Connect with us

खबर कोरबा

राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने किया पट्टा वितरण अभियान का शुभारंभ ..

Published

on

वार्ड क्रमांक 14 पंप हॉउस के हितग्राहियों को प्रदान किया पट्टा ,

वार्ड क्रमांक 14 में 03 करोड़ लागत के अनेक विकास कार्याें का किया भूमिपूजन ,

पट्टा वितरण एवं विकास कार्याे के लिए राजस्व मंत्री ने वार्ड वासियों को दी बधाई ..

कोरबा, छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन पंजीयन एवं पुनर्वास मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने आज कोरबा नगर निगम के वार्ड क्रमांक 14 पंप हॉउस में आवासहीन व्यक्ति को पट्टा वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। साथ ही वार्ड क्रमांक 14 में विभिन्न मद अंतर्गत 281.04 लाख रुपए लागत के कुल 11 विकास एवं निर्माण कार्याे का भूमिपूजन किया। राजस्व मंत्री श्री अग्रवाल ने वार्डवासियों को पट्टा वितरण एवं विकास कार्याे के लिए अपनी शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस अवसर पर महापौर राजकिशोर प्रसाद, सभापति श्याम सुंदर सोनी, एसडीएम श्रीकांत वर्मा, तहसीलदार मनीष देव साहू, वार्ड पार्षद, अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।

कार्यक्रम में राजस्व मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घोषणा के अनुरूप नगरीय क्षेत्र के आवासहीनों को पट्टा प्रदान करने का कार्य प्राथमिकता से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार, गरीबों, किसानों, पिछड़े लोगों की सरकार है। सरकार द्वारा सभी वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर प्रारंभ से ही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री श्री बघेल ने निर्धन तथा जरूरतमंदो की समस्याओं को समझा और संवेदनशीलता से उन्हें पट्टे प्रदान करने का निर्णय लिया। जिसके अंतर्गत आज आपके वार्ड क्रमांक 14 में आवासहीनो को विधिवत रूप से निःशुल्क पट्टा प्रदान करने का कार्य प्रारंभ किया गया है। उन्होंने कहा कि शहर के हर झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले पात्र लोगों को इस योजना के तहत जल्द ही निःशुल्क पट्टे वितरण किए जाएंगे। इस हेतु छूटे हुए लोगों का पुनः सर्वे कराकर उनका नाम सूची में जोड़ा जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा वार्ड के 20 हितग्राहियों को सांकेतिक रूप से पट्टा वितरण किया गया एवं वार्ड के पात्र हितग्राहियों को अभियान चलाकर पट्टा वितरण करने की बात कही।

राजस्व मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश की उन्नति एवं विकास के लिए सतत कार्य किया जा रहा है। राज्य सरकार हर घर मे बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, राशन जैसी मूलभूत सेवा पहुँचाने हेतु कटिबद्ध है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना से किसानों को उनकी उपज का वास्तविक मूल्य प्रदान किया गया है। भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय अंतर्गत भूमिहीनों एवं पौनी पसारी परम्परागत व्यवसाय से जुड़े लोगों को 7 हजार रुपये की वार्षिक आर्थिक सहायता प्रदान किया जा रहा है। इसी प्रकार राज्य के बेरोजगार युवाओं की समस्याओं को गम्भीरता से लेते हुए बेरोजगारो को 2500 रुपये भत्ता प्रदान किया जा रहा है। गोधन न्याय योजना से पशुपालकों को आर्थिक लाभ, गौठान व रीपा के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।
इसी प्रकार कार्यक्रम में महापौर राजकिशोर प्रसाद ने कार्यक्रम में पट्टा वितरण एवं विभिन्न विकास कार्याे की सौगात मिलने पर वार्डवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री के सराहनीय प्रयास से नगरीय क्षेत्रों में पट्टा वितरण कार्य प्रारम्भ हो गया है। जिससे आवासहीन व्यक्तियों को स्थायी पट्टा मिलेगा एवं उनके आवास की समस्या दूर होगी।

इसी प्रकार आज वार्ड 14 में 2 करोड़ 81 लाख की लागत के 11 विभिन्न विकास कार्याे का भूमिपूजन किया गया। इनमें वार्ड के अनेक स्थानों में सीसी रोड, नाली निर्माण, चबूतरा निर्माण, मरम्मत व संधारण के कार्य शामिल है। उल्लेखनीय है कि राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ के नगरीय क्षेत्रों में आवासहीन व्यक्तियों के लिए पट्टाधृति अधिकार अधिनियम 2023 की अधिसूचना का प्रकाशन छत्तीसगढ़ राजपत्र में कर दिया गया है। नगरीय क्षेत्रों में शासकीय भूमि पर 2017 से लगातार काबिज आवासहीन व्यक्तियों को शासकीय भूमि का निःशुल्क पट्टा दिया जाएगा। राज्य सरकार के नगर निगम क्षेत्र में आवासहीन व्यक्ति 600 वर्ग फिट में शासकीय भूमि के पट्टे के लिए पात्र होंगे, सभी जारी नए पट्टे निःशुल्क होंगे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर2 घंटे ago

बडी खबर: छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ..

ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित, एडीईओ के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा .. रायपुर, राज्य में शराब...

ख़बर रायपुर2 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में वन अधिकार अधिनियम (FRA) एवं पेसा कानून (PESA) के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु गठित टास्क फोर्स की पहली बैठक संपन्न ..

पेसा और वन अधिकार कानून का प्रभावी क्रियान्वयन राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय , राज्य...

ख़बर रायपुर2 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में निराश्रित मवेशियों के संरक्षण के लिए बड़ी पहल ..

प्रदेश में स्थापित होंगे 1460 गौधाम .. रायपुर, राज्य में घुमंतू और बेसहारा पशुओं को सुरक्षित आश्रय देने, गौ-संरक्षण को...

ख़बर रायपुर2 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए ..

रायपुर, 05 अगस्त 2026 को मंत्रिपरिषद के निर्णय (1) मंत्रिपरिषद ने ’छत्तीसगढ़ राज्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मिशन’ को मंजूरी दी...

ख़बर रायपुर3 घंटे ago

लोक कलाओं के संरक्षण और कलाकारों के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में संस्कृति विभाग की महत्वपूर्ण पहल ..

मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2026 के लिए आवेदन आमंत्रित , चयनित कलाकारों को मिलेंगे प्रतिवर्ष 12 से 24 हजार रुपये...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की तैयारी ..

15 अक्टूबर तक जनता से मांगे गए सुझाव .. ​रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश में ‘समान नागरिक संहिता’ (UCC) लागू करने...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

स्वास्थ्य अधोसंरचना को मिलेगी नई गति: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ..

स्वास्थ्य एवं लोक निर्माण विभाग सचिव की उपस्थिति में मंत्रालय में हुई अहम बैठक .. रायपुर, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

पेसा और एफआरए टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न ..

जल, जंगल, जमीन का होगा बेहतर प्रबंधन .. रायपुर, छत्तीसगढ़ के अनुसूचित जनजातिय क्षेत्र में पंचायत अनुसूचित क्षेत्र विस्तार अधिनियम...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

इसरो के वैज्ञानिकों ने किया जिला विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा का भ्रमण ..

वैज्ञानिक गतिविधियों और विद्यार्थियों के लिए चल रही नवाचार पहल की सराहना .. रायपुर, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

हाथीदांत तस्करी पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई ..

वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए .. रायपुर, वन मंत्री केदार कश्यप के...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending