Connect with us

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..

कलेक्टर डाॅ. फरिहा आलम सिद्दीकी ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर बैठक ली ..

Published

on

निर्वाचन का काम अब होगा शुरू – कलेक्टर डाॅ. सिद्दीकी ..

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 25 जुलाई 2023 को भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रायपुर के निर्देशानुसार कलेक्टर डाॅ. फरिहा आलम सिद्दीकी ने विधानसभा आम चुनाव 2023 के दौरान जिले में निर्वाचन संबंधी कार्यों के सुचारू संचालन एवं सफलतापूर्वक संपादन हेतु कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के अधिकारियों-कर्मचारियों की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि जिले में विधानसभा निर्वाचन 2023 के दौरान लगभग 3 हजार निर्वाचन कर्मी की आवश्यकता होगी अतः पीपीईएस साॅफ्टवेयर में जिन विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों की एन्ट्री शेष है, वे शीघ्र एन्ट्री पूरा करें। निर्वाचन में सेक्टर आफिसर का काम बहुत महत्वपूर्ण व संवेदनशील होता है।
कलेक्टर ने बैठक में अधिकारियों-कर्मचारियों से पूछा कि नाम निर्देशन पत्र क्या है, डाकमत का उपयोग कैसे और कौन कर सकते हैं और उसके लिफाफा पत्र किस प्रकार तैयार की जाती है, आदर्श आचरण संहिता और संपत्ति विरूपण क्या है, मीडिया में पैड न्यूज, इस संबंध में जिन अधिकारियों-कर्मचारियों को जानकारी था, उन्होंने जवाब दिया और शेष की जानकारी निर्वाचन कर्मचारियों द्वारा बताया गया।

कलेक्टर ने निर्वाचन के लिए केन्द्र सरकार द्वारा नियुक्त प्रेक्षक अधिकारी के ठहरने, वाहन, भ्रमण की समुचित व्यवस्था और राजनीतिक दलो से संबंधित अनुमति, वाहन परमिट, नाम निर्देशन कार्य, प्रतीक आबंटन, नामांकन, नाम वापसी, मतदान दिवस की जानकारी, वीडियोग्राफी, वेबकाॅस्टिंग, सी-विजिल और सी-टाॅप जैसे महत्वपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया के बारे में विशेष तैयारी एवं प्रशिक्षण करने कहा।

बैठक में निर्वाचन से संबंधित सामान्य शाखा, कर्मचारियों की व्यवस्था, ईटीपीबीएस से संबंधित कार्य, यातायात व्यवस्था, अधिकारियों-कर्मचारियों का प्रशिक्षण, जिला निर्वाचन प्रबंधन, कम्यूनिकेशन प्लान, सामान्य जानकारी का विधानसभावार व जिलेवार नक्शा तैयार करना, चिन्हित प्रति तैयार करना, मतपत्र प्रूफ रीडिंग, प्रवेश पत्र शाखा, निर्वाचन प्रपत्र एवं सामग्री का निर्वाचन स्टोर, सामग्री क्रय एवं निविदा कार्य, चिकित्सा दल, शिकायत शाखा-सी विजिल, निर्वाचन व्यय शाखा, निर्वाचनकर्मियों का मानदेय, कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था, मतपत्र मुद्रण एवं स्ट्रांगरूम में भंडारण, वेब काॅस्टिंग व कम्प्यूटीकरण, इव्हीएम और व्हीव्हीपैट का प्रशिक्षण और मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, मीडिया प्रमाणन अनुवीक्षण व पैड न्यूज (एमसीएमसी), मतदाता जागरूकता (स्वीप) कार्यक्रम, मतदान सामग्री वितरण केन्द्र, वापसी एवं मतगणना स्थल की बेरिकेडिंग की व्यवस्था, निर्वाचन कार्य के दौरान विद्युत, माइक, टेन्ट, लाईट की व्यवस्था, मतदान दलों हेतु रूट चार्ट एवं नक्शा तैयार करना, मतदान केन्द्रों का पेयजल, छाया, सफाई का भौतिक सत्यापन, कर्मचारी कल्याण शाखा, वेलफेयर अंतर्गत मतदान कर्मियों के ठहरने, पेयजल, शौचालय की व्यवस्था, जलपान एवं भोजन व्यवस्था, मतगणना हेतु आवश्यक व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों-कर्मचारियों से चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए।

इन सभी कार्याें के लिए जिले के अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर प्रकाश भारद्वाज, डिप्टी कलेक्टर टी.आर. महेश्वरी, बी. एक्का, सीएमएचओ डाॅ. एफ.आर. निराला सहित जिले के सभी राजस्व अधिकारी, सीएमओ एवं अन्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

आशीष उप्पल के नेतृत्व में सक्ती में सख्त कार्रवाई: डभरा के दो ठिकानों पर छापा, 19 लीटर अवैध शराब बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल ..

सक्ती, जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

मुआवजे की ढाल में छुपे जिम्मेदार! 25 मजदूरों की मौत, आरोपी अब भी बेखौफ ..

वेदांता पावर प्लांट कांड: 18 नामजद, लेकिन गिरफ्तारी शून्य — 16 दिन से सिस्टम मौन , न्याय पर पर्दा? जांच...

खबर खरसिया ..1 दिन ago

🚨 ऑपरेशन अंकुश: खरसिया में ऑनलाइन IPL सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, 3 सटोरिये गिरफ्तार ..

🚨 खरसिया पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: 51 हजार रुपये नकद व मोबाइल जब्त, व्हाट्सएप-वेबसाइट से चल रहा था सट्टा नेटवर्क...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

“सही दवा-शुद्ध आहार” अभियान के तहत सक्ती में 15 दिवसीय खाद्य प्रतिष्ठानों पर सघन जांच और कार्रवाई ..

जांच अभियान में खुली पोल: एक्सपायरी सामान नष्ट, गंदगी पर सख्त निर्देश .. सक्ती, छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य एवं...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती में शोक की लहर: समाजसेवी जनाब मोहम्मद नफीस कुरैशी का निधन, सुपुर्द-ए-खाक में उमड़ा जनसैलाब ..

नोएडा में हार्ट अटैक से निधन: सक्ती के समाजसेवी नफीस कुरैशी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई .....

खबर सक्ती ...1 दिन ago

छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी जी की 80वीं जयंती पर गौरेला में श्रद्धांजलि सभा, अर्जुन राठौर सहित हजारों समर्थक रहे उपस्थित ..

सक्ती, छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री की 80वीं जन्म जयंती के अवसर पर गौरेला स्थित उनके समाधि स्थल पर एक...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती में शोक की लहर: मोहम्मद नफीस कुरैशी का इंतक़ाल ..

स्टेशन रोड के निवासी नफीस कुरैशी नहीं रहे, जनाज़े का वक्त बाद में होगा घोषित .. सक्ती, स्टेशन रोड क्षेत्र...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत 1 मई से 10 जून 2026 तक समाधान शिविर का होगा आयोजन ..

जिले में 4 मई से 10 जून 2026 तक होगा समाधान शिविर का आयोजन .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपा महिला मोर्चा की आक्रोश रैली, नगर के अग्रसेन चौक मे राहुल गांधी का किया पुतला दहन ..

सक्ती, प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा जिला महिला मोर्चा सक्ती द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

विश्व मलेरिया दिवस पर जिलेभर में व्यापक जागरूकता अभियान एवं संगोष्ठियों का किया गया आयोजन ..

सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूजा अग्रवाल के नेतृत्व में विश्व...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending