Connect with us

खबर सक्ती ...

फर्जी इकरारनामा के आरोपी बालकिशन शर्मा को बिलासपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार ,हाई कोर्ट बिलासपुर की डबल बेंच ने की थी याचिका खारिज ..

Published

on

सक्ती, पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सक्ती के वरिष्ठ पत्रकार अशोक कुमार अग्रवाल की पत्नी एवं पुत्र के नाम पर सिविल लाइंस थाना, बिलासपुर के अन्तर्गरत आने वाले ताला पारा, मगर पारा, एल आई सी बिल्डिंग के पीछे, बिलासपुर में मकान A-1 सत्या निवास के नाम पर है जिसे उन्होंने आरोपी की शिक्षिका पत्नी सावित्री शर्मा को 01 मई 2004 को 11 माह के किराए पर वर्ष 2004 में दिया था, अनुबंध खत्म होने की अवधि के दरमियान मकान मालिक के बार बार बोलने के बाद भी आरोपी एवं उसकी शिक्षिका पत्नी ने मकान को खाली नही किया उल्टे मकान मालकिन को ही धमकी देने लगे एवं मकान मालकिन सरिता देवी एवं उनके पुत्र मनीष कुमार के पंजीकृत आम मुख्तयार अशोक कुमार अग्रवाल का फर्जी इकरारनामा 30 मार्च 2007 की तारीख में देर रात 11.41 मिनट पर उपपंजीयक बिलासपुर से फ़ेकिंग मशीन द्वारा 50रुपये मूल्य की लागत का स्टाम्प निकलवाकर उसी रात ही नोटरी ऑफीसर वरुण पांडेय की फर्जी सील लगाकर एवं अपने दो गवाहों से मिलीभगत कर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर लिया ।
इसी बीच अशोक कुमार अग्रवाल ने मकान खाली करवाने न्यायालय प्रथम अपर जिला न्यायाधीश के न्यायालय में वाद दायर किया था। न्यायालय द्वितीय अतिरिक्त न्यायधीश माननीय शक्ति सिंह राजपूत बिलासपुर के न्यायालय ने दिनांक 13 नवंबर 2014 को मकान मालकिन एवं आम मुख्तयार अशोक कुमार अग्रवाल के पक्ष में निर्णय पारित करते हुए आरोपी एवं उसकी शिक्षिका पत्नी सावित्री शर्मा को 2 माह में मकान खाली करने का निर्णय पारित किया, उसी न्यायालय में चल रहे प्रकरण के बीच आरोपी ने उक्त कूटरचित फर्जी इकरारनामा की कॉपी पेश किया तब उक्त कॉपी के आधार पर अशोक कुमार अग्रवाल ने सम्बंधित नोटरी ऑफीसर एवं आरोपी के दोनों गवाहो से प्रत्यक्ष मुलाकात कर वस्तुस्थिति की जानकारी ली तब अशोक कुमार अग्रवाल को उनके जॉली हस्ताक्षर का फर्जी इकरारनामा की जानकारी मिलने पर उन्होंने रायपुर में हस्त लिपि विशेषज्ञ से उक्त इकरारनामा की जांच करवाई, तो उनके जाली हस्ताक्षर की पुष्टि हुई ।
जिस पर अशोक कुमार अग्रवाल की रिपोर्ट पर थाना सिविल लाइंस, बिलासपुर में आरोपी बालकिशन शर्मा के विरुद्ध अपराध क्रमांक 0068 दिनांक 19 जनवरी 2018 को भा द स की धारा 420,467 दर्ज कर शिकायत पर जांच उपरांत सही पाए जाने पर पुलिस द्वारा दर्ज उक्त अपराध को आरोपी बालकिशन शर्मा द्वारा चुनोती देने हाई कोर्ट बिलासपुर में पिटीशन दायर किया गया।
माननीय छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर की डबल बेंच ने WPCR No.55 of 2018 का निराकरण करते हुए दिनांक 12 जून 2023 को बालकिशन शर्मा की याचिका को खारिज कर दिया, जिसकी जानकारी मिलने पर प्रार्थी अशोक कुमार अग्रवाल ने पुलिस महानिरीक्षक बद्री नारायण मीणा बिलासपुर सम्भाग, पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष कुमार सिंह, पुलिस निरीक्षक टी आई सिविल लाइंस फ्री तिवारी से प्रत्यक्ष रूप से भेंट कर वस्तुस्थिति की जानकारी लिखित में देकर आरोपी बालकिशन शर्मा की शीघ्र गिरफ्तारी करने का अनूरोध किया था, जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सिविल लाइंस पुलिस बिलासपुर ने बालकिशन शर्मा को आज 05 जुलाई 2023 को गिरफ्तार कर न्यायायिक रिमांड पर भेजा गया।

