खबर सक्ती ...
आदर्श पब्लिक स्कूल किरारी के आनंद मेले में दिखी बच्चों की प्रतिभा, जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा ने की सराहना ..

आयुष शर्मा बोले– पढ़ाई के साथ जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ें बच्चे, आनंद मेले से मिलता है प्रतिभा और आत्मविश्वास को निखारने का अवसर ..
सक्ती, आदर्श पब्लिक स्कूल किरारी में चिल्ड्रन्स फन फेयर (आनंद मेला) का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा शामिल हुए। उन्होंने मां सरस्वती, चाचा नेहरू एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के छायाचित्रों पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बच्चों, अभिभावकों एवं अतिथियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने आयोजन को यादगार बना दिया।
मुख्य अतिथि आयुष शर्मा ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि आदर्श पब्लिक स्कूल किरारी के विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ें और अपनी प्रतिभा से विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, जरूरत है तो उन्हें उचित मंच और अवसर प्रदान करने की। आनंद मेले जैसे आयोजन बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा को सामने लाने के साथ उनके आत्मविश्वास, रचनात्मकता और व्यवहारिक ज्ञान को भी विकसित करते हैं।

उन्होंने बच्चों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक नृत्य कार्यक्रमों एवं विभिन्न व्यंजनों के आकर्षक स्टॉलों की विशेष प्रशंसा की। साथ ही विद्यालय की स्वच्छता, सुव्यवस्थित व्यवस्था एवं आयोजन की सराहना करते हुए प्राचार्य दिनेश कुमार साहू के प्रयासों को सराहनीय बताया।
आनंद मेले में बच्चों ने मोमोज, मैगी, मटर चाट, इडली, भेल, वेज पकौड़ा, आइसक्रीम, सैंडविच और पॉपकॉर्न सहित अनेक स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल लगाए। बच्चों ने स्टॉलों के माध्यम से अपनी पाक कला, रचनात्मकता और प्रबंधन क्षमता का परिचय दिया। मेले में अभिभावकों एवं अतिथियों ने विभिन्न व्यंजनों का आनंद लेते हुए बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के प्राचार्य दिनेश कुमार साहू के पिता दया राम साहू एवं उनकी पत्नी श्रीमती गोमती साहू का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अपनी जिम्मेदारियों का बेहतर ढंग से निर्वहन करते हुए आयोजन को सफल बनाया। इस दौरान मिडिल स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल किरारी के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी कार्यक्रम की सराहना की।
कार्यक्रम के समापन पर प्राचार्य दिनेश कुमार साहू ने मुख्य अतिथि आयुष शर्मा, अभिभावकों, आसपास के गांवों से पहुंचे अतिथियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
कुल मिलाकर आदर्श पब्लिक स्कूल किरारी का यह आनंद मेला बच्चों के सर्वांगीण विकास, व्यावहारिक शिक्षा और उनकी छिपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित हुआ।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















