केशव चंद्रा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया, डॉ. चरणदास महंत के जिला प्रतिनिधि गुलजार सिंह ठाकुर सहित राघवेंद्र प्रताप सिंह, आशुतोष गोस्वामी, कन्हैया राठौर, दुष्यंत सिंह, संदीप तिवारी, शिव तिवारी, शैलेन्द्र पांडेय सहित जनप्रतिनिधि, कृषकगण एवं संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















