Connect with us

खबर सक्ती ...

जनदर्शन में प्रभारी कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा ने सुनी आमलोगों की समस्याएं ..

Published

on

जनदर्शन में आज कुल 31 आवेदन हुए प्राप्त ..

सक्ती, प्रभारी कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनदर्शन के माध्यम से जिले के विभिन्न गांवों से आये लोगों से बारी बारी से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने प्राप्त आवेदनों के साथ आमजनों की समस्याओं को सुनकर त्वरित निराकरण करने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए।

इस दौरान जनपद पंचायत सक्ती अन्तर्गत आने वाले ग्राम पंचायत कांदानारा के ग्रामवासी ने राशन कार्डधारी व्यक्तियो को पांच किलो दिसंबर माह का चांवल नही दिए जाने तथा अधूरे कार्यों की शिकायत की जांच करने के संबंध में पहुंचे। वही ग्रामवासीओ ने बताया कि हमारे ग्राम पंचायत कांदानारा जनपद पंचायत सक्ती के सरपंच के द्वारा किया गया कार्य अधूरा है। जिस कारण आज ग्रामवासी जनदर्शन के माध्यम से इस संबंध में जल्द से जल्द जांच कर उचित कार्यवाही करने के लिए आवेदन देने पहुंचे। जिस पर प्रभारी कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सम्बन्धित विभाग को समस्या के नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।

इसी प्रकार तहसील अड़भार के ग्राम डिक्सी निवासी सतीश कुमार गोड पिता दुजराम गोंड ने खरीदी की गई जमीन को कई वर्षों बाद भी ऋण पुस्तिका में प्राप्त ना होने के सम्बन्ध में आज जनदर्शन पहुंचे, काशीगढ़ निवासी सूरज पिता शंकर लाल ने सीमांकन करवाने के सम्बन्ध में पहुंचे हुए थे, जैजैपुर तहसील के ग्राम अकलसरा निवासी संतराबाई पति बिसराम ने जमीन बटवारा के सम्बन्ध में आवेदन लेकर पहुंचे, सक्ती के वार्ड नं 18 निवासी संजू पिता कांशीराम प्रधानमंत्री आवास के संबंध में आवेदन लेकर आज जनदर्शन पहुंचे हुए थे, अड़भार तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम दर्राभाठा निवासी सुकमणी बाई ने डमरू बरेठ के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने के सम्बंध में आवेदन लेकर पहुंचे, जैजैपुर तहसील के ग्राम कचंदा निवासी लीलाधर सिदार ने खसरा रकबा प्रमाणीकरण करने के सम्बंध में, विकासखंड जैजैपुर के ग्राम भोथीडीह निवासी डेनियल सिंह चंद्रा ने नल जल योजना के तहत नल का कनेक्शन ना मिलने के संबंध में शिकायत सम्बन्धित आवेदन दिए। जिस पर अपर कलेक्टर श्री लकड़ा ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को निराकरण करने के निर्देश दिए।

आज जनदर्शन में कुल 31 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें आवास निर्माण, अतिक्रमण हटाने, राशन कार्ड बनाने, मुआवजा राशि दिलाने, अतिक्रमण हटाने, पट्टा, भू-अर्जन पर आपत्ति, पेंशन, सहायता राशि प्रदान करने संबंधी आवेदन प्राप्त हुए, जिस पर प्रभारी कलेक्टर ने प्राप्त सभी आवेदनों को संबंधित विभाग को अग्रेषित कर आवश्यक कार्यवाही करते हुए त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिये। उल्लेखनीय है कि शासन के मंशानुरूप आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्टर द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन प्रत्येक बुधवार को आयोजित किया जाता है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने स्व. भरत कुमार डड़सेना को दी श्रद्धांजलि ..

दशकर्म कार्यक्रम में पहुंचे विधायक, कलार महासभा के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी रहे मौजूद .. सक्ती, चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

सुवाडेरा में गृह निर्माण मंडल का संभागीय कार्यालय, सक्ती-जांजगीर के हितग्राहियों को मिली राहत ..

किस्त जमा करने से एनओसी और रजिस्ट्री तक के काम हुए आसान, सरकारी कार्यालयों व आवासीय भवनों का भी हो...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

अड़भार स्थित प्रसिद्ध मां अष्टभुजी मंदिर पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, दर्शन कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा ..

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारु दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने अधिकारियों को दिए निर्देश .. सक्ती, जिले की कलेक्टर श्रीमती...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

दूरस्थ खेतों तक पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, पीवी ऐप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

अड़भार और चारपारा में डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति व गुणवत्ता जांची, किसानों का एक भी खसरा या रकबा नहीं...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

नियद नेल्ला नार 2.0 : दूरस्थ वनांचलों में 31 व्यक्तिगत और 14 सामुदायिक योजनाओं का मिलेगा लाभ ..

पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर जोर, मुख्य सचिव विकासशील ने की योजनाओं की समीक्षा .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर ने सकरेली और बाराद्वार मे पीवी ऐप के माध्यम से किए जा रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

सक्ती, कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन द्वारा आज तहसील नया बाराद्वार अंतर्गत ग्राम सकरेली और नया बाराद्वार में पीवी ऐप के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए सभी कलेक्टर की ली समीक्षा बैठक ..

सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा कर हितग्राहियों से किया संवाद .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

3.14 करोड़ की लागत से बनेगा सक्ती जिला पंचायत का आधुनिक भवन, ग्रामीण विकास कार्यों को मिलेगी नई गति ..

फरवरी 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के लिए बनेंगे सर्वसुविधायुक्त कक्ष व आधुनिक मीटिंग हॉल...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending