खबर सक्ती ...
जिला पत्रकार संघ सक्ती की संगठनात्मक बैठक में भूपेंद्र गबेल मालखरौदा ब्लॉक के अध्यक्ष बनाए गए ..

पत्रकार साथी जन आवाज बनकर क्षेत्रीय विकास में अपनी भूमिका सुनिश्चित करें… चितरंजय पटेल, संरक्षक ..
सक्ती, जिला पत्रकार संघ सक्ती की संगठनात्मक बैठक संरक्षक व उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल की उपस्थिति एवं जिला अध्यक्ष तपेश शर्मा की अध्यक्षता में मालखरौदा विश्राम गृह में आयोजित की गई जिसमें सक्ती, मालखरौदा, जैजैपुर व डभरा के पत्रकार भारी संख्या में उपस्थित रहे।

बैठक में पत्रकार संघ के मालखरौदा इकाई का गठन करते हुए सर्वसम्मति से भूपेंद्र गबेल को अध्यक्ष मनोनीत किया गया तथा उनके द्वारा मनोनीत ब्लॉक कार्यसमिति का अनुमोदन किया गया।


इन पलों में संरक्षक चितरंजय पटेल ने नवगठित ब्लॉक पदाधिकारियों को बधाई एवम शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त कि भूपेंद्र गबेल की अगुवाई में मालखरौदा पत्रकार संघ आम जनों की आवाज बन क्षेत्र के विकास में अपनी भूमिका सुनिश्चित करेगी। अध्यक्ष तपेश शर्मा ने सभी ब्लॉक के पत्रकार साथियों से आग्रह किया कि हर हालत में सदस्यता अभियान पूर्ण कर सभी ब्लॉक इकाइयों का गठन 31जनवरी कर लिया जावे तो वहीं नव मनोनीत अध्यक्ष भूपेंद्र ने सभी पत्रकार साथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य के कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया ।

आज की बैठक जिला सचिव महेंद्र बरेठ, उपाध्यक्ष राम अवतार साहू, नितिन शुक्ला, करण अजगल्ले, राकेश साहू,उमेश साहू,चेतन बौद्ध, महेंद्र कर्ष,संजू लहरे,सत्यपाल, उदित नारायण, साधराम मनहर, भानु प्रताप गबेल, योगेश सीदार, रमेश देवांगन, लाला उपाध्याय, राजीवलोचन साहू, विजय धीरहे आदि पत्रकारों की गरिमामय उपस्थिति रही।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …





















You must be logged in to post a comment Login