Connect with us

खबर सक्ती ...

प्रभारी कलेक्टर बीरेन्द्र लकड़ा ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ..

Published

on

जनशिकायत के लंबित प्रकरणों का तेजी से करे निराकरण- प्रभारी कलेक्टर ..

सक्ती, प्रभारी कलेक्टर बीरेन्द्र लकड़ा ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। बैठक में प्रभारी कलेक्टर ने विभिन्न विभागों से संबंधित प्राप्त हुवे जनशिकायत के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए तेजी से निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व और तहसीलदारों को अविवादित, विवादित, नामांतरण, बटवारा, सीमांकन आदि राजस्व कार्यों में तेजी लाते हुवे लंबित प्रकरणों का तेजी से निराकरण करने के निर्देश दिए है।

समय सीमा की बैठक में प्रभारी कलेक्टर ने सभी विभागों के लंबित टीएल प्रकरणों और जनशिकायत की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्रता से निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में खाद और बीज के भण्डारण तथा उठाव की जानकारी लेते हुए सभी समितियों में पर्याप्त मात्रा में खाद बीज का भण्डारण तथा किसानों के मांग तथा आवश्यकता के अनुरूप सुव्यवस्थित ढंग से वितरण कराये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग अंतर्गत किए जा रहे स्कूल जतन योजना तथा अन्य निर्माण कार्यों के अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने आगामी निर्वाचन के तैयारियों की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने जिले के विभिन्न विभागों के विभागीय कार्य तथा लंबित प्रकरणों पर विस्तार से चर्चा करते हुए अधिकारियों को गंभीरता से इनका त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कलेक्टर ने बैठक में गोधन न्याय योजना, रीपा योजना, बेरोजगारी भत्ता, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, चिटफंड, प्रधानमंत्री आवास योजना, डीएमएफ मद अंतर्गत किए जा रहे निर्माण कार्यों सहित अन्य निर्माण कार्यो की अद्यतन स्थिति, जल जीवन मिशन के कार्य, अमृत सरोवर योजना, सी-मार्ट, विधवा पेंशन सहित विभिन्न विभाग अंतर्गत चल रहे कार्यों की विस्तार से समीक्षा किए। इसके साथ ही कलेक्टर ने अन्य विभिन्न महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में सर्व एसडीएम, तहसीलदार तथा विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर कोरबा7 घंटे ago

पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर वीबीजीरामजी का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें : सांसद ज्योत्सना महंत ..

ग्रामीण क्षेत्रों में मुक्तिधाम, शेड और स्कूलों में शौचालय सहित मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर जोर , मोबाइल मेडिकल यूनिट...

खबर कोरबा8 घंटे ago

सड़क सुरक्षा को लेकर सांसद ज्योत्सना महंत ने दिए सख्त निर्देश ..

दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, रंबल स्ट्रिप, क्रैश बैरियर व प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर .....

ख़बर रायपुर8 घंटे ago

पीडीएस चावल पर QR कोड की नजर, मिलर से हितग्राही तक हर बोरी होगी ट्रैक ..

राशन के चावल की हेराफेरी पर लगेगी लगाम, दिसंबर से छत्तीसगढ़ में QR कोड व्यवस्था की तैयारी .. रायपुर, सार्वजनिक...

ख़बर रायपुर9 घंटे ago

नवा रायपुर में राज्य निर्वाचन आयुक्तों के 32वें अखिल भारतीय सम्मेलन का राज्यपाल रामेन डेका ने किया शुभारंभ ..

Chhattisgarh Local Body Election Year Book- 2026 का किया विमोचन .. रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने बताया...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को सक्ती में विशाल रक्तदान शिविर ..

एमसीएच अस्पताल में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक होगा आयोजन, आमजन एवं सामाजिक संगठनों से अधिकाधिक सहभागिता की...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

सक्ती संभाग में बिजली बकायादारों पर बड़ी कार्रवाई, 128 कनेक्शन काटे ..

18 टीमों ने चलाया मास डिस्कनेक्शन अभियान, 28.85 लाख रुपये की बकाया राशि वसूली .. सक्ती, विद्युत बकायादारों के खिलाफ...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री, मीरा से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’ ..

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में दीये बेच रही महिला से आत्मीय संवाद, एक हजार रुपए देकर किया श्रम और स्वावलंबन का...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

गोल्फ के नक्शे पर नई पहचान बना रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय ..

नवा रायपुर ओपन की ट्रॉफी का अनावरण, मुख्यमंत्री ने खुद गोल्फ खेलकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह , 132 प्रोफेशनल गोल्फर...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

महतारी वंदन योजना ने रानी कर्मवीर को दिया आर्थिक संबल, आत्मनिर्भरता की राह हुई आसान ..

सुकन्या समृद्धि योजना में बचत कर बेटी के भविष्य को संवार रहीं, अन्य महिलाओं के लिए बनीं प्रेरणा .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

दुर्घटना में मछुआरे की मौत, परिवार को मिला 5 लाख का बीमा सहारा ..

समूह दुर्घटना बीमा योजना से स्वर्गीय महेन्द्र श्रीवास की पत्नी शारदा श्रीवास के खाते में पहुंची सहायता राशि .. सक्ती,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending