Connect with us

खबर सक्ती ...

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में १७ वें मंगलवार की महाआरती में नव चयनित डिप्टी कलेक्टर कु मधु गवेल के साथ पंडित उमेश शर्मा हुए शामिल ..

Published

on

नगर के गौरव मधु का सम्मान नारी शक्ति का सम्मान है जिसके लिए सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार की पहल सराहनीय है… अधिवक्ता चितरंजय पटेल ,

बचपन से ही स्कूल से आते_जाते हनुमान मंदिर में हाजिर लगाती रही हूं पर आज उसी मंदिर समिति के लोगों से सम्मान पाकर अभिभूत हूं… कु मधु गबेल (नवचयनित डिप्टी कलेक्टर) ,

अपशिष्ट पूजन सामग्री के एकत्रीकरण सह प्रबंधन हेतु विशेष वाहन का हुआ लोकार्पण ..

सक्ती, श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में १७ वें मंगलवार को सामूहिक महाआरती व पूजन में नवचयनित डिप्टी कलेक्टर कु मधु गबेल के साथ पंडित उमेश शर्मा ने इक्यावन दीपों की भव्य महाआरती हनुमान लला को समर्पित की।
महाआरती के इन क्षणों में पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव, उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल, नेत्री रश्मि नारायण गबेल, संजय बंसल (लाख) के साथ उपस्थित श्रद्धालुजनों ने समवेत स्वर में हनुमान चालीसा का पाठ किया।

महाआरती के पश्चात श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के आग्रह पर आज अंचल की होनहार बिटिया नव चयनित डिप्टी कलेक्टर कु मधु गबेल का सम्मान करते हुए उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि मधु का सम्मान नारी शक्ति का सम्मान है। इन पलों में मधु गबेल ने भावुक होकर बताया कि में बचपन से सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल से आते जाते मंदिर में रोज अपनी हाजिर लगाती रही हूं और उसी मंदिर समिति लोगों के द्वारा किए गए सम्मान से मैं अभिभूत हूं। गौर तलब है कि सक्ती में पली_ बढ़ी कुमारी मधु छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग २०२२ में ७ वें रेंक के साथ सफलता प्राप्त कर डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयनित हुई है।

जिसको उपस्थित सभी लोगों ने बधाई देते हुए उसे नगर का गौरव बताया। आज का श्रृंगार भोपाल निवासी भारत सिंह ने कराया तो वहीं प्रसाद नवीन प्रधान, उमेश शर्मा, राकेश देवांगन की ओर से वितरण किया गया तथा नवीन प्रधान के जन्मदिवस पर उन्हें सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार की ओर से हार्दिक बधाई दी गई। आज श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार की ओर से एक विशेष सेवा अभियान की शुरुवात करते हुए अधिवक्ता चितरंजय पटेल, उमेश शर्मा व मधु गबेल ने सामूहिक रूप से अपने कर कमलों से अपशिष्ट पूजन सामग्री कलेक्शन वाहन का लोकर्पण किया ।

ध्यान रहे लोग अपशिष्ट पूजन सामग्री को अक्सर जल स्त्रोत तालाब, नदी नालों में बहाते है जिससे जल स्त्रोत दूषित होते जा रहे हैं फलस्वरूप अपशिष्ट मैनेजमेंट के तहत मंदिर समिति द्वारा नगर के मंदिरों के अलावा लोगों के घरों से भी विशेष वाहन अपशिष्ट पूजन सामग्री को एकत्र कर उसे एक साथ प्रबधन करते हुए उससे अच्छी क्वालिटी का खाद का निमार्ण किया जा सकेगा जो पौधों में डालने हेतु भलीभांति उपयोग किया जाएगा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर कोरबा13 घंटे ago

नशामुक्त भारत के संकल्प के साथ युवाओं ने भरी उड़ान, कोरबा में “माय भारत युवा कार्यक्रम” की जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता संपन्न ..

युवाओं की ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में होगी उपयोगी : आयुक्त आशुतोष पाण्डेय “नशा मुक्त भारत” थीम पर कोरबा में प्रतिभाओं...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

शराब पीकर वाहन चलाना पड़ा महंगा, न्यायालय ने लगाया 10 हजार रुपये का जुर्माना ..

सक्ती पुलिस की कार्रवाई, यातायात नियमों के उल्लंघन पर लगातार जारी है अभियान .. सक्ती, जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

डॉ. चरणदास महंत के नेतृत्व में कांग्रेस जिले में लगातार हो रही मजबूत – गुलजार सिंह ठाकुर ..

डॉ. महंत के नेतृत्व पर कांग्रेस को भरोसा, संगठन की मजबूती से आगामी चुनाव में बड़ी जीत का विश्वास –...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां तेज, कलेक्टर तोपनो ने दिए जरूरी निर्देश, साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में आपदा प्रबंधन, सीएम हेल्पलाइन और जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा ..

भव्य व गरिमामय हो 15 अगस्त का आयोजन, प्रशासन रहे पूरी तरह मुस्तैद: कलेक्टर अमृत विकास तोपनो, मानसून को देखते...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

जनदर्शन में 29 आवेदन पहुंचे, आवास, राशन कार्ड और पीएम किसान की समस्याओं पर कलेक्टर ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने सुनी आमजन की समस्याएं, जनदर्शन में आवास, पेंशन और आधार सुधार सहित 29 आवेदन प्राप्त...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

गुरु रविदास जी के समरसता संदेश को जन-जन तक पहुंचाएगा भाजपा का देशव्यापी अभियान : विद्या सिदार

650वीं जयंती वर्ष पर 29 जुलाई से 20 फरवरी 2027 तक चलेगा ‘समरसता संकल्प अभियान’, सक्ती में भाजपा की प्रेस...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं को मिला आत्मरक्षा का प्रशिक्षण ..

गुड टच-बैड टच, हेल्पलाइन नंबर, मासिक धर्म स्वच्छता और एचपीवी टीकाकरण की भी दी गई जानकारी .. जांजगीर-चांपा, कलेक्टर जन्मेजय...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार पोयाम ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर ..

जांजगीर-चांपा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) विनय कुमार पोयाम ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न महत्वाकांक्षी...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती जिले में डूबने से हुई तीन आकस्मिक मौतों के मामलों में 12 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत ..

प्राकृतिक आपदा राहत: मृतकों के परिजनों को मिलेगी 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता .. सक्ती, प्राकृतिक आपदा से होने...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती में पीएम कैशलेस आपातकालीन उपचार योजना को मिली बड़ी सफलता, दो सड़क दुर्घटना पीड़ितों का हुआ निःशुल्क इलाज ..

कलेक्टर अमृत विकास तोपनों की पहल रंग लाई, पीएम राहत योजना के तहत पहली बार अस्पतालों को जारी हुआ भुगतान...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending