Connect with us

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..

अधिकारी-कर्मचारी जिले के कार्यों में लापरवाही ना बरतें: कलेक्टर डॉ. सिद्दीकी ..

Published

on

सारंगढ़-बिलाईगढ़, कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के अधिकारियों के साथ समय सीमा की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारी जिले के किसी भी कार्य में लापरवाही ना बरतें। जिन अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी छत्तीसगढ़ राज्य सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण में लगी है, वे अपना सत्यापन कार्य को तत्काल प्राथमिकता से पूरा करें। उन्होंने खेल अधिकारी से जिले में चल रहे छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की गतिविधियों की जानकारी ली।

कलेक्टर ने सड़क पर बैठने वाले गाय, बछड़े आदि की रोकथाम के लिए नगरीय निकाय और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को अस्थाई कांजीहाउस एवं चारा व्यवस्था की जानकारी जिले के सभी सीएमओ और जनपद पंचायत एसीईओ से ली। कलेक्टर ने पशु चिकित्सा विभाग को सभी गायों के गले में टैग करने के निर्देश दिए। साथ ही साथ कलेक्टर ने कहा कि जिले के जिस स्थानों के सड़क पर गाय बैठे रहेंगे, वहां से संलग्न ड्यूटी अधिकारी-कर्मचारी की लापरवाही पर जिला प्रशासन द्वारा कार्रवाई किया जाएगा।


बैठक में डॉ. सिद्दीकी ने महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत 1 अगस्त से शुरू हो रहे वजन त्यौहार के बारे में जानकारी ली और सीएमएचओ डॉ. निराला से चर्चा कर कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों का वजन त्यौहार के दौरान स्वास्थ्य विभाग की चिरायु टीम संयुक्त रूप से शिविर का आयोजन करे। साथ ही साथ 27 जुलाई 2023 से शुरू हो रहे मासिक राजस्व शिविर के संबंध में कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों से चर्चा की। बैठक में कलेक्टर ने कृषि विभाग से पीएम किसान सम्मान निधि अंतर्गत पात्र किसानों के सत्यापन, बेरोजगारी भत्ता, भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, चावल का भंडारण, आयुष्मान कार्ड, राजस्व प्रकरणों, मतदाता जागरूकता अभियान, पौधरोपण, गोबर खरीदी, नवीन मतदान केन्द्र, बीएलओ की नियुक्ति, निर्वाचन गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। बैठक के अन्त में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी वीडियो का प्रदर्शन किया गया। साथ ही साथ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ‘चुनई चिरई’ के बारे में भी बताया गया।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर निष्ठा पांडेय तिवारी, संयुक्त कलेक्टर प्रकाश भारद्वाज, एसडीएम मोनिका वर्मा, डिप्टी कलेक्टर टी.आर. महेश्वरी, बी.एक्का, सीएमएचओ डॉ. एफ.आर निराला, जिला शिक्षा अधिकारी डेजी रानी जांगड़े, खाद्य अधिकारी चित्रकांत ध्रुव, प्रभारी अधिकारी कृषि श्री राठौर, सभी सीएमओ, तहसीलदार, परियोजना अधिकारी, बीईओ सहित जिले के अधिकारी उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...12 मिनट ago

‘सेवा ही संकल्प’ अभियान के तहत विकासखंड स्तरीय चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता संपन्न ..

संस्कार पब्लिक स्कूल हरेठी में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का लहराया परचम, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कोषाध्यक्ष रामनरेश यादव और नगर...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान में सेवा का विस्तार, जिले में होंगे विविध आयोजन ..

28 सितंबर से शुरू होगी गतिविधियों की श्रृंखला, स्वच्छता, स्वास्थ्य, युवा, पर्यावरण और सामाजिक सहभागिता पर रहेगा जोर .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

बाढ़ के बीच डभरा में प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर-एसपी ने संभाली कमान ..

मांजरखुर्द में महानदी के टापू में फंसे छह ग्रामीणों का सफल रेस्क्यू, तीन राहत शिविरों में भोजन-पानी समेत सभी सुविधाएं...

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

सक्ती शहर के अग्रसेन चौक पर पीएम मोदी के कटआउट की दुर्दशा ..

कई दिनों से गायब है एक पैर, सेवा संकल्प अभियान के बीच व्यवस्था की बेरुखी पर उठे सवाल .. सक्ती,...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..2 दिन ago

लगातार बारिश के बीच सारंगढ़-बिलाईगढ़ में प्रशासन अलर्ट ..

कलमा बैराज के सभी 66 गेट खुले, महानदी का जलस्तर 196.30 मीटर; बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सतत निगरानी , जिला...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती के वार्ड 16 में सजा ‘आंगन मिलन सेवा’ का मंच, माताओं को दिया पोषण और स्वास्थ्य का संदेश ..

‘मेरी पौष्टिक थाली’ ने समझाया संतुलित आहार का महत्व, स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता और सम्मान समारोह भी हुआ .. सक्ती, भारतीय...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सांसद कमलेश जांगड़े की मौजूदगी में जोरवा आंगनबाड़ी केंद्र में ‘आंगन मिलन सेवा’ ..

संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव भी रहीं मौजूद, पोषण, स्वास्थ्य और मातृ-शिशु कल्याण योजनाओं पर हुआ मातृ संवाद .. सक्ती, सेवा...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

कांग्रेस विधायक दल की बैठक 27 सितंबर को, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के निवास पर जुटेंगे विधायक ..

नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत भी होंगे शामिल, संगठन और आगामी रणनीति पर हो सकती है चर्चा .. रायपुर,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

गंगरेल बांध के सभी 14 गेट खुले, सक्ती प्रशासन अलर्ट मोड पर ..

तटीय क्षेत्रों, घाटों और पुलों पर बढ़ाई गई निगरानी; तेज बहाव वाले स्थानों से दूर रहने नागरिकों से अपील .....

ख़बर रायपुर2 दिन ago

रायपुर में छत्तीसगढ़ की पहली महिला खुली जेल शुरू ..

डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने किया शुभारंभ, 25 महिला बंदिनियों को मिलेगा रोजगार का अवसर .. रायपुर, छत्तीसगढ़ में महिला...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending