Connect with us

खबर सक्ती ...

कलेक्टर के निर्देशन में तहसीलदार और अतिरिक्त तहसीलदार न्यायालय सक्ती का किया गया औचक निरीक्षण ..

Published

on

सक्ती, कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा ने तहसीलदार और अतिरिक्त तहसीलदार सक्ती के राजस्व न्यायालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर लकड़ा द्वारा नामांतरण, बटवारा, अभिलेख त्रुटि सुधार, अतिक्रमण, सीमांकन, बेजा कब्जा संबंधी प्रकरण की जांच की गई। उनके द्वारा समस्त ऑर्डर शीट, प्रकरण के बंडलों का अवलोकन करने के साथ ही, भुइयां में अविवादित नामांतरण, बटवारा की स्थिति व नस्ती प्रकरणों की जांच भी की गई। अपर कलेक्टर द्वारा डिजिटल सिग्नेचर के कार्य में प्रगति लाने तथा समयसीमा से बाहर के राजस्व प्रकरणों का शीघ्र निराकरण, नक्शा बटांकन, खसरों के डीएससी पूर्ण करने हेतु आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए।

अपर कलेक्टर द्वारा ऐसे राजस्व प्रकरण जिसमें पटवारी प्रतिवेदन लंबे समय से अप्राप्त हैं, उन पर नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही और अर्थदंड करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही अपर कलेक्टर ने नाजिर शाखा में पदस्थ वाचक को समस्त पंजी समय सीमा में पूर्ण किए जाने निर्देशित किया। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में जिला अंतर्गत विभिन्न राजस्व न्यायालयों का औचक निरीक्षण लगातार जारी रहेगा।

निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर विश्वास कुमार, तहसीलदार सक्ती श्रीमती सुशीला साहू सहित संबंधित राजस्व अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर कोरबा10 घंटे ago

बडी खबर: निजी स्कूलों की मनमानी पर प्रशासन की नजर, आकस्मिक निरीक्षण के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित ..

मान्यता के मापदंडों और शैक्षणिक सुविधाओं की होगी जांच, कलेक्टर ने जारी किया आदेश .. कोरबा, जिले में संचालित मान्यता...

खबर सूरजपुर ..10 घंटे ago

कलेक्टर रेना जमील की जिले में चाक-चौबंद व्यवस्था, अवैध धान की आवक रोकने 4 चेक पोस्ट तैनात, सभी 9 तहसीलों में उड़नदस्ता दल सक्रिय ..

धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, किसानों की सुविधाओं और पारदर्शी खरीदी पर दिया जोर, कोचियों-बिचौलियों...

ख़बर रायपुर12 घंटे ago

बड़ी खबर: 137 कैंसर रोधी दवाओं की संशोधित कीमतों का लाभ मरीजों तक पहुँचाना अनिवार्य ..

निर्धारित कीमत से अधिक वसूली पर होगी कार्रवाई; अस्पतालों और दवा विक्रेताओं को मूल्य सूची प्रदर्शित करने के निर्देश .....

ख़बर रायपुर12 घंटे ago

पारदर्शिता और सुव्यवस्थित व्यवस्था के साथ हो धान खरीदी, किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो: खाद्य सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले ..

खाद्य सचिव ने अभनपुर, पचेड़ा और केंद्री धान उपार्जन केंद्रों का किया निरीक्षण, किसानों से लिया फीडबैक .. रायपुर, छत्तीसगढ़...

ख़बर रायपुर12 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने की सौजन्य मुलाकात ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने सौजन्य...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी : सक्ती जिले में अब तक 82.40 क्विंटल धान का उपार्जन ..

129 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से हो रही खरीदी, 18 नवंबर के लिए 9 केंद्रों में 326 क्विंटल का टोकन...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

सुशासन के दावों के बीच बिजली कनेक्शन के लिए जनदर्शन में गुहार, आखिर आम आदमी की सुनवाई कहां? ..

घरेलू विद्युत कनेक्शन के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने के बाद श्यामलाल राठौर को जनदर्शन का सहारा, मंगलवार को...

खबर रायगढ़14 घंटे ago

🚨 शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ग्रामीण महिलाओं से 70.77 लाख रुपये की ठगी मामले में एक और महिला आरोपी गिरफ्तार ..

🚨 साइबर थाना रायगढ़ की कार्रवाई, मुख्य आरोपी मेनका सारथी की मां आरोपिया मीरा सोनवानी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजी...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

19 से 25 नवंबर तक सकरेली कला में होगा श्री शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा का भव्य आयोजन ..

कथावाचक नारायण दास महाराज जी अपनी अमृतमयी वाणी से कराएंगे शिव महापुराण कथा का रसपान, रोशन लाल पटेल ने दी...

खबर सूरजपुर ..21 घंटे ago

राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण पर कलेक्टर रेना जमील सख्त, समय-सीमा से बाहर लंबित मामलों को शत-प्रतिशत निपटाने के निर्देश ..

फौती नामांतरण, सीमांकन, डायवर्सन और त्रुटि सुधार के मामलों की अनुविभाग एवं तहसीलवार की समीक्षा, आमजन से जुड़े प्रकरणों को...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending