Connect with us

ख़बर रायपुर

मुख्यमंत्री श्री बघेल 22 अप्रैल को रायपुर और दुर्ग जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल ..

Published

on

चंदखुरी में तीन दिवसीय माता कौशल्या महोत्सव का करेंगे शुभारंभ ..

रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज 22 अप्रैल, शनिवार को अक्ती तिहार एवं माटी पूजन दिवस, श्री भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम, माता कौशल्या महोत्सव तथा ईद-उल-फितर समेत रायपुर जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे 22 अप्रैल को ही दुर्ग जिले अंतर्गत आयोजित सामूहिक आदर्श विवाह और मां कर्मा जयंती महोत्सव में भी हिस्सा लेंगे।

निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार ..

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज 22 अप्रैल को सुबह 10.10 बजे राजधानी रायपुर के ईदगाह भाठा मैदान में आयोजित ईद-उल-फितर कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे इसके पश्चात पूर्वान्ह 11 बजे इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय पहुंचेंगे, यहां मुख्यमंत्री श्री बघेल अक्ती तिहार एवं माटी पूजन दिवस- 2023 कार्यक्रम में शामिल होंगे। साथ ही कृषक सभागार भवन एवं महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय कैम्प कार्यालय और नव निर्मित क्लस्टर क्लासरूम भवन का उद्घाटन करेंगे।

मुख्यमंत्री दोपहर 3.10 बजे राजधानी रायपुर के पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा गातापार (बेल्हारी) ग्राम, पाटन के लिए रवाना होंगे। गातापार में मुख्यमंत्री सामूहिक आदर्श विवाह एवं विशाल कर्मा जयंती महोत्सव में शामिल होंगे और दोपहर 4.35 बजे कुम्हारी के लिए रवाना होंगे। कुम्हारी में दोपहर 4.55 बजे मुख्यमंत्री बाजार चौक स्थित मां कर्मा भवन में नगर इकाई संघ द्वारा आयोजित मां कर्मा जयंती महोत्सव में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शाम 6.10 बजे रायपुर पहुंचेंगे और समता कॉलोनी स्थित मंगलम भवन तथा शाम 6.50 बजे बैरन बाजार स्थित आशीर्वाद भवन में आयोजित श्री भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे शाम 7.20 बजे चंदखुरी के लिए रवाना होंगे और शाम 7.50 बजे चंदखुरी में आयोजित तीन दिवसीय माता कौशल्या महोत्सव का शुभारंभ करेंगे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर कोरबा9 घंटे ago

पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर वीबीजीरामजी का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें : सांसद ज्योत्सना महंत ..

ग्रामीण क्षेत्रों में मुक्तिधाम, शेड और स्कूलों में शौचालय सहित मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर जोर , मोबाइल मेडिकल यूनिट...

खबर कोरबा10 घंटे ago

सड़क सुरक्षा को लेकर सांसद ज्योत्सना महंत ने दिए सख्त निर्देश ..

दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, रंबल स्ट्रिप, क्रैश बैरियर व प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर .....

ख़बर रायपुर11 घंटे ago

पीडीएस चावल पर QR कोड की नजर, मिलर से हितग्राही तक हर बोरी होगी ट्रैक ..

राशन के चावल की हेराफेरी पर लगेगी लगाम, दिसंबर से छत्तीसगढ़ में QR कोड व्यवस्था की तैयारी .. रायपुर, सार्वजनिक...

ख़बर रायपुर11 घंटे ago

नवा रायपुर में राज्य निर्वाचन आयुक्तों के 32वें अखिल भारतीय सम्मेलन का राज्यपाल रामेन डेका ने किया शुभारंभ ..

Chhattisgarh Local Body Election Year Book- 2026 का किया विमोचन .. रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने बताया...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को सक्ती में विशाल रक्तदान शिविर ..

एमसीएच अस्पताल में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक होगा आयोजन, आमजन एवं सामाजिक संगठनों से अधिकाधिक सहभागिता की...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

सक्ती संभाग में बिजली बकायादारों पर बड़ी कार्रवाई, 128 कनेक्शन काटे ..

18 टीमों ने चलाया मास डिस्कनेक्शन अभियान, 28.85 लाख रुपये की बकाया राशि वसूली .. सक्ती, विद्युत बकायादारों के खिलाफ...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री, मीरा से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’ ..

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में दीये बेच रही महिला से आत्मीय संवाद, एक हजार रुपए देकर किया श्रम और स्वावलंबन का...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

गोल्फ के नक्शे पर नई पहचान बना रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय ..

नवा रायपुर ओपन की ट्रॉफी का अनावरण, मुख्यमंत्री ने खुद गोल्फ खेलकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह , 132 प्रोफेशनल गोल्फर...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

महतारी वंदन योजना ने रानी कर्मवीर को दिया आर्थिक संबल, आत्मनिर्भरता की राह हुई आसान ..

सुकन्या समृद्धि योजना में बचत कर बेटी के भविष्य को संवार रहीं, अन्य महिलाओं के लिए बनीं प्रेरणा .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

दुर्घटना में मछुआरे की मौत, परिवार को मिला 5 लाख का बीमा सहारा ..

समूह दुर्घटना बीमा योजना से स्वर्गीय महेन्द्र श्रीवास की पत्नी शारदा श्रीवास के खाते में पहुंची सहायता राशि .. सक्ती,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending