Connect with us

खबर बिलासपुर

विधानसभा निर्वाचन 2023 –

Published

on

मतगणना 3 दिसम्बर को इंजीनियरिंग कॉलेज कोनी में ,

कलेक्टर अवनीश शरण ने स्थल निरीक्षण कर दिए जरूरी निर्देश ..

बिलासपुर, विधानसभा निर्वाचन के तहत जिले की सभी छह विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतगणना 3 दिसम्बर को सवेरे 8 बजे से कोनी स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में शुरू होगी। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा मतगणना के लिए जरूरी तैयारियां शुरू कर दी गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण ने इस सिलसिले में आज स्थल निरीक्षण कर व्यवस्थाओं के संबंध में जरूरी निर्देश दिए। मौके पर उपस्थित राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों एवं अभिकर्ताओं को मतगणना के लिए की जा रही तैयारियों की पूरी जानकारी दी गई। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिवकुमार बनर्जी और सभी रिटर्निंग अफसर मौजूद थे।


कलेक्टर ने राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों एवं अभिकर्ताओं को स्ट्रांग रूम के नजदीक ठहराने के लिए समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। ठंड से बचाव के लिए गद्दा, तकिया, परदे, पीने का स्वच्छ पानी सहित अन्य इंतजाम करने कहा है। उनके रूकने के ही स्थान पर टीवी लगाने के निर्देश दिए ताकि वे एक ही जगह से स्ट्रांग रूम सहित अन्य गतिविधियों को देख सके। कलेक्टर ने मतगणना के लिए चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित ले आउट के अनुसार ही व्यवस्था करने कहा। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे लगातार चालू रहें। उन्होंने अब तक लगाए गए सीसीटीवी के अलावा हर दरवाजे पर अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरा लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने मतगणना स्थल पर मीडिया के लिए भी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..1 घंटा ago

योग केवल कसरत नहीं, शक्ति, सेहत, संतुलन और सफलता की कुंजी है – लक्ष्य ऐरन अग्रवाल ..

जांजगीर-चांपा, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले में विभिन्न स्थानों पर सार्वजनिक योगाभ्यास कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वहीं...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

डभरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोलर पम्प व मोटर केबल चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार ..

चोरी का केबल, बिना नंबर की बाइक और घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त .. सक्ती, थाना डभरा पुलिस ने सोलर...

खबर पाली2 घंटे ago

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली में हुआ योगाभ्यास, योग के महत्व पर दिया गया संदेश ..

“करें योग, रहें निरोग” ही स्वस्थ जीवन का सच्चा आधार – बिहारी लाल नवलानी .. पाली, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

बाराद्वार में अखिल भारतीय सतनामी महासभा का राष्ट्रीय सम्मेलन सम्पन्न, दशेराम खांडे राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त ..

राजमहंत पी.एल. कोसरिया बने राष्ट्रीय महासचिव, गिरौदपुरी धाम में राष्ट्रीय मुख्यालय स्थापित करने का निर्णय; कई सामाजिक प्रस्ताव सर्वसम्मति से...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

भीषण गर्मी के बीच मुस्लिम जमात की सराहनीय पहल, अस्पताल चौक पर राहगीरों को पिलाया शर्बत ..

सक्ती, भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच सक्ति में मुस्लिम जमात द्वारा मानवता और सेवा का सुंदर उदाहरण...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सक्ती के मिडिल स्कूल केरीबंधा में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ..

योगाभ्यास, प्राणायाम और विभिन्न आसनों के माध्यम से दिया गया स्वस्थ जीवन का संदेश .. सक्ती, जिले के मिडिल स्कूल...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

♦️ टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों एवं मुख्य सचिवों से की चर्चा ..

रायपुर, केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये नई दिल्ली से देश के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

🔸 विवाह का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल ..

🔹 अगस्त 2024 से युवती का करता रहा शोषण, शिकायत के बाद सक्ती पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

🔸 चलते ट्रक से सरेराह शासकीय चावल चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार ..

🔹 50 किलो चावल और चोरी में प्रयुक्त अवेंजर बाइक जब्त, गिरोह के एक अन्य आरोपी की तलाश जारी .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

♦️अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को जिला स्तरीय आयोजन, सांसद कमलेश जांगड़े होंगी मुख्य अतिथि ..

♦️ ‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ थीम पर सामूहिक योगाभ्यास, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान से जुड़ने की अपील .. सक्ती,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending