Connect with us

खबर सक्ती ...

माँ दुर्गा के नौ रूपों की दिव्यता ..

Published

on

सुंदरता का प्रतीक: तन और मन की पवित्रता ,

भक्ति, श्रद्धा और सत्य सनातन धर्म का प्रसार ..

सक्ती, कवि नरेन्द्र कुमार वैष्णव द्वारा रचित यह सार छंद “तन भी सुंदर, मन भी सुंदर” सुंदरता के विविध रूपों का वर्णन करता है। इसमें माँ दुर्गा के नौ रूपों की महिमा और उनकी दिव्यता का गुणगान किया गया है। यह रचना माँ के रूप और उनके आशीर्वाद से मिलने वाली सुंदरता की चर्चा करती है, जो न केवल तन को, बल्कि मन को भी पवित्र और सुंदर बनाती है।

छंद में माँ दुर्गा के नौ रूपों – शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री – का वर्णन करते हुए उनकी विशेषताओं का उल्लेख किया गया है। इन रूपों को नवदुर्गा के रूप में प्रतिष्ठित किया गया है, जो भक्ति और श्रद्धा का प्रतीक हैं।

कवि ने माँ के आशीर्वाद से प्राप्त होने वाले सौंदर्य को तन और मन दोनों के लिए महत्वपूर्ण बताया है और इसके माध्यम से भक्ति, श्रद्धा और पवित्रता का संदेश दिया है।

“तन भी सुंदर, मन भी सुंदर”

तन भी सुंदर मन भी सुंदर, अद्वितीय हैं माई।
जग जीवन माँ घर आँगन में, सुंदरