Connect with us

ख़बर रायपुर

मुख्यमंत्री साय ने किया तक्षशिला रीडिंग जोन सह लाइब्रेरी का लोकार्पण ..

Published

on


युवाओं के साथ परिचर्चा कर प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए दी शुभकामनाएं ,


750 सीटर सर्वसुविधायुक्त लाइब्रेरी विद्यार्थियों के लिए 24 घंटे खुली रहेगी, अभी 550 विद्यार्थियों ने ली सदस्यता ,


11 मार्च से रीडिंग जोन सह लाइब्रेरी में पढ़ सकेंगे विद्यार्थी ..


रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज रायपुर शहर में मोतीबाग में बनी नवनिर्मित स्मार्ट रीडिंग जोन सह लाइब्रेरी तक्षशिला का लोकार्पण किया। नालंदा परिसर की तर्ज पर स्थापित इस नई लाईब्रेरी से प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को फायदा होगा। साथ ही नालंदा लाईब्रेरी पर सदस्यता और पठन-पाठन का दबाव भी कम होगा। मुख्यमंत्री साय युवाओं के साथ परिचर्चा की और उन्हें स्थायी सदस्यता कार्ड भी दिए। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरूण साव, शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, वित मंत्री ओ.पी. चौधरी, लोकसभा सांसद सुनील सोनी, रायपुर ग्रामीण विधानसभा के विधायक मोतीलाल साहू, धरसींवा विधानसभा के विधायक अनुज शर्मा, रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढ़ेबर तथा नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष श्रीमती मीनल चौबे भी मौजूद रहे।

कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने मुख्यमंत्री को बताया कि शहर के मध्य में शैक्षणिक केंद्र विकसित करने के उद्देश्य से प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा लाइब्रेरी का निर्माण किया गया है। इससे प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले युवाओं को अच्छी सुविधाओं का लाभ मिलेगा। लाइब्रेरी में पढ़ने के लिए 550 युवाओं ने निर्धारित शुल्क जमा कर सदस्यता सुनिश्चित की गई है। इस 750 सीटर लाइब्रेरी का आठ करोड़ रूपए की लागत से निर्माण किया गया है। कलेक्टर ने बताया कि अत्याधुनिक लाइब्रेरी में बायोमेट्रिक सिस्टम के जरिए ही अधिकृत सदस्यों को प्रवेश दिया जाएगा। दो मंजिला बिल्डिंग में 750 पाठकों को एक साथ बैठकर पढ़ने की सुविधा मिलेगी और वर्तमान में 10 हज़ार किताब उपलब्ध है। लाइब्रेरी में डिजिटल रीडिंग जोन भी बनाया गया है। सदस्यों को लिफ्ट के साथ निःशुल्क वाई-फाई की सुविधा भी मिलेगी। डॉ सिंह ने बताया कि तक्षशिला परिसर में 800 वाहनों की पार्किंग की सुविधा मिलेगी और पार्किंग एरिया में फूड जोन भी बनाया गया है। इस लाइब्रेरी में छात्र-छात्राओं के अलावा दिव्यांगों को भी बेहतर सुविधा मिलेगी। कल 11 मार्च से सदस्य रीडिंग जोन सह लाइब्रेरी का लाभ ले सकेंगे।


रूफटॉप पर भी मिलेगा पढ़ाई का अवसर –

तक्षशिला लाइब्रेरी के रूफटॉप पर भी बेहतर वातावरण के बीच पढ़ाई करने की व्यवस्था होगी। लाइब्रेरी की छत पर सदस्यों के बैठने के लिए टेबल और कुर्सी लगाए गए हैं। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा है कि लाईब्रेरी में आने वाले दिनों में सदस्यों की मांग के आधार पर विभिन्न विषयों की किताबों की खरीदी भी की जाएगी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर15 घंटे ago

उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी सेवा का अवसर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्णय का छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसिएशन ने किया स्वागत ..

मुख्यमंत्री से सौजन्य मुलाकात कर खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के लिए जताया आभार .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर अकलतरा ..15 घंटे ago

वेल विशर फाउंडेशन व नगर के साहित्य पसाधना मंच द्वारा पदम् श्री, पदम् भूषण व पद्म विभूषण तीजन बाई को दी श्रद्धांजलि ..

पंडवानी की अमर स्वर साधिका तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलि, अकलतरा में जुटे साहित्यकार और कला प्रेमी .. तीजन बाई...

खबर कोरबा16 घंटे ago

माय भारत युवा कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी बने सतीश प्रकाश सिंह ..

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जारी किया आदेश, जिले में कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन की सौंपी जिम्मेदारी .. कोरबा, युवा कार्यक्रम...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

सड़क किनारे घायल का बहाना बनाकर की झपटमारी, एक युवक व दो नाबालिग पकड़ाए ..

डभरा पुलिस ने 7 हजार रुपये की झपटमारी का किया खुलासा, बाइक व 3 हजार रुपये नकद बरामद .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और संगठनात्मक कार्यों में तेजी लाने पर जोर ..

‘संगठन सर्वोपरी’ के मंत्र के साथ डिजिटल प्रशिक्षण, मासिक कार्ययोजना और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार पर हुई विस्तृत समीक्षा...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिलें, शिक्षा और आत्मनिर्भरता का दिया संदेश ..

सक्ती, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम हायर सेकेंडरी स्कूल, स्टेशन पारा सक्ती में आज छत्तीसगढ़ शासन की सरस्वती साइकिल प्रदाय...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

थर्माकोल पेपर कटर से गला और सीने पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार ..

पैसे के विवाद में वारदात, खून से सना पेपर कटर बरामद; घायल का बिलासपुर में इलाज जारी .. सक्ती, सक्ती...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

कलेक्टर के निर्देशन में जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने की स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा ..

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने, समयबद्ध एवं शत-प्रतिशत डेटा एंट्री सुनिश्चित करने के दिए निर्देश .. सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए ..

रायपुर, मंत्रिपरिषद के निर्णय 08 जुलाई 2026 को । (1) मंत्रिपरिषद् ने छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा केंद्रीय सार्वजनिक...

खबर रायगढ़3 दिन ago

🚨 “ऑपरेशन अंकुश” के तहत सट्टा पट्टी नोट कर रही महिला के घर पुलिस की रेड ..

🚨 साइबर थाना और कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, मोबाइल, सट्टा-पट्टी एवं नगदी जब्त , 🚨 थाना कोतवाली में महिला...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending