Connect with us

खबर खरसिया ..

युवा चौपाल हेतू खरसिया विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न ..

Published

on


जल्द होगा युवा चौपाल का आयोजन ..


खरसिया, भारतीय जनता युवा मोर्चा के निर्देशानुसार भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला रायगढ़ के मार्गदर्शन में खरसिया विधानसभा का विधानसभा स्तरीय बैठक खरसिया स्थित भाजपा कार्यालय में संपन्न हुआ।
वर्तमान में छत्तीसगढ़ में भाजपा के मुख्यमंत्री विष्णूदेव साय की सुशासन वाली सरकार बनी हैं। इससे कार्यकर्ता सहित पूरे मतदाता का भी मनोबल बढ़ा हैं। इस बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए रायगढ़ लोकसभा प्रत्यासी राधेश्याम राठिया को साथ ही साथ पूरे छत्तीसगढ़ भाजपा के लोकसभा प्रत्यासियों को जीताकर पुनः इस बार यानी तीसरी बार मोदी को प्रधानमन्त्री बनाना हैं।
ज्ञातव्य हैं कि नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा संगठन लगातर आम सभा, डोर टू डोर मतदाता संपर्क अभियान, बैठक, युवा चौपाल द्वारा इत्यादि कार्यक्रम किया जा रहा हैं।
इसी परिप्रेक्ष्य में खरसिया विधानसभा में हुई बैठक की जानकारी देते हुए भाजपा युवा मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी पीताम्बर दास महंत ने बताया कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस बार फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए विधानसभा स्तरीय बैठक में मुख्य अतिथि भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता साथियों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ हैं। आज हर वर्ग मोदी को प्रधानमंत्री बनाने को पुनः आतुर हैं, युवा मोर्चा साथीगण अधिक से अधिक संख्या में मतदाताओ से संपर्क कर कमल छाप पर मतदान हेतू निवेदन करें एवं बूथ लेवल पर युवा चौपाल करने के लिए मार्गदर्शन किया।

खरसिया विधानसभा संयोजक गोपाल शर्मा ने अपना अनुभव को बताते हुऐ डोर टू डोर अभियान को ग्राउंड लेवल पर करने को कहा। प्रदेश सह संयोजक आर्थिक प्रकोष्ठ कमल गर्ग ने हर विषय पर गहनता से चर्चा कर कार्य करने हेतू कहा।
जिला मंत्री एवं 2023 के विधानसभा प्रत्यासी महेश साहू ने महत्त्वपूर्ण मार्गदर्शन करते हुए विधानसभा चुनाव की कमी को पूरा करते हुऐ मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए राधेश्याम राठिया को इस लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतों से खरसिया विधानसभा में लीड करवाने हेतू सबको मागदर्शन दिया।
भाजपा युवा मोर्चा रायगढ़ जिला अध्यक्ष विनायक पटनायक ने शिवप्रकाश के निर्देश को बताते हुए मतदान दिवस के दिन हर युवा मोर्चा का कार्यकर्त्ता 10 लोगों से संपर्क कर मतदान करवाने हेतू कहे।

भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी एवं रायगढ़ लोकसभा प्रभारी राजेश बेहरा ने खरसिया कार्यालय में कार्यकर्ता की अधिकाधिक उपस्थिति को देखकर प्रसंशा करते हुए ऊर्जा के साथ सभी युवा मोर्चा के साथियों को कार्य करने को कहा।
इस बैठक में मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि के साथ अतिथि के रुप में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य युवा मोर्चा नोवल कनेर, अमरदीप जटाल, विधानसभा कार्यक्रम प्रभारी जगन्नाथ प्रधान, सह प्रभारी उमाशंकर शर्मा, जिले के पदाधिकारीयों में पवन पटेल, पीताम्बर दास महंत, कमलेश नायडू, मनीष रावलानी, जय प्रकाश डनसेना, विष्णू पटेल सहित 6 मंडलो के मण्डल अध्यक्षों में गजेंद्र यादव, प्रदीप पटेल, रविन्द्र गबेल, लकेश्वर चौहान, दिनेश पटेल सहित मण्डल महामंत्री में साहिल शर्मा, सौरभ अग्रवाल, मोती महंत, राजेंद्र चौहान, सुकलाल डनसेना, विष्णू वैष्णव, अंकित, गोपेश, संजय, दिलीप निराला, वेदप्रकाश सहित सभी मंडलों के शक्ति केंद्र प्रभारियो की बैठक में उपस्थिति रही।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

सक्ती की बेटी प्रणवी अग्रवाल ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में 97.25% अंक लाकर बढ़ाया जिले का मान ..

उगेंद्र अग्रवाल (पप्पू) बोले – प्रणवी की सफलता विद्यार्थियों के लिए बनेगी प्रेरणा .. सक्ती, नगर की होनहार छात्रा कु....

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

आधे घंटे के तूफान ने मचाई तबाही, सक्ती सहित पूरे जिले में जनजीवन अस्त-व्यस्त ..

बिजली व्यवस्था ध्वस्त, पेड़-खंभे गिरे; बहाली में जुटा विद्युत अमला, नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने लिया जायजा .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

जन शिकायत पर आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध महुआ शराब फैक्ट्री का पर्दाफाश ..

बांधा तालाब किनारे चल रही 9 भट्ठियां ध्वस्त, 110 लीटर महुआ शराब व 1600 किलो लाहन जब्त , आशीष उप्पल...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

प्रधानमंत्री मोदी की अपील का असर: कबीरधाम एसपी धर्मेंद्र सिंह साइकिल से पहुंचे कार्यालय ..

ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश, पुलिस अधिकारियों ने साइकिल से संभाली ड्यूटी .. रायपुर, 12 मई 2026 को...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

सुशासन तिहार के तहत प्राप्त आवेदनों का गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ करें निराकरण: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ..

कहा- दुर्ग सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक और प्रशासनिक दृष्टि से प्रदेश का महत्वपूर्ण जिला है दुर्ग, विभागीय समन्वय से दुर्ग बने...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत खपरी में गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत ..

प्रत्येक मृतक सदस्य को 5-5 लाख रुपए देने की घोषणा की .. रायपुर, आज 12 मई 2026 को दुर्ग जिले...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

सोशल मीडिया में वायरल ऑडियो पर कलेक्टर महोबे ने लिया तत्काल संज्ञान ..

अपर कलेक्टर को जांच कर तत्काल रिपोर्ट प्रस्तुत करने के दिए निर्देश .. जांजगीर-चांपा, सोशल मीडिया में वायरल ऑडियो को...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

जांजगीर-चांपा में प्रशासन का बड़ा एक्शन : फैजल खान और आकाश सिंह एक साल के लिए जिला बदर ..

अपराधियों पर कलेक्टर महोबे की सख्ती : 24 घंटे में जिला छोड़ने का आदेश, छह जिलों में एंट्री बैन .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ..

सुशासन तिहार अंतर्गत आयोजित शिविर में आमजन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करे – कलेक्टर .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सुशासन तिहार के दावों के बीच जनदर्शन में उमड़ी फरियादियों की भीड़ ..

8 साल से भुगतान लंबित, योजनाओं के लाभ को लेकर जनदर्शन में गूंजा जनता का दर्द , कलेक्टर अमृत विकास...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending