खबर सूरजपुर ..
राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण पर कलेक्टर रेना जमील सख्त, समय-सीमा से बाहर लंबित मामलों को शत-प्रतिशत निपटाने के निर्देश ..

फौती नामांतरण, सीमांकन, डायवर्सन और त्रुटि सुधार के मामलों की अनुविभाग एवं तहसीलवार की समीक्षा, आमजन से जुड़े प्रकरणों को प्राथमिकता देने पर जोर ..
सूरजपुर, आमजन को राजस्व संबंधी मामलों में अनावश्यक परेशानी से राहत दिलाने और लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण को लेकर कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर अनुविभाग एवं तहसीलवार राजस्व प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि आम नागरिकों से जुड़े राजस्व मामलों का प्राथमिकता के साथ निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में कलेक्टर रेना जमील ने फौती नामांतरण, सीमांकन, डायवर्सन, त्रुटि सुधार सहित विभिन्न राजस्व प्रकरणों की प्रगति की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन प्रकरणों की समय-सीमा समाप्त हो चुकी है, उनका शत-प्रतिशत निराकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।
कलेक्टर श्रीमती जमील ने कहा कि राजस्व विभाग सीधे आमजन से जुड़ा हुआ है। ऐसे में लोगों को अपने छोटे-छोटे राजस्व कार्यों के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। सभी अधिकारी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण करें। उन्होंने दो टूक कहा कि कोई भी राजस्व प्रकरण निर्धारित समय-सीमा से बाहर लंबित नहीं रहना चाहिए।
कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को लंबित मामलों की नियमित मॉनिटरिंग करने और निराकरण की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश भी दिए। बैठक में अपर कलेक्टर रामसिंह ठाकुर सहित सभी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















