Connect with us

खबर सक्ती ...

छत्तीसगढ़ महतारी का कलेक्टर प्रतीक्षा कक्ष में खुलेआम अपमान ..

Published

on

सक्ती, नवीन जिला सक्ती में कलेक्टर के प्रतीक्षा कक्ष में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा विराजित है एक तरफ जहां छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी का हर मंच से गुणगान किया जाता है तो वही सक्ती कलेक्ट्रेट कक्ष के बगल में स्थित प्रतीक्षा कक्ष में स्थापित छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति को कर्मचारियों के द्वारा चाबी स्टैंड के रूप में उपयोग किया जाना दुखद है। जिसे देखकर आज प्रतीक्षा कक्ष में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने छत्तीसगढ़ महतारी का घोर निंदा बताते हुए संबंधित लोगो के खिलाफ कार्रवाई की जाने की बात कही है। इस संबंध में जन प्रतिनिधि युगल किशोर बंजारे सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने इस कृत्य की निंदा करते हुए जवाबदार लोगों के प्रति अभिलंब कार्यवाही की बात कही है।

गौर तलब है कि सक्ती नवीन जिला के प्रतीक्षा कक्ष में छत्तीसगढ़ महतारी के सम्मान को जन-जन तक पहुंचाने की आशय से मूर्ति रखी गई है। जिसकी ऊंचाई भी वहां पर रखे गए सोफा और लोगों की बैठक व्यवस्था के अनुसार सम्मानजनक भी नहीं है। क्योंकि छत्तीसगढ़ महतारी को तुलनात्मक ऊंचे आसन पर विराजमान किया जाना चाहिए इस प्रकार जिला प्रशासन के द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी के सम्मान की बजाय अपमान जनक है। उम्मीद की जा रही है कि शीघ्र ही इस छत्तीसगढ़ी अस्मिता के खिलाफ कृत्य पर जिला प्रशासन गौर फरमाएगा या यूं ही छत्तीसगढ़ महतारी का अपमान जारी रहेगा…देखते है आगे आगे होता है क्या? हालांकि जन प्रतिनिधियों एवं नागरिकों की ओर से इस संबंध में तत्काल समुचित कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...23 मिनट ago

महतारी वंदन योजना ने रानी कर्मवीर को दिया आर्थिक संबल, आत्मनिर्भरता की राह हुई आसान ..

सुकन्या समृद्धि योजना में बचत कर बेटी के भविष्य को संवार रहीं, अन्य महिलाओं के लिए बनीं प्रेरणा .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...36 मिनट ago

दुर्घटना में मछुआरे की मौत, परिवार को मिला 5 लाख का बीमा सहारा ..

समूह दुर्घटना बीमा योजना से स्वर्गीय महेन्द्र श्रीवास की पत्नी शारदा श्रीवास के खाते में पहुंची सहायता राशि .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...53 मिनट ago

शराब पीकर वाहन चलाना पड़ा महंगा, चालक पर 10 हजार का जुर्माना ..

ब्रीथ एनालाइजर जांच में पकड़ा गया चालक, न्यायालय ने मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 में सुनाई सजा .. सक्ती,...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 घंटा ago

बडी खबर: H1N1/मौसमी इन्फ्लुएंजा को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी ..

सभी शासकीय एवं निजी स्वास्थ्य संस्थानों को सतर्कता के निर्देश .. जांजगीर-चांपा, मौसमी इन्फ्लुएंजा (H1N1 सहित) के प्रकरणों को ध्यान...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सेवा संकल्प के बीच अफसरों को लंबित मामलों की याद, जनदर्शन में फिर उमड़ी फरियाद ..

17 सितंबर से अभियान शुरू, कलेक्टर ने अधिकारियों को दी समयबद्ध निपटारे की हिदायत; जनदर्शन में 24 आवेदन, सड़क से...

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का महाअभियान बनाने कलेक्टर की अपील ..

17 सितंबर की शाम 7 बजे घर-घर जलेगा ‘आशीर्वाद का दिया’, जिलेभर में होगा वृहद दीप प्रज्वलन .. सक्ती, केंद्र...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जिले में चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ ..

जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर पहुंचाने पर जोर, कलेक्टर ने जिला पंचायत सीईओ वासु जैन को बनाया जिला स्तरीय नोडल...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

भोथिया मंडल में सेवा पखवाड़े की तैयारियों पर मंथन ..

मंडल प्रभारी रामनरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारियां, 17 सितंबर से शुरू होगा सेवा अभियान .. सक्ती, भारतीय जनता...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

मोबाइल-नकदी चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे ..

बुधवारी बाजार में चोरी का सामान बेचने ग्राहक तलाश रहा आरोपी को घेराबंदी कर दबोचा; दो मोबाइल व चोरी की...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती में अवैध शराब कारोबारियों पर आबकारी विभाग की सख्ती ..

आशीष उप्पल की टीम की बड़ी कार्रवाई, दो गांवों में दबिश देकर तीन आरोपी पकड़े; 22 लीटर महुआ शराब बरामद...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending