Connect with us

खबर सक्ती ...

नगर के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय कशेर पारा सक्ती में स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया ..

Published

on

जिला प्रशासन द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम मे स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय कशेर पारा सक्ती को तीसरा इनाम प्राप्त हुआ ..

सक्ती, नगर के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय कशेर पारा सक्ती में स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। आज के स्वतंत्रता दिवस की इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका वार्ड क्रमांक 2 के पार्षद राम सजीवन के द्वारा ध्वजारोहण किया गया तत्पश्चात सभी शिक्षकों अभ्यागत अतिथियों छात्र-छात्राओं के द्वारा राष्ट्रगान का गायन किया गया, सभी विद्यार्थियों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम, जय हिंद के नारे लगाए, दसवीं की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया गया एवं उत्साह वर्धन के लिए प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किया गया, साथ ही साथ अभ्यागत मुख्य अतिथि के द्वारा बच्चों को मन लगाकर पढ़ने और स्कूल एवं नगर का मान बढ़ाने की बात कही गई मंच का संचालन देवाशीष बनर्जी और रेवा शंकर देवांगन ने किया,

तत्पश्चात इस स्कूल के विद्यार्थियों ने 15 अगस्त 2023 स्वतंत्रता दिवस समारोह जिला प्रशासन सक्ती द्वारा आयोजित जेठा मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत करमा नृत्य की प्रस्तुति दी गई, जिसमें विद्यार्थियों ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया, जिला शिक्षा अधिकारी बीएल खरे व विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती पी गबेल द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी देवाशीष बनर्जी व्याख्याता को एवं विद्यार्थियों को इस सफलता के लिए ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं दी , सेजेस स्कूल परिवार के लिए यह गर्व की बात है। श्री बनर्जी के कुशल निर्देशन और कड़ी मेहनत से ही यह संभव हो पाया वे जहां भी रहते हैं, स्कूल को ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास करते हैं, इन्हीं के कुशल निर्देशन और नेतृत्व में एक समय सदर स्कूल स्टेशन पारा ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम में एक नया आयाम स्थापित किया था।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर1 दिन ago

कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मंजूरी पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिलकर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने जताया आभार ..

कैशलेस चिकित्सा सुविधा से लाखों शासकीय कर्मचारियों और उनके परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

छत्तीसगढ़ी लोककला और संस्कृति के संरक्षण में प्रांजल सिंह का योगदान सराहनीय —मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी — मुख्यमंत्री साय...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

डिजिटल और पेपरलेस विधानसभा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम ..

राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA) पर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न , अधिकारियों एवं कर्मचारियों को डिजिटल विधायी प्रक्रियाओं और विभिन्न तकनीकी...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

कृषक उन्नति योजना खरीफ-2026- अनुदान वितरण प्रक्रिया होगी पूरी तरह पारदर्शी और सरल- मुख्य सचिव विकासशील ..

धान खरीदी पोर्टल, एग्रीस्टैक और डिजिटल क्रॉप सर्वे को किया जाएगा एकीकृत, किसानों को नहीं देनी होगी बार-बार जानकारी ,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

अब खाद के लिए दुकानों में कतार लगाने से मिलेगी मुक्ति, मोबाइल से मिलेगा ई-टोकन ..

सक्ती जिले में एफएफएस ऐप के जरिए खाद उठाव की नई व्यवस्था शुरू, पारदर्शी वितरण के साथ कालाबाजारी पर लगेगी...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

बड़ी खबर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती ..

दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिला सुनहरा अवसर .. छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल पहली बार आयोजित करेगा भर्ती...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

दीपावली पर मुक्तिधाम में भी जगमगाएंगे दीप, पितरों की स्मृति में श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार करेगा दीप प्रज्वलन ..

मंदिर परिवार की अनूठी पहल, 8 नवंबर की रात 10 बजे मुक्तिधाम पहुंचकर जलाएंगे दीप; नगरवासियों से भी अपने पितरों...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ के बुनकरों और महिला स्व-सहायता समूहों को बड़ी सौगात ..

9 करोड़ 41 लाख रुपये का पारिश्रमिक सीधे बैंक खातों में अंतरित , बुनकरों और महिलाओं को स्थानीय स्तर पर...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

दीपावली पर जनपद पंचायत मालखरौदा की सराहनीय पहल, भृत्यों का सम्मान कर बढ़ाया मान ..

अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सभापति एवं जनपद सदस्यों ने साल-श्रीफल, मिठाई और उपहार भेंटकर किया सम्मानित, कर्मचारियों की सेवाभावना को सराहा .....

ख़बर रायपुर2 दिन ago

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस एक्ट 2026 की कार्यकारी समिति की प्रथम बैठक संपन्न ..

रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस अधिनियम, 2026...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending