Connect with us

खबर कोरबा

निश्चित समय-सीमा में पूर्ण करें निर्माण कार्य : कलेक्टर ..

Published

on

कलेक्टर ने ली निर्माण एजेंसियों के अधिकारियों की बैठक ..

कोरबा, कलेक्टर अजीत वसंत ने आज कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों को निश्चित समय सीमा में पूर्ण किया जाए। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों को पूर्ण कराने के साथ ही हैंड ओवर करने की भी जिम्मेदारी विभागीय अधिकारियों की है. उन्होंने निर्देश दिए कि गर्ल्स हॉस्टल, दिव्यांग विद्यालय के निर्माण कार्य अक्टूबर माह में हर हाल में पूर्ण करा लिए जायें।
ईई पीएमजीएसवाई को निर्देश दिए कि कुदमुरा श्यांग मार्ग निर्माण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाए। पी एम जनमन के कार्य प्राथमिकता से पूर्ण करें। ईईआरईएस को निर्देशित किया कि आत्मानंद स्कूल के निर्माण कार्य अगले माह में पूर्ण कर लिए जाएं. ट्रांजिट हॉस्टल, आवास और विद्यालयों के निर्माण कार्य निश्चित समय सीमा में पूर्ण किए जाएं. गृह निर्माण विभाग को निर्देशित किया गया कि कन्वेंशन सेंटर को 10 दिवस में पूर्ण करके हैंड ओवर करें। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि बड़े कार्यों के निर्माण कार्यों की अंतिम राशि के भुगतान हेतु जिला स्तरीय समिति गठित करके समिति के द्वारा कार्यों का सत्यापन कराया जाए। कलेक्टर ने नगर निगम आयुक्त को निर्देशित किया कि पीजी कॉलेज का निर्माण कार्य, जिला चिकित्सालय, अशोक वाटिका तथा एनसीडीसी के निर्माण कार्य निश्चित समय सीमा में दिसंबर तक पूर्ण कर लिए जाएं। ईई जल संसाधन विभाग को निर्देशित किया गया कि जिले में किसानों को लाभान्वित करने के लिए ऐसे उपयुक्त स्थलों का चयन किया जाए जहां पर एनीकट निर्माण किया जा सके। उन्होंने निर्देश दिए नगरीय निकाय के क्षेत्रों में जनहित कार्य जैसे सामुदायिक भवन, स्ट्रीट लाइट आदि के निर्माण कार्य निगम आयुक्त से चर्चा करके निर्माण कार्य कराएं। ईई आरइएस को निर्देश दिया गया है कि गांव में स्वीकृत नए स्कूल भवनों का निर्माण कार्य अप्रैल 2025 तक हर हाल में पूर्ण कर लिए जाएं ताकि नए शिक्षण सत्र सुचारू रूप से संचालित हो सके।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर26 मिनट ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें किया नमन ..

अंत्योदय के संकल्प के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री साय .....

ख़बर रायपुर38 मिनट ago

पेंशन प्रकरण में लापरवाही पर शिक्षा विभाग के छह अधिकारी-कर्मचारी निलंबित ..

दिवंगत शिक्षक के वेतन निर्धारण का समय पर अनुमोदन नहीं कराने और लंबित पेंशन के संबंध में गलत जानकारी भेजने...

ख़बर रायपुर14 घंटे ago

वीबी जीरामजी अंतर्गत जियो-टैगिंग में छत्तीसगढ़ का उत्कृष्ट प्रदर्शन ..

भूग्राम योजना में 99.34 प्रतिशत परिसंपत्तियां डिजिटल मैप पर दर्ज , दुर्गम परिस्थितियों के बावजूद राष्ट्रीय औसत को पछाड़कर राज्य...

खबर बिलासपुर15 घंटे ago

स्मार्ट सिटी के हर प्रोजेक्ट की बनेगी एसओपी, संचालन से कमाई तक का खाका होगा तैयार ..

प्रोजेक्ट्स की दीर्घकालिक उपयोगिता तय होगी, बेहतर इस्तेमाल और राजस्व सृजन पर फोकस , प्रमुख सचिव बोरा ने पीपीपी मॉडल...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

बोर्ड ऑफ विजिटर्स ने उपजेल सक्ती का किया निरीक्षण ..

द्वितीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कलेक्टर और एसपी सहित टीम ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा .. सक्ती, माननीय उच्चतम न्यायालय...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान में जैजैपुर में लगा स्वास्थ्य शिविर, बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया लाभ ..

भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल की मौजूदगी में स्वास्थ्य जांच, टीबी स्क्रीनिंग, स्मार्ट कार्ड व रक्तदान की मिली सुविधा .....

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्णकांत चंद्रा को मिली बड़ी संगठनात्मक जिम्मेदारी ..

प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कोरबा जिले का संगठन प्रभारी किया नियुक्त, सक्ती से कोरबा तक संगठन को मजबूत...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

बडी खबर: सक्ती में जुए के बड़े फड़ पर पुलिस की दबिश, 20 लाख से अधिक की रकम मिलने की खबर से मचा हड़कंप ..

सक्ती के रिहायशी इलाके में लाखों का जुआ! पुलिस की दबिश, मौके पर रकम की गिनती जारी , जुए के...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

अटारी स्थित बॉटनिकल गार्डन का होगा पुनर्विकास; पर्यटकों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं और नए आकर्षण ..

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक .. रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार राज्य की प्राकृतिक धरोहरों को संवारने और...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

छत्तीसगढ़ में फसल विविधीकरण और व्यापवर्तन के लिए लागू होगा पायलट प्रोजेक्ट ..

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में इक्रीसेट के वैज्ञानिकों संग हुई बैठक .. रायपुर, छत्तीसगढ़ में जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending