Connect with us

खबर खरसिया ..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर ग्राम पतरापाली मे स्वच्छता पखवाड़ा दिवस का आयोजन

Published

on

खरसिया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को स्वच्छता पखवाड़ा दिवस के रूप में मनाते हुए 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान के तहत भाजपा नेता जयप्रकाश डनसेना ने बताया कि मोदी जी के जन्मदिन को स्वच्छता पखवाड़ा दिवस के रूप में मनाने का उद्देश्य देशभर में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना है।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता न केवल हमारे घरों और मोहल्लों को सुंदर बनाती है, बल्कि हमारे स्वास्थ्य पर भी इसका गहरा प्रभाव पड़ता है। यदि हम अपने आस-पास की जगह को स्वच्छ नहीं रखते, तो इसका सीधा असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। इसलिए हर गली, मोहल्ला और सार्वजनिक स्थल को साफ और स्वच्छ रखना अत्यंत महत्वपूर्ण है।

इस अभियान के तहत ग्राम पंचायत पतरापाली में विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें युवा मोर्चा ज़ोंबी मंडल प्रभारी जयप्रकाश डनसेना, ग्राम पंचायत के सरपंच छेदीलाल राठिया, सचिव रविशंकर जायसवाल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हेमवती राठिया और महिला समूह के सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

गांव की गलियों और स्कूल परिसर में झाड़ू लगाकर सभी ने स्वच्छता का संदेश दिया और ग्रामीणों से अपने आसपास की जगह को स्वच्छ बनाए रखने की अपील की। इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वच्छता के महत्व को बढ़ावा देना और लोगों को इसके प्रति जागरूक करना है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में स्वच्छ भारत मिशन को एक आंदोलन के रूप में देखा जा रहा है, और इस अभियान के तहत लोगों को अपने आसपास की जगह को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी उठाने की प्रेरणा दी जा रही है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

सक्ती के छोटे सीपत में आबकारी उड़नदस्ता की बड़ी कार्रवाई, ढाबा संचालक के कब्जे से 15.29 लीटर शराब जब्त ..

होटल की रसोई से मिली देशी-विदेशी शराब, आबकारी उड़नदस्ता टीम ने आरोपी को भेजा जेल .. सक्ती, अवैध शराब बिक्री...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

खेत बचाओ-धरती माता बचाओ अभियान के तहत गुन्जियाबोड़ में कृषक चौपाल, किसानों को प्राकृतिक खेती का दिया गया प्रशिक्षण ..

संतुलित उर्वरक उपयोग और नैनो तकनीक पर जागरूक हुए किसान, गुन्जियाबोड़ में आयोजित हुई कृषक चौपाल .. सक्ती, विश्व पर्यावरण...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

तांदुलडीह दोहरा हत्याकांड: पूजा-पाठ की आड़ में अपनों का ही खून; मां समेत चार परिजनों को सश्रम उम्रकैद ..

प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश प्रशांत कुमार शिवहरे का ऐतिहासिक फैसला, कोर्ट ने चारों आरोपियों को माना हत्या का दोषी .....

खबर सूरजपुर ..3 दिन ago

सुशासन तिहार का असर: कलेक्टर रेना जमील ने 74 वर्षीय कोटवार को दिलाया श्रवण यंत्र, बुजुर्ग के चेहरे पर लौटी मुस्कान ..

संवेदनशील प्रशासन की मिसाल: आवेदन पर त्वरित कार्रवाई, कलेक्टर रेना जमील ने स्वयं भेंट किया श्रवण यंत्र (हियरिंग एड) ,...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

मुख्यमंत्री ने बिहान की दीदियों को सौंपी आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत टाटा मैजिक वाहन ..

महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता को मिलेगी नई उड़ान, ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सुविधा होगी सुदृढ़ .. रायपुर, सुशासन तिहार 2026...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत कांकेर में चार जिलों की समीक्षा: मुख्यमंत्री साय ने जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनसेवा पर दिया जोर ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि समाधान शिविरों का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का संवेदनशील और समयबद्ध समाधान...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

पीएम स्वनिधि योजना के 6 साल पूरे, नगरीय निकायों में 30 जून तक आयोजित किए जाएंगे स्वनिधि महोत्सव और लोक कल्याण मेला ..

अभियान के दौरान उपलब्ध कराई जाएंगी ऋण स्वीकृति, वितरण, यूपीआई पंजीयन, क्यू-आर कोड सुविधा और डिजिटल भुगतान सेवाएं , प्रधानमंत्री...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

जब मुख्यमंत्री रुके एक छोटी-सी किराना दुकान पर… और सामने थी बदलाव की बड़ी कहानी ..

कभी बंदूक थामने वाले मासा तामो और जयमोती आज चला रहे हैं अपनी दुकान , मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

सुशासन तिहार के दावों पर सवाल: लंबित आवेदनों के साथ जनदर्शन पहुंची जनता, 29 शिकायतें दर्ज ..

गांवों में नहीं मिला समाधान, कलेक्ट्रेट में उमड़ी फरियादियों की भीड़; जनदर्शन में उठे लंबित मामलों के मुद्दे , सुशासन...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की महतारी वंदन योजना से बढ़ा महिलाओं का आत्मविश्वास, संध्या गबेल करेंगी पति के गैरेज व्यवसाय का विस्तार ..

महतारी वंदन योजना बनी आर्थिक संबल का आधार, बंदोरा की संध्या गबेल ने मुख्यमंत्री का जताया आभार .. सक्ती, मुख्यमंत्री...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending