खबर बिलासपुर
जिला एवं सत्र न्यायालय में नवीन विस्तारित न्यायालय भवन, कक्ष का भूमि पूजन एवं शिलान्यास ..

बिलासपुर, 30 अप्रैल 2023 को जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर बिलासपुर में नवीन विस्तारित न्यायालय भवन, अधिवक्ता कक्ष एवं अभियोजन कार्यालय भवन का भूमि पूजन एवं शिलान्यास माननीय न्यायमूर्ति संजय एस. अग्रवाल, न्यायधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय एवं पोर्टफोलियो जज जिला बिलासपुर द्वारा किया गया। इस अवसर पर माननीय न्यायमूर्ति संजय एस. अग्रवाल द्वारा व्यक्त किया गया कि जिला न्यायालय परिसर बिलासपुर में नवीन विस्तारित न्यायालय भवन का निर्माण पूर्ण होने पर भविष्य में पक्षकारों एवं अधिवक्ताओं को सुविधा होगी। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए माननीय न्यायमूर्ति संजय एस. अग्रवाल द्वारा कनिष्ठ अधिवक्ताओं को कानूनी विषयों का निरतंर अध्ययन करने तथा वरिष्ठ अधिवक्ताओं का सम्मान करने तथा उनसे मार्गदर्शन लेने की बात पर जोर दिया गया। इस अवसर पर अशोक कुमार साहू, जिला एवं सत्र न्यायाधीश बिलासपुर द्वारा स्वागत उद्बोधन दिया गया तथा आभार प्रदर्शन सुश्री संघरत्ना भतपहरी, विशेष न्यायधीश (एट्रोसिटी) बिलासपुर के द्वारा किया गया। इस अवसर पर माननीय न्यायमूर्ति सचिन सिंह राजपूत, न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर, माननीय न्यायमूर्ति राकेश मोहन पाण्डेय, न्यायधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर, रमाशंकर प्रसाद, प्रधान न्यायधीश कुटुम्ब न्यायालय बिलासपुर, सौरभ कुमार, कलेक्टर बिलासपुर, संतोष कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक बिलासपुर, चन्द्रशेखर बाजपेयी, अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ बिलासपुर, गोविन्द राम मिरी, वरिष्ठ अधिवक्ता बिलासपुर, जिला न्यायालय बिलासपुर में पदस्थ समस्त न्यायिक अधिकारी एवं कर्मचारी, विरेन्द्र प्रकाश गौरहा, लोक अभियोजक बिलासपुर, एस एल पटेल, उप संचालक लोक अभियोजन बिलासपुर सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित थे।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
























You must be logged in to post a comment Login