यहा यह बताना लाजमी होगा कि आरोपी के दोनों गवाह दिलीप खंडेलवाल आत्मज स्वर्गीय द्वारका प्रसाद खण्डेलवाल गीता लॉज के पीछे एवं रमेश कुमार विधानी आत्मज ढालू राम विधानी, तोरवा बिलासपुर द्वारा भी 21 -9-2012 को शपथपत्र प्रस्तुत कर कहा है कि आरोपी के कहने पर हमने उक्त फर्जी इकरारनामा में हस्ताक्षर कर दिया था जबकि हम लोग प्रार्थी अशोक कुमार अग्रवाल को जानते भी नही है एवं नहीं उक्त इकरारनामा में उनके हस्ताक्षर है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

नगर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या शाला में शाला प्रवेशोत्सव, नवप्रवेशी छात्राओं का तिलक लगाकर किया स्वागत ..

सक्ती, नगर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कन्या शाला सक्ती में मंगलवार को शाला प्रवेशोत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ..

आगामी बरसात के मौसम में पौधारोपण की तैयारियां करें सुनिश्चित- कलेक्टर , सीएम हेल्पलाईन और सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं, 33 आवेदन प्राप्त ..

सक्ती, जिला कार्यालय में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में मंगलवार को कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो ने जिले के...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

🚨 कारोंके शीशे तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया ..

🚨 20 कैमरों के फुटेज और 4 हजार मोबाइल नंबरों की जांच से खुला राज , 🚨 मालखरौदा-जैजैपुर में दहशत...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

🚨 बडी खबर: अकलतरा में ISI लिंक संदिग्ध की गिरफ्तारी के बाद सक्ती पुलिस अलर्ट , सार्वजनिक स्थलों पर कड़ी निगरानी ..

🚨 एसपी प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देश पर सक्ती में सुरक्षा सख्त, रेलवे स्टेशन, होटल-लॉज और सार्वजनिक स्थलों पर चला सघन...

खबर बीजापुर ..1 दिन ago

डीजल संकट पर किसानों का फूटा गुस्सा, विधायक के नेतृत्व में निकली सैकड़ों ट्रैक्टरों की रैली ..

जिले में डीजल किल्लत से ठप खेती-किसानी, किसानों संग सड़क पर उतरे विधायक; कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन .. बीजापुर, मानसून...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त की राशि का हुआ भुगतान ..

जिले के 85,391 किसानों के खाते में 17 करोड़ 08 लाख रुपये हस्तांतरित .. सक्ती, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पश्चिम...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

कलेक्टर के निर्देशन में उर्वरक विक्रेताओं पर कृषि विभाग की सख्ती, अनियमितता मिलने पर मेसर्स कमल सेल्स का विक्रय प्रतिबंधित ..

खाद की कालाबाजारी और अधिक कीमत वसूली पर होगी कार्रवाई, किसानों से शिकायत करने की अपील .. सक्ती, कलेक्टर अमृत...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

आवास प्लस 2.0, 2024 के अंतर्गत पात्रता-अपात्रता मापदण्डों का पालन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश ..

24 जून की विशेष ग्राम सभा में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सत्यापन प्रक्रिया में सहयोग करने की...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती मे पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए आधार आधारित ई-केवाईसी का विशेष अभियान शुरू ..

30 जून तक अभिलेख सत्यापन एवं संशोधन कराने की अपील .. सक्ती, 22 जून 2026। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending