Connect with us

खबर बिलासपुर

श्रमिक दिवस पर हर आम और खास लोगों ने किया बोरे-बासी का सेवन ..

Published

on

जनप्रतिनिधि, अधिकारियों ने बोरे-बासी खाकर श्रमिकों के प्रति जताया सम्मान ..

बिलासपुर, 01 मई 2023 को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर आज यहां बिलासपुर जिले में बोरे-बासी तिहार उत्साह के साथ मनाया गया। आम और खास सभी लोगों ने इस अवसर पर बोरे-बासी का सेवन कर श्रमिकों के साथ एकजुटता दिखाई और उनका सम्मान किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आव्हान पर श्रमिकों के सम्मान में आयोजित बोरे-बासी तिहार को लेकर जिले के नगरीय क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी उत्साह का माहौल देखा गया।

आज नगर निगम के मोपका गोठान में महापौर रामशरण यादव, कमिश्नर डॉ. संजय अलंग, आईजी बी.एन. मीणा, कलेक्टर सौरभ कुमार और एसपी संतोष कुमार सिंह ने श्रमिकों और समूह की दीदियों के साथ सामूहिक रूप से छत्तीसगढ़िया संस्कृति के प्रमुख आहार बोरे-बासी का आनंद लिया।

संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि आशीष सिंह ने भी मेहनतकश श्रमवीरों के सम्मान में बोरे-बासी का सेवन किया। उन्होंने इस अवसर पर श्रमिकों को बधाई और शुभकामनाएं दी। श्रीमती सिंह ने कहा कि बोरे-बासी सम्पूर्ण भोजन है। यह स्वास्थ्यवर्द्धक होता है। स्व. लखीराम ऑडिटोरियम में महापौर रामशरण यादव ने सफाई कामगारों के साथ बोरे-बासी का सामूहिक सेवन किया। उन्होंने कहा कि वास्तव में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ की संस्कृति, रीति-रिवाज और खानपान को सहेजने का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक, अरपा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभय नारायण राय सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी बोरे-बासी का लुत्फ उठाया। जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान ने भी बोरे-बासी का स्वाद लिया। बिलासपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष वीरेन्द्र गहवई ने भी बोरे-बासी खाकर अपने दिन की शुरूआत की।

श्रमिक सदन में हजारों श्रमिकों ने मनाया बोरे-बासी तिहार ..

बृहस्पति बाजार के समीप स्थित श्रमिक सदन में आज हजारों मेहनतकश श्रमिक बोरे-बासी तिहार में शामिल हुए। इस अवसर पर सभी ने बड़े उत्साह के साथ मिलकर बोरे-बासी का आनंद लिया। नगर पंचायतों में बोरे-बासी तिहार को लेकर उत्साह देखा गया।

ग्रामीणों ने भी लिया बोरे-बासी का आनंद ..

ग्रामीण क्षेत्रों में भी ग्रामीणों ने बोरे-बासी का आनंद लिया। बिल्हा ब्लॉक के ग्राम धौरामुड़ा, तखतपुर के बेलपान, मस्तूरी के बेलटुकरी और कोटा ब्लॉक के करगीकला में सामूहिक रूप से बोरे-बासी का ग्रामीणों ने सेवन किया। सभी ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति से जुड़े खान-पान और व्यंजनों की पहचान बोरे-बासी के साथ टमाटर और आम की चटनी, चेचभाजी, प्याज और मिर्ची का स्वाद लिया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर6 घंटे ago

नियद नेल्ला नार 2.0 : दूरस्थ वनांचलों में 31 व्यक्तिगत और 14 सामुदायिक योजनाओं का मिलेगा लाभ ..

पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर जोर, मुख्य सचिव विकासशील ने की योजनाओं की समीक्षा .....

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

कलेक्टर ने सकरेली और बाराद्वार मे पीवी ऐप के माध्यम से किए जा रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

सक्ती, कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन द्वारा आज तहसील नया बाराद्वार अंतर्गत ग्राम सकरेली और नया बाराद्वार में पीवी ऐप के...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए सभी कलेक्टर की ली समीक्षा बैठक ..

सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा कर हितग्राहियों से किया संवाद .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

3.14 करोड़ की लागत से बनेगा सक्ती जिला पंचायत का आधुनिक भवन, ग्रामीण विकास कार्यों को मिलेगी नई गति ..

फरवरी 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के लिए बनेंगे सर्वसुविधायुक्त कक्ष व आधुनिक मीटिंग हॉल...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

PV ऐप की खामियों पर पटवारी संघ का विरोध, 13 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल ..

बिना नक्शा बटांकन के खेतों की डिजिटल मैपिंग पर सवाल, गलत सर्वे से धान खरीदी में किसानों को नुकसान की...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

श्रीमती गायत्री देवी अग्रवाल का निधन, 80 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस ..

हसदेव नदी के पश्चिमी तट पर ग्राम लक्षनपुर स्थित मारवाड़ी मुक्तिधाम में दी गई अंतिम विदाई .. जांजगीर-चांपा, स्थानीय अग्रवाल...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर बच्चों ने दिखाया वैज्ञानिक कौशल ..

प्रधान पाठक शैल कुमार पांडेय ने सुनाई बचपन से मिसाइल मैन बनने तक की प्रेरक कहानी, बच्चों को दिया ‘दिमाग...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

नवरात्रि में 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी ..

प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने चरण पखारकर किया स्वागत, सक्ती जिले को धर्मांतरण-मुक्त बनाने का किया आह्वान .. सक्ती, नवरात्रि...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending