Connect with us

खबर सक्ती ...

नवम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सक्ती नगर में जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव के मुख्य आतिथ्य में हुआ आयोजित ..

Published

on

नगर के सामुदायिक भवन सक्ती में किया गया सामूहिक योगाभ्यास ..

सक्ती, नवम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज जिला स्तरीय कार्यक्रम चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव के मुख्य आतिथ्य में, प्रभारी कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा और पुलिस अधीक्षक एम आर आहिरे की उपस्थिति में सुबह 7 से 8 बजे तक नगर के सामुदायिक भवन सक्ती में आयोजित हुआ।

इस अवसर पर नगर के विभिन्न जनप्रतिनिधि, एसडीएम सक्ती पंकज डाहिरे, जिला प्रशासन और विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी व गणमान्य नागरिक, आमजन और छोटे बच्चो ने कार्यक्रम में शामिल होकर योगाभ्यास किया। स्कूली बच्चे भी बड़ी संख्या में योग दिवस के कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने सभी को नवम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि प्राचीन काल से हमारे देश में ऋषि-मुनियों द्वारा योग ध्यान आदि किया जाता रहा है। योग से भारत देश की एक अलग पहचान है। प्रत्येक प्रकार के योग का अपना एक अलग महत्व होता है, हर योग से किसी न किसी प्रकार की बीमारियां दूर होती है। इसलिए स्वस्थ और निरोग रहने के लिए योग को निरंतर अपने जीवन शैली में लाना चाहिए। उन्होंने कहा कि करे योग रहे निरोग की युक्ति को हम सभी को सार्थक करना है। उन्होंने सभी से योग को अपने दिनचर्या में शामिल करने की बात कही। जिससे स्वस्थ शरीर और स्वस्थ जीवन का लाभ लिया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन योग करने से हमारा शरीर और मन-मस्तिष्क स्वस्थ और सक्रिय रहता है और शरीर की बहुत सारी बीमारियां अपने आप दूर हो जाती हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक एम आर आहिरे ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि योग हमारे जीवन में शारीरिक मानसिक और आध्यात्मिक सभी दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है। योग हजारों साल पहले से भारत में प्रचलित रहा है। उन्होंने कहा कि योग हर वर्ग के और हर उम्र के व्यक्ति द्वारा किया जा सकता है योग करने से तनाव सहित कई बीमारियां दूर होती है। किसी भी व्यक्ति के संपूर्ण विकास के लिए योग बहुत ही जरूरी है। इसलिए हम सभी को योग अपनाना चाहिए। जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम में योग प्रशिक्षकों द्वारा बैठकर, पेट के बल लेटकर, खड़े होकर, पीठ के बल लेटकर आदि विभिन्न तरीकों से योगाभ्यास कराया गया। इसके साथ ही कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी आदि प्राणायाम भी कराया गया। इसके साथ ही इस अवसर पर आयुष विभाग द्वारा जिला स्तरीय कार्यक्रम स्थल पर चिकित्सा शिविर और काढ़ा वितरण किया गया।

मुख्य अतिथि रामकुमार यादव ने आयुष विभाग के स्टाल पर आयुर्वेदिक औषधियों की जानकारी भी ली। योग दिवस के अवसर पर पूरे जिले में विभिन्न स्थलों पर सामूहिक योगाभ्यास किया गया। जहां योग प्रशिक्षकों द्वारा योग के विभिन्न आसनों और मुद्राओं के बारे में जानकारी देकर उसके सेहत से जुड़े फायदे बताये गए।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर9 घंटे ago

वायरल ऑडियो कांड मामले में बड़ी कार्रवाई : जांजगीर-चांपा जिले के कार्यपालन अभियंता शशांक सिंह को किया निलंबित ..

अधीनस्थ चालक से अभद्र भाषा और वरिष्ठ अधिकारियों पर टिप्पणी पड़ी भारी, जल संसाधन विभाग ने जारी किया आदेश .....

खबर रायगढ़24 घंटे ago

हम सभी जनता के सेवक हैं और आम नागरिकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी – मुख्यमंत्री साय ..

सुशासन तिहार बना त्वरित समाधान और जवाबदेह प्रशासन का प्रभावी माध्यम: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय , रायगढ़ में मुख्यमंत्री ने रायगढ़,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

महंत समर्थक उगेंद्र अग्रवाल (पप्पू) पहुंचे नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर के कार्यालय, जन्मदिन पर दी बधाई एवं शुभकामनाएं ..

नगर के प्रथम नागरिक श्याम सुंदर अग्रवाल को महंत समर्थको ने दी जन्मदिन की बधाई .. सक्ती, महंत समर्थक एवं...

खबर खरसिया ..1 दिन ago

पति की लंबी आयु के लिए सुहागिनों ने रखा वट सावित्री व्रत, वटवृक्ष की पूजा कर मांगा अखंड सौभाग्य का वरदान ..

खरसिया, हिंदू धर्म में पति की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य के लिए रखे जाने वाले वट सावित्री व्रत को...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

एमएसडब्ल्यू में तुषार जायसवाल का कमाल, विश्वविद्यालय की प्रावीण्य सूची में पाया 9वां स्थान ..

तुषार जायसवाल ने बढ़ाया सक्ती जिले का मान, शाहिद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में बनाई जगह .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

बड़ी खबर: फर्जी नाम से लॉज में रुका हत्यारा, अगले दिन महिला की हत्या सक्ती के होटल-लॉजों की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह कटघरे में ..

आईडी जांच में भारी लापरवाही! फर्जी नाम बताकर लॉज में ठहरा आरोपी, हत्या के बाद खुली पोल , सवालों में...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सुशासन तिहार में “तुरंत समाधान” का प्रचार, वर्षों से जूझ रही दिव्यांग को अब मिली मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल ..

शिविर में सहायता पाकर खुश दिखीं तुलेश्वरी, लेकिन सवाल—पहले क्यों नहीं मिली सुविधा? .. सक्ती, सुशासन तिहार 2026 के तहत...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

डिब्बा, जेरेकिन और बोतलों में पेट्रोल-डीजल बिक्री पर रोक, कलेक्टर ने जारी किए सख्त निर्देश ..

केवल वाहनों में ही होगा ईंधन प्रदाय, आदेश उल्लंघन पर संचालकों के विरुद्ध होगी आवश्यक कार्रवाई .. सक्ती, जिले में...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

गांव की चौपाल में दिखी मुख्यमंत्री की सादगी और संवेदनशीलता ..

पीपल के पेड़ तले खाट पर बैठकर ग्रामीणों से किया सीधा संवाद: समस्याएं सुनीं और मौके पर दिए समाधान के...

खबर रायगढ़1 दिन ago

🚨 प्रेम संबंध बना मौत की वजह : अधिवक्ता की हत्या कर जंगल में फेंका शव, प्रेमी गिरफ्तार ..

🚨 सीसीटीवी और बाइक नंबर से खुला अंधे कत्ल का राज, शादी के दबाव में प्रेमी ने रची हत्या की...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending