Connect with us

खबर सक्ती ...

कलेक्टर ने ली जल संसाधन विभाग एवं जिला जल उपयोगिता समिति की समीक्षा बैठक ..

Published

on

खरीफ फसल की सिंचाई के लिए 10 जुलाई से मिलेगा नहरों से पानी ..

सक्ती, कलेक्टर श्रीमती नुपुर राशि पन्ना की अध्यक्षता में आज खरीफ सिचांई वर्ष 2023 का कार्यक्रम निर्धारण करने हेतु जिला जल उपयोगिता समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति के सचिव/कार्यापालन अभियंता मिनी माता बांगो नहर संभाग क्र 06 सक्ती के द्वारा बांध में जल उपलब्धता की जानकारी देते हुए बताया कि हसदेव बांगो परियोजना अंतर्गत जांजगीर-चाम्पा, सक्ती, कोरबा एवं रायगढ़ जिले के 2,43,270 हेक्टेयर में सिचांई का लक्ष्य रखा गया है। जिसमे से जिला सक्ती का 88,646 हेक्टेयर है। समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर द्वारा उपसंचालक कृषि, विपणन के अधिकारियों को खाद बीज, पोटाश एवं कीटनाशक दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। समिति द्वारा विचारोपरांत हसदेव बांगो परियोजना के अंतर्गत हसदेव बायी तट नहर प्रणाली में खरीफ सिचांई वर्ष 2023 हेतु दिनांक 10 जुलाई 2023 से 05 अक्टूबर 2023 तक जल प्रवाहित करने को निर्णय किया गया। कृषि विभाग के अधिकारियों को कम समय में होने वाले धान लगाने हेतु कृषकों को प्रोत्साहित करने हेतु निर्देश दिए। बैठक में विधायक प्रतिनिधि गुलजार सिंह, अमित राठौर, दिनेश गबेल, अमरसिंह बनाफर एवं जल संसाधन विभाग के नोडल अधिकारी हितेन्द्र राठौर, ई.एल.एक्का कार्यापालन अभियंता खरसिया, अहिरवार कार्यापालन अभियंता साराडीह बैराज, उपसंचालक कृषि, जिला विपणन अधिकारी एवं कृषकगण तथा जल संसाधन विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

सक्ती में शान-ओ-शौकत से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, जगह-जगह हुआ इस्तकबाल ..

गुलाब के फूल बांटकर दिया अमन, मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम — मक्का-मदीना की झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र .....

खबर पाली1 दिन ago

सरस्वती शिशु मंदिर पाली में साइबर जागृति अभियान, विद्यार्थियों को साइबर ठगी से बचाव की दी जानकारी ..

पाली, छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा साइबर अपराध मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे साइबर जागृति अभियान के तहत...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती के अंजोरीपाली में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 लीटर कच्ची महुआ शराब सहित 345 किलो लाहन जब्त ..

आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में दबिश, अवैध महुआ शराब विक्रेता लोचन पटेल गिरफ्तार कर भेजा गया जेल .....

खबर सक्ती ...1 दिन ago

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं, 67 आवेदन प्राप्त ..

आवेदनों का पूरी गंभीरता से निराकरण करें विभागीय अधिकारी : कलेक्टर जयश्री जैन .. सक्ती, नवपदस्थ कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ..

जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारी शासन के निर्देशानुसार सुबह 10 बजे कार्यालयों में उपस्थिति करे सुनिश्चित – कलेक्टर .. मुख्यमंत्री हेल्पलाइन...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन ने खरीदी बीज जड़ित राखी, पर्यावरण हितैषी पहल की सराहना ..

कलेक्ट्रेट में सजे इको-फ्रेंडली राखियों के स्टॉल पर उमड़ी लोगों की भीड़, बिहान समूह की महिलाओं को मिला प्रोत्साहन .....

खबर सक्ती ...1 दिन ago

केसला टोल प्लाजा हुआ पूरी तरह डिजिटल, अब घर बैठे बनेगा लोकल पास ..

20 किमी दायरे के स्थानीय गैर-व्यावसायिक वाहन चालकों को राहत, मासिक 350 रुपये तो सालभर के लिए लगभग लगेंगे 4,200...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

जिंदल वर्ल्ड स्कूल की बालिकाओं ने नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल सहित टीम को बांधी राखी, दिया भाईचारे का संदेश ..

सक्ती नगर पालिका पहुंचकर मनाया रक्षाबंधन पर्व, बालिकाओं की पहल ने जीता सभी का दिल .. सक्ती, भाई-बहन के पवित्र...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने ई-बस योजना, पीएम आवास और वेस्ट-टू-एनर्जी परियोजना की समीक्षा की ..

जनसुविधा आधारित ई-बस रूट तैयार करने, 30 सितम्बर तक प्रगतिरत आवासों को पूर्ण करने, वेस्ट-टू-एनर्जी के लिए व्यवहारिक वित्तीय मॉडल...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

तुर्री धाम में सावन के अंतिम सोमवार पर उमड़ा आस्था का सैलाब, विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद ..

सक्ती, पवित्र सावन माह के अंतिम एवं चतुर्थ सोमवार के अवसर पर सक्ती के समीप स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल तुर्री...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending