Connect with us

खबर बिलासपुर

नये साल पर किसी अनहोनी से निपटने सिम्स में विशेष इंतजाम ..

Published

on

विशेषज्ञ चिकित्सकों की दो दिनों तक 24 घंटे विशेष ड्यूटी ..

बिलासपुर, नए साल के उपलक्ष्य में दो दिनों के लिए किसी अनहोनी से निपटने के लिए सिम्स अस्पताल में डॉक्टरों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है। कल 31 दिसंबर और 1 जनवरी के लिए अस्पताल प्रशासन द्वारा 8 वरिष्ठ डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है। ये डॉक्टर इन दो दिनों में 24 घंटे ऑन कॉल ड्यूटी पर उपलब्ध रहेंगे। अस्पताल की नियमित व्यवस्था के अलावा इन डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है। नए साल के स्वागत और जश्न में आयोजित कार्यक्रमों में किसी तरह की अनहोनी की आशंका के मद्देनजर अस्पताल प्रशासन द्वारा पूर्व तैयारी की गई है। ताकि मरीज का तत्काल इलाज और निगरानी किया जा सके।

सिम्स के डीन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिन डॉक्टरों की ऑन कॉल ड्यूटी लगाई गई है, उनमें अस्थिरोग विभाग के सह प्राध्यापक डॉ.संजय घिल्ले, सर्जरी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ.राजेंद्र कुमार सिंह व डॉ. कोमल प्रसाद देवांगन, मेडिसिन विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. विवेकानंद मिश्रा व सह प्राध्यापक डॉ अमित ठाकुर, स्त्री रोग विभाग के सह प्राध्यापक डॉ दीपिका सिंह व सहायक प्राध्यापक डॉ रचना जैन तथा शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ सलीम खलखो शामिल हैं। इस दौरान किसी भी प्रकार की घटना अथवा शिकायत के लिए सिम्स अस्पताल के मोबाइल फोन 75874/85907 पर संपर्क किया जा सकता है। इस बीच डीन डॉ. केके सहारे ने आज शाम 6 बजे अस्पताल के मेडिकल वार्ड 1, टीबी वार्ड और एनसीडी वार्ड का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों से चर्चा कर दवाइयां और भोजन के बारे में जानकारी ली। मरीजों ने संतोष व्यक्त किया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

सक्ती के छोटे सीपत में आबकारी उड़नदस्ता की बड़ी कार्रवाई, ढाबा संचालक के कब्जे से 15.29 लीटर शराब जब्त ..

होटल की रसोई से मिली देशी-विदेशी शराब, आबकारी उड़नदस्ता टीम ने आरोपी को भेजा जेल .. सक्ती, अवैध शराब बिक्री...

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

खेत बचाओ-धरती माता बचाओ अभियान के तहत गुन्जियाबोड़ में कृषक चौपाल, किसानों को प्राकृतिक खेती का दिया गया प्रशिक्षण ..

संतुलित उर्वरक उपयोग और नैनो तकनीक पर जागरूक हुए किसान, गुन्जियाबोड़ में आयोजित हुई कृषक चौपाल .. सक्ती, विश्व पर्यावरण...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

तांदुलडीह दोहरा हत्याकांड: पूजा-पाठ की आड़ में अपनों का ही खून; मां समेत चार परिजनों को सश्रम उम्रकैद ..

प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश प्रशांत कुमार शिवहरे का ऐतिहासिक फैसला, कोर्ट ने चारों आरोपियों को माना हत्या का दोषी .....

खबर सूरजपुर ..3 दिन ago

सुशासन तिहार का असर: कलेक्टर रेना जमील ने 74 वर्षीय कोटवार को दिलाया श्रवण यंत्र, बुजुर्ग के चेहरे पर लौटी मुस्कान ..

संवेदनशील प्रशासन की मिसाल: आवेदन पर त्वरित कार्रवाई, कलेक्टर रेना जमील ने स्वयं भेंट किया श्रवण यंत्र (हियरिंग एड) ,...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

मुख्यमंत्री ने बिहान की दीदियों को सौंपी आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत टाटा मैजिक वाहन ..

महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता को मिलेगी नई उड़ान, ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सुविधा होगी सुदृढ़ .. रायपुर, सुशासन तिहार 2026...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत कांकेर में चार जिलों की समीक्षा: मुख्यमंत्री साय ने जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनसेवा पर दिया जोर ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि समाधान शिविरों का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का संवेदनशील और समयबद्ध समाधान...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

पीएम स्वनिधि योजना के 6 साल पूरे, नगरीय निकायों में 30 जून तक आयोजित किए जाएंगे स्वनिधि महोत्सव और लोक कल्याण मेला ..

अभियान के दौरान उपलब्ध कराई जाएंगी ऋण स्वीकृति, वितरण, यूपीआई पंजीयन, क्यू-आर कोड सुविधा और डिजिटल भुगतान सेवाएं , प्रधानमंत्री...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

जब मुख्यमंत्री रुके एक छोटी-सी किराना दुकान पर… और सामने थी बदलाव की बड़ी कहानी ..

कभी बंदूक थामने वाले मासा तामो और जयमोती आज चला रहे हैं अपनी दुकान , मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

सुशासन तिहार के दावों पर सवाल: लंबित आवेदनों के साथ जनदर्शन पहुंची जनता, 29 शिकायतें दर्ज ..

गांवों में नहीं मिला समाधान, कलेक्ट्रेट में उमड़ी फरियादियों की भीड़; जनदर्शन में उठे लंबित मामलों के मुद्दे , सुशासन...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की महतारी वंदन योजना से बढ़ा महिलाओं का आत्मविश्वास, संध्या गबेल करेंगी पति के गैरेज व्यवसाय का विस्तार ..

महतारी वंदन योजना बनी आर्थिक संबल का आधार, बंदोरा की संध्या गबेल ने मुख्यमंत्री का जताया आभार .. सक्ती, मुख्यमंत्री...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending