Connect with us

खबर सक्ती ...

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ने सक्ती न्यायालय का किया औचक निरीक्षण ..

Published

on

न्यायालय की अधोसंरचना गरिमा के अनुरूप नहीं पाई गई इन अव्यवस्थाओं को देखकर मुख्य न्यायाधीश ने नाराजगी जाहिर की तथा सुधार हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये ..

सक्ती, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा हाईकोर्ट के मामलों की सुनवाई पश्चात् 22 अगस्त को रायगढ़ जिला न्यायालय के निरीक्षण के दौरान सक्ती न्यायालय के निरीक्षण के लिए पहुंचे। सक्ती जिले में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश व व्यवहार न्यायाधीशों के न्यायालय है। मुख्य न्यायाधीश द्वारा निरीक्षण के समय न्यायालयों में प्रकरणों की सुनवाई चल रही थी तथा अन्य कर्मचारी कार्य कर रहे थे। निरीक्षण के दौरान सक्ती न्यायालय में पार्किंग व्यवस्था अत्यन्त खराब पायी गयी। इसके अलावा अधिवक्ताओं के बैठने हेतु कोई उचित व्यवस्था नहीं थी। न्यायालय के बरामदे में फर्नीचर जीर्ण-शीर्ण हालत में अस्त-व्यस्त पाये गये। बरामदे में बिजली के तार भी खुली हालत में अव्यवस्थित थे। न्यायालय में साफ-सफाई का अभाव था तथा कियोस्क मशीन बंद पड़ी धूल खा रही थी। न्यायालय की अधोसंरचना गरिमा के अनुरूप नहीं पाई गई। इन अव्यवस्थाओं को देखकर मुख्य न्यायाधीश ने नाराजगी जाहिर की तथा सुधार हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस दौरान मुख्य न्यायाधीश ने अधिवक्ताओं से भी मुलाकात की तथा उनसे उनकी समस्याएँ जानी।

इसके उपरांत मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा द्वारा जिला न्यायालय रायगढ़ का निरीक्षण किया गया। रायगढ़ से वापसी के दौरान बाराद्वार रेस्ट हाउस में सक्ती की कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना तथा एसपी एम. आर. अहिरे ने मुख्य न्यायाधीश से मुलाकात की। जिस पर मुख्य न्यायाधीश द्वारा उन्हें सक्ती न्यायालय की अधोसंरचना को न्यायालय की गरिमा के अनुरूप बनाये जाने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिंहा के साथ रजिस्ट्रार जनरल अरविन्द कुमार वर्मा तथा एडिशनल रजिस्ट्रार कम पीपीएस एम.बी.एल.एन सुब्रहमन्यम भी उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर कोरबा7 घंटे ago

“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान ..

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न .. कोरबा,...

खबर रायगढ़18 घंटे ago

🚨 ऑपरेशन क्लीन हंट : चक्रधरनगर पुलिस ने 21 चोरी की बाइक के साथ अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश ..

🚨 करीब 9 लाख की मोटरसाइकिलें बरामद, 5 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी , 🚨...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

जनदर्शन में पहुंचे 35 आवेदन, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

जनदर्शन में सुनी गई आमजन की समस्याएं, आवास, राशन, भूमि व शिक्षा से जुड़े मामलों पर कार्रवाई के निर्देश .....

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने आपदा प्रबंधन और जनशिकायतों की समीक्षा की ..

सीएम हेल्पलाइन 1076 के लंबित मामलों पर सख्ती, समयबद्ध निराकरण और खरीफ तैयारियों के दिए निर्देश , खाद-बीज उपलब्धता, आपदा...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार ..

वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए समारोह में शामिल , सुनियोजित एवं जनोन्मुखी विकास कार्यों को मिलेगी नई...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को मिली मंजूरी, 250 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं ..

चिकित्सा शिक्षा में ऐतिहासिक विस्तार: गीदम, कुनकुरी, जांजगीर-चांपा समेत 5 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज , डबल इंजन सरकार...

खबर कोरबा2 दिन ago

माय भारत युवा कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर 14 जुलाई को जिला स्तरीय बैठक ..

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति करेगी समीक्षा, महाविद्यालयों के प्राचार्य और जिला स्तरीय अधिकारी...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

श्री लक्ष्मणेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट गठन पर क्षेत्रवासियों में खुशी, कलेक्टर जन्मेजय महोबे का किया सम्मान ..

लंबे इंतजार के बाद बना श्री लक्ष्मणेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट, आभार जताने कलेक्ट्रेट पहुंचे जनप्रतिनिधि व श्रद्धालु .. जांजगीर-चांपा, श्री...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की बड़ी कार्रवाई: मालखरौदा के चारपारा में 18 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार, भेजा जेल ..

सक्ती, आबकारी विभाग ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मालखरौदा वृत्त के ग्राम चारपारा में...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

विश्व जनसंख्या दिवस पर जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़े का शुभारंभ, कलेक्टर ने जागरूकता वाहन को दिखाई हरी झंडी ..

11 से 18 जुलाई तक चलेगा अभियान, परिवार नियोजन व मातृ-शिशु स्वास्थ्य के प्रति किया जाएगा जागरूक .. जांजगीर-चांपा, विश्व...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending