Connect with us

खबर सक्ती ...

मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग लगातार तृतीय वर्ष नारद जयंती पर पत्रकारों का सम्मान समारोह आयोजित ..

Published

on

मानव अधिकार आयोग के द्वारा पत्रकारों का सम्मान एक अनुकरणीय पहल- राम अवतार अग्रवाल ,

नवीन जिला सक्ती के विकास में पत्रकारों की भूमिका सुनिश्चित हो- चितरंजन पटेल ,

कलमकारों का सम्मान मानव अधिकार एवम् सामाजिक न्याय आयोग का सराहनीय प्रयास- भागवत आचार्य राजेंद्र महाराज ..

सक्ती, ब्रह्मांड के आदि संदेश वाहक नारद जी की जयंती पर राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग मीडिया प्रभाग सक्ती के द्वारा नवीन जिला सक्ती के पत्रकारों का सम्मान कर भेंट प्रदान किया।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि व भागवत प्रवाह अध्यात्मिक सेवा संस्थान छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष आचार्य राजेंद्र जी महाराज ने कहा कि पत्रकारों के गैरमौजूदगी से पूरा शासन प्रशासन एवं राजतंत्र निरंकुश होने से समाज में अराजकता की संभावना है इन बातों को ध्यान में रख कर पत्रकारों के समाज में महती भूमिका के लिए आयोग के द्वारा पत्रकारों का सम्मान सराहनीय कदम है।

मुख्य अभ्यागत एवम सरस्वती शिशु मंदिर के अध्यक्ष रामअवतार अग्रवाल ने मानव अधिकार आयोग के इस परंपरागत सम्मान कार्यक्रम की सराहना करते हुए आयोग के कदम को अनुकरणीय बताया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग के लीगल सेल के प्रदेश अध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि आप सभी कलमकार समाज के अंतिम छोर में खड़े व्यक्ति की आवाज बनें तथा नवीन जिला सक्ती के विकास में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें ताकि यह नवीन जिला सक्ती पूरे प्रदेश में अपने भव्यता को लेकर एक मिसाल कायम कर सके।

इस अवसर पर उपस्थित सम्मान समारोह में श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, पत्रकार संघ सक्ती के अध्यक्ष तपेश शर्मा, राम नरेश यादव, एकता पत्रकार संघ के सुमित शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए आयोजन समिति के प्रति साधुवाद प्रकट किया।

कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग के जिलाध्यक्ष महेंद्र बरेठ ने किया तो वही कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन करते हुए मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग के मीडिया सेल के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष योम लहरे ने सभी अभ्यागतों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पत्रकार साथियों से सदैव सामाजिक न्याय एवं मानव अधिकार के कार्यों को अंजाम देने में आयोग को सहयोग प्रदान करने की कामना करते हुए सबके प्रति साधुवाद प्रकट किया।

आज अभिनंदन समारोह में मीडिया से रंजन सिन्हा, मनोज दुबे, पुरुषोत्तम अग्रवाल, मुबारक, अशोक, रामकुमार मनहर, भूपेंद्र कुमार गवेल, उमेश साहू , विजय धीरहे, नितिन शुक्ला, बसंत कुमार धीरज, रमेश कुमार देवांगन, महेंद्र खांडे, मनीष कथुरिया, प्रदीप शर्मा, करण अजगल्ले, धनंजय नामदेव, देवेंद्र रात्रे, सुरेश कृपलानी, पर्सन राठौर, नारायण राठौर, उदय मधुकर सहित काफी संख्या में पत्रकारों के साथ अशासकीय विद्यालय प्रबंधक कल्याण संघ के अध्यक्ष दुलीचंद साहू, विनोद साहू, सरोज महंत चुरामणि साहू आदि की गरिमामय उपस्थिति रही। जिन्हें आयोग की ओर से श्वेत वस्त्र, डायरी, कलम प्रदान भेंट कर प्रदेश अध्यक्ष चितरंजय पटेल ने अभिनंदन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ नारद जी के चित्र पर मंचासीन अभ्यागतो के द्वारा माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया गया तथा समापन के पश्चात सभी ने स्वल्पाहार का आनंद लिया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर2 घंटे ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र ..

अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा – परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें...

खबर सूरजपुर ..2 घंटे ago

कलेक्टर रेना जमील के नेतृत्व में सूरजपुर ने रचा जल संरक्षण का नया कीर्तिमानदेश में चौथा, छत्तीसगढ़ में अव्वल ..

‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान में राष्ट्रीय पहचान, देश के टॉप-10 जिलों में शामिल , 5.88 लाख से अधिक जल...

खबर रायगढ़3 घंटे ago

बडी खबर: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तर आरक्षित ..

सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत बोले—संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को किया गया अलर्ट .....

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

सक्ती के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ..

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक पर कब्जा, सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

शुभ अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प : डॉ. शालू पाहवा ..

लीनेस सुमन सिंह ने पौधरोपण कर बच्चों को वितरित किए पौधे, संरक्षण का दिलाया संकल्प .. सक्ती, पर्यावरण संरक्षण और...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

कलेक्टर ने जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त ..

अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई पटवारी सहित समस्त राजस्व अमला फिल्ड स्तर पर करेंगे सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण...

खबर जांजगीर-चांपा ..15 घंटे ago

शिक्षा के मंदिर में रिश्वत का दाग: 80 हजार के एरियर्स के लिए मांगे 10 हजार, प्राचार्य और बाबू एसीबी के जाल में ..

किरारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसीबी बिलासपुर की ट्रैप कार्रवाई, रिश्वत की रकम लेते बाबू गिरफ्तार, प्राचार्य भी कार्रवाई...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन ..

मांदरी एवं ढोलक की थाप पर लोक संस्कृति के रंग में रंगा ‘रंग तरंग’ कार्यक्रम का अंतिम दिवस .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका ..

निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए और अधिक प्रयास जरूरी – राज्यपाल रमेन डेका ..

वर्ल्ड ऑडियो बुक टीम छत्तीसगढ़ का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज , राज्यपाल ने टीम के सदस्यों...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending