Connect with us

खबर बाराद्वार ..

ब्रम्हाकुमारिज के द्वारा अध्यात्म, मनोरंजन एवं जादू का अद्भुत समागम आयोजित ..

Published

on

ब्रम्हाकुमारिज चैतन्य देवियों के रूप में समाज में सुख, शांति व समृद्धि के लिए प्रयत्नशील …जादूगर हैरी ,

हास्य, मनोरंजन व अध्यात्म से भरपूर परिवारिक मेजिक शो ,

अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने आयोजन को सफल बनाने लोगों के प्रति जताया आभार .

बाराद्वार, हम मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा में जड़ मूर्तियों में देव देवियों को खोजते फिर रहे हैं जबकि ब्रह्माकुमारी जैसी चैतन्य देवियां हम सबके जीवन में राजयोग मेडिटेशन के माध्यम सुख शांति व समृद्धि लाने के लिए सतत प्रयत्नशील हैं। यह बात कहते हुए जादूगर स्म्राट हेरी ने जादुई करतब के साथ लोगों को आध्यात्मिक संदेश दिया।

बाराद्वार के विद्याभूमि स्कूल के विशाल प्रांगण में लोगों की भारी उपस्थिति के बीच अध्यात्मिक रहस्य, हास्य व मनोरंजन से भरपूर प्रदर्शन कर जादूगर हेरी व नन्हा जादूगर जतिन ने लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ राजेश पटेल थाना प्रभारी बाराद्वार, उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल, जिला चांवल उद्योग संघ के अध्यक्ष शिव अग्रवाल, मारवाड़ी महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती सत्यभामा केडिया, विद्या भूमि के संचालक ओमप्रकाश केडिया ब्रह्माकुमारी तुलसी बहन के करकमलों से शिव पूजन एवम् नगर पालिका अध्यक्ष रेशमा विजय सूर्यवंशी, राइस मिल एसोसिएशन के गौरीशंकर अग्रवाल, दिनेश शर्मा, पुरुषोत्तम अग्रवाल एवम पत्रकार संघ के साथियों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

पश्चात जादूगर हैरी और जतिन ने लगातार नान स्टाप संगीतमय जादू का एक से बढ़कर एक करतब दिखाते हुए खूब तालियां बटोरी। इन पलों में ब्रह्माकुमारी बहनों ने नशा मुक्ति अभियान के तहत नृत्य नाटिका के माध्यम से समाज को जागरूक करते हुए नशा त्यागने का आग्रह किया। कार्यक्रम के अंत में जादूगर हैरी ने दांतों से स्कूल बस खींचकर लोगों को हैरत में डाल दिया तथा देर रात सड़क के दोनों ओर खड़े लोगों के हुजूम ने जादूगर का स्वागत सत्कार करते हुए उसके अध्यात्मिक मनोबल को खूब सराहा।

आयोजन को सफल बनाने ब्रह्माकुमारी बहनें शकुंतला, कांति, के साथ राजा, नरेश, राजेश, छेदी, सतीश, संतोष, सतीश आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई तो वहीं संस्था का परिचय बहन पुष्पलता ने दिया तो संचालन मधु बहन ने किया। ब्रम्हाकुमारिज से जुड़े भाई चितरंजय पटेल ने आज के भीड़ भरे आयोजन को सफल बनाने में पुलिस प्रशासन, विद्या भूमि शाला प्रबंधन, विद्युत विभाग के साथ सभी सहयोगियों एवम् नागरिकों के प्रति साधुवाद व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ब्रम्हाकुमारिज के आयोजनों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आग्रह किया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर कोरबा14 घंटे ago

मजबूत लोकतंत्र की नींव मजबूत मतदाता सूची और जागरूक मतदान से होगी तैयार, ELC के जरिए विद्यार्थियों को मिलेगा अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर ..

कोरबा जिले में 20 नवंबर तक तीन चरणों में होंगी निबंध एवं क्विज प्रतियोगिताएं, जिला स्तर पर चयनित 10 प्रतिभागियों...

ख़बर रायपुर14 घंटे ago

ग्रामीण विकास के नवाचारों ने बटोरी सराहना, राज्योत्सव में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रदर्शनी को मिला दूसरा स्थान ..

‘छत्तीसकला’ से चमका बिहान की दीदियों का हुनर, पीएम जनमन आवास मॉडल और प्लास्टिक से सड़क निर्माण बना आकर्षण; जल...

ख़बर रायपुर14 घंटे ago

एनआईटी रायपुर के दीक्षांत समारोह में 1,364 विद्यार्थियों को मिली उपाधियां, 51 पदकों से मेधावी सम्मानित ..

केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी बोले- विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका निर्णायक, संस्थान में सात सेंटर ऑफ...

ख़बर रायपुर15 घंटे ago

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन संयुक्त जिला कार्यालय, सर्किट हाउस, पुल एवं सड़क कार्यों का किया निरीक्षण ..

निर्धारित गुणवत्ता और मानकों के अनुरूप समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश .. रायपुर, लोक निर्माण विभाग के...

ख़बर रायपुर16 घंटे ago

सड़क-पुलों की गुणवत्ता सुधारने इंजीनियरों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण ..

लोक निर्माण विभाग की राज्य स्तरीय कार्यशाला कल 4 नवंबर को रायपुर में आयोजित , उप मुख्यमंत्री अरुण साव करेंगे...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

सक्ती विकासखंड की 08 ग्राम पंचायतों में शासकीय उचित मूल्य की दुकान के संचालन हेतु इच्छुक संस्थाओं से 16 नवम्बर तक आमंत्रित किए गए आवेदन ..

सकरेलीकला, परसदाखुर्द, गढगोढ़ी, पतेरापालीकला, केरीबंधा, अर्जुनी, ऋषभतीर्थ एवं बोईरडीह के लिए आवेदन किए गए आमंत्रित .. सक्ती, जिले के विकासखंड...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

राज्योत्सव में जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र ..

शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की दी गई जानकारी , जनप्रतिनिधियों से लेकर आम नागरिकों ने किया अवलोकन,...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

जिला सक्ती की ग्राम पंचायतों में सामाजिक अंकेक्षण तेज, विकास कार्यों की हो रही जमीनी जांच ..

भौतिक सत्यापन के साथ पारदर्शिता, गुणवत्ता और जवाबदेही के मानकों की हो रही गहन समीक्षा .. सक्ती, राज्य कार्यालय के...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ की महिलाओं को बड़ा उपहार ..

गृह मंत्री अमित शाह के आतिथ्य में आज राज्योत्सव में जारी होगी महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त .. रायपुर,...

नई दिल्ली ..2 दिन ago

ऊर्जा क्षेत्र में 5.60 लाख करोड़ रुपए के निवेश की संभावनाओं के साथ आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़, वर्ष 2030 तक 15 हजार मेगावाट हरित ऊर्जा क्षमता का लक्ष्य ..

130 से अधिक देशों की भागीदारी वाले वैश्विक ऊर्जा सम्मेलन में छत्तीसगढ़ ने प्रस्तुत की निवेश की व्यापक संभावनाएं ,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending