Connect with us

ख़बर रायपुर

बेहद सरल सहज व्यक्तित्व के धनी स्व. दिलीप सिंह जूदेव हमेशा लोगों के जेहन में रहेंगे जिंदा: मुख्यमंत्री साय ..

Published

on

मुख्यमंत्री ग्राम किलकिला में स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव के पुण्य तिथि पर आयोजित संस्कृति गौरव महासम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह में हुए शामिल ..

नगर पंचायत पत्थलगांव को नगरपालिका बनाने की घोषणा ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज पत्थलगांव तहसील के ग्राम किलकिला में पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव के पुण्य तिथि के अवसर पर आयोजित संस्कृति गौरव महासम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम में उन्होंने नगर पंचायत पत्थलगांव को नगरपालिका बनाने सहित कई घोषणाएं की। सांसद बृजमोहन अग्रवाल, सांसद श्री राधेश्याम राठिया, विधायक श्रीमती गोमती साय और श्रीमती रायमुनी भगत, किलकिलाधाम के मुख्य पुजारी श्री श्री 1008 स्वामी कपिलदास जी महाराज भी इस अवसर पर मौजूद रहे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने सभा में मौजूद साधु, संत और विशाल जनसमूह के बीच स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव का पुण्य स्मरण करते हुए कहा की वे मेरे राजनैतिक गुरु थे। मैंने 25 साल से अधिक समय तक राजनीति में उनके साथ रहकर काम किया। वे बेहद सरल हृदय के व्यक्ति थे, सभी से अपनेपन के साथ मिलते थे। उनकी किसी के साथ नाराजगी नहीं रही। जिससे भी एक बार मिल लेते थे उसका नाम कभी नहीं भूलते थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्वर्गीय जूदेव का डील-डौल और व्यक्तित्व सहज ही लोगों को आकर्षित करता था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार मोदी की गारंटी को तेजी से पूरा कर रही है। 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से किसानों को धान की कीमत दी जा रही है। छत्तीसगढ़ की महिलाओं को महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रति माह 1000 रूपए की सम्मान राशि दी जा रही है। तेंदूपत्ता संग्राहकों को प्रति मानक बोरा 4000 से बढ़ाकर 5500 रूपए किया गया है।

कार्यक्रम में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव को याद करते हुए कहा की उनकी ऊंगली पकड़कर मैने राजनीति का पाठ सीखा है। वे एक महापुरुष, कर्मवीर और योद्धा थे। मेरा सौभाग्य है की उनके साथ लंबे समय तक काम सीखने का अवसर मिला। कार्यक्रम को विधायक श्रीमती गोमती साय, गहिरा गुरु आश्रम के पुजारी बभ्रुवाहन जी महाराज ने भी संबोधित किया।

मुख्यमंत्री साय ने कार्यक्रम में जनहित में कई घोषणाएं की। जिसमें पत्थलगांव में स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की विशाल प्रतिमा का निर्माण, हर वर्ष उनकी जयंती भव्य तरीके से मनाने की घोषणा, किलकिलेश्वर महादेव परिसर में प्रवेश द्वार बनाने के साथ ही बाउंड्रीवाल, सौंदर्यीकरण, परिसर में सोलर लाइट लगाने सहित गौशाला के उन्नयन की घोषणा, नगर पंचायत पत्थलगांव को नगरपालिका बनाने की घोषणा, मांड नदी में बने एनीकेट में घाट निर्माण और सौंदर्यीकरण की घोषणा, पत्थलगांव के मुख्य चौक से रायगढ़, जशपुर और अंबिकापुर की ओर जाने वाली सड़कों के 3-3 किलोमीटर तक निर्माण किए जाने की घोषणा, पत्थलगांव में मॉडर्न बस स्टैंड, ऑडिटोरियम बनाने की घोषणा, रेस्ट हाउस का उन्नयन का कार्य, नगर पंचायत कोतबा पीएससी को सीएससी बनाए जाने की घोषणा की।

इस अवसर पर कृष्ण कुमार राय, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, सुनील गुप्ता, कमिश्नर जी. आर. चुरेंद्र, आईजी अंकित गर्ग, कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल, पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं भारी संख्या में लोग मौजूद थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर कोरबा22 घंटे ago

पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर वीबीजीरामजी का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें : सांसद ज्योत्सना महंत ..

ग्रामीण क्षेत्रों में मुक्तिधाम, शेड और स्कूलों में शौचालय सहित मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर जोर , मोबाइल मेडिकल यूनिट...

खबर कोरबा22 घंटे ago

सड़क सुरक्षा को लेकर सांसद ज्योत्सना महंत ने दिए सख्त निर्देश ..

दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, रंबल स्ट्रिप, क्रैश बैरियर व प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर .....

ख़बर रायपुर23 घंटे ago

पीडीएस चावल पर QR कोड की नजर, मिलर से हितग्राही तक हर बोरी होगी ट्रैक ..

राशन के चावल की हेराफेरी पर लगेगी लगाम, दिसंबर से छत्तीसगढ़ में QR कोड व्यवस्था की तैयारी .. रायपुर, सार्वजनिक...

ख़बर रायपुर24 घंटे ago

नवा रायपुर में राज्य निर्वाचन आयुक्तों के 32वें अखिल भारतीय सम्मेलन का राज्यपाल रामेन डेका ने किया शुभारंभ ..

Chhattisgarh Local Body Election Year Book- 2026 का किया विमोचन .. रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने बताया...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को सक्ती में विशाल रक्तदान शिविर ..

एमसीएच अस्पताल में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक होगा आयोजन, आमजन एवं सामाजिक संगठनों से अधिकाधिक सहभागिता की...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती संभाग में बिजली बकायादारों पर बड़ी कार्रवाई, 128 कनेक्शन काटे ..

18 टीमों ने चलाया मास डिस्कनेक्शन अभियान, 28.85 लाख रुपये की बकाया राशि वसूली .. सक्ती, विद्युत बकायादारों के खिलाफ...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री, मीरा से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’ ..

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में दीये बेच रही महिला से आत्मीय संवाद, एक हजार रुपए देकर किया श्रम और स्वावलंबन का...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

गोल्फ के नक्शे पर नई पहचान बना रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय ..

नवा रायपुर ओपन की ट्रॉफी का अनावरण, मुख्यमंत्री ने खुद गोल्फ खेलकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह , 132 प्रोफेशनल गोल्फर...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

महतारी वंदन योजना ने रानी कर्मवीर को दिया आर्थिक संबल, आत्मनिर्भरता की राह हुई आसान ..

सुकन्या समृद्धि योजना में बचत कर बेटी के भविष्य को संवार रहीं, अन्य महिलाओं के लिए बनीं प्रेरणा .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

दुर्घटना में मछुआरे की मौत, परिवार को मिला 5 लाख का बीमा सहारा ..

समूह दुर्घटना बीमा योजना से स्वर्गीय महेन्द्र श्रीवास की पत्नी शारदा श्रीवास के खाते में पहुंची सहायता राशि .. सक्ती,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending