Connect with us

खबर सक्ती ...

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने किया मालखरौदा विकासखंड का औचक निरीक्षण, सरकारी सेवाओं और योजनाओं के क्रियान्वयन की ली जानकारी ..

Published

on

स्वामी आत्मानंद विद्यालय में शैक्षणिक स्तर का निरीक्षण, शिक्षकों को दिए गुणवत्ता सुधार के निर्देश ,

जनपद कार्यालय और स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कर्मचारियों पर कार्रवाई के आदेश ..

सक्ती, कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो ने मालखरौदा विकासखंड में विभिन्न सरकारी कार्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, स्कूलों और स्वास्थ्य सेवाओं का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्र से लेकर स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, जनपद कार्यालय और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक का बारीकी से निरीक्षण कर सेवाओं की गुणवत्ता परखने के साथ-साथ संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के पोषण स्तर का लिया जायजा –

कलेक्टर तोपनो ने बीरभाठा के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 2 का दौरा किया, जहां छोटे बच्चों को दी जा रही पोषण आहार और अन्य सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र में उपलब्ध कराए जा रहे गर्म भोजन और बच्चों की गतिविधियों के बारे में स्नेहपूर्वक जानकारी प्राप्त की। बच्चों से बातचीत कर यह भी जाना कि उन्हें किन-किन प्रकार के आहार दिए जा रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और परियोजना अधिकारियों को ‘पोषण माह 2024’ के तहत गतिविधियों को व्यवस्थित रूप से संचालित करने के निर्देश दिए।

स्वामी आत्मानंद विद्यालय में शैक्षणिक गुणवत्ता का मूल्यांकन –

कलेक्टर ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में कक्षाओं का निरीक्षण करते हुए कक्षा दसवीं के छात्रों से विज्ञान और गणित से जुड़े सवाल पूछकर उनकी शैक्षणिक प्रगति का आकलन किया। शिक्षकों से साप्ताहिक टेस्ट के परिणाम और अध्यापन व्यवस्था पर चर्चा की गई। उन्होंने विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देने के साथ-साथ अध्यापन के तरीकों को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।

जनपद कार्यालय में विभिन्न शाखाओं का औचक निरीक्षण –

कलेक्टर ने जनपद कार्यालय मालखरौदा का निरीक्षण कर पंचायत, पेंशन, आवास, और मनरेगा शाखाओं की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को समय पर कार्यालय में उपस्थित रहने और जनहितकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जोर देकर कहा कि शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ आमजन तक पहुंचे, इसके लिए सभी अधिकारी जिम्मेदारी से अपने कार्यों का निष्पादन करें।

स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण और अनुपस्थित कर्मचारियों पर कार्रवाई –

मालखरौदा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं और कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की। अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों के खिलाफ कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल नोटिस जारी करने और नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत दी।

निर्माण कार्यों की प्रगति पर विशेष ध्यान –

तहसील कार्यालय मालखरौदा में कलेक्टर ने चल रहे निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए इसे शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इस निरीक्षण के दौरान परियोजना निदेशक बी.पी. भारद्वाज, जनपद पंचायत मालखरौदा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सी.के. आदिले, परियोजना अधिकारी मलय धुरंधर, तहसीलदार संजय मिंज सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

कलेक्टर तोपनो ने समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों को बेहतर प्रशासनिक कार्यप्रणाली सुनिश्चित करने के साथ ही आम जनता को सरकार की योजनाओं और सुविधाओं का लाभ निर्बाध रूप से दिलाने के लिए निर्देशित किया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर8 घंटे ago

नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने ई-बस योजना, पीएम आवास और वेस्ट-टू-एनर्जी परियोजना की समीक्षा की ..

जनसुविधा आधारित ई-बस रूट तैयार करने, 30 सितम्बर तक प्रगतिरत आवासों को पूर्ण करने, वेस्ट-टू-एनर्जी के लिए व्यवहारिक वित्तीय मॉडल...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

तुर्री धाम में सावन के अंतिम सोमवार पर उमड़ा आस्था का सैलाब, विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद ..

सक्ती, पवित्र सावन माह के अंतिम एवं चतुर्थ सोमवार के अवसर पर सक्ती के समीप स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल तुर्री...

खबर पाली9 घंटे ago

सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली में विधि-विधान से हुआ रुद्राभिषेक ..

भैया-बहनों, अभिभावकों एवं आचार्य परिवार की उपस्थिति में भक्तिमय हुआ वातावरण .. पाली, सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली...

ख़बर रायपुर11 घंटे ago

बडी खबर: रक्षाबंधन से पहले विष्णु भैया का बहनों को तोहफा, महतारी वंदन की 31वीं किस्त 25 अगस्त को ..

67.28 लाख बहनों के खातों में पहुंचेगी 631 करोड़ 38 लाख रुपये से अधिक की राशि .. रायपुर, रक्षाबंधन से...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

सूने मकानों में चोरी करने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपियों को किया गिरफ्तार ..

दो मकानों से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात समेत 3.85 लाख रुपये का मशरूका शत-प्रतिशत बरामद .. सक्ती, थाना...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के दिए निर्देश ..

कलेक्टर के निर्देशन में सिविल डिस्पेंसरी बाराद्वार का किया गया औचक निरीक्षण , स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन की 30वीं किस्त, बहनों की खुशियां हुईं दोगुनी ..

भैया विष्णुदेव साय का बहनों को सम्मान का उपहार, महतारी वंदन से परिवारों को मिल रहा आर्थिक संबल .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन ने ग्रहण किया पदभार, कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का किया निरीक्षण ..

समयबद्ध, पारदर्शी और जनहित में कार्य करने के दिए निर्देश , आईएएस श्रीमती जैन सक्ती जिले की तीसरी कलेक्टर के...

खबर बिलासपुर1 दिन ago

बैकुंठपुर पुलिस की कार्रवाई हाईकोर्ट की निगरानी में, तत्कालीन एसपी व्यक्तिगत रूप से तलब ..

नाबालिग की आत्महत्या मामले में आरोपियों को फरार बताने और इनाम घोषित करने पर मांगा जवाब .. बिलासपुर, 23 अगस्त।...

खबर बिलासपुर1 दिन ago

नौ साल पुराने बिजली बिल का बोझ उपभोक्ता पर नहीं डाल सकती कंपनी-हाईकोर्ट ..

बिलासपुर, 23 अगस्त। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बिजली कंपनी की ओर से करीब नौ साल की अवधि के लिए की गई...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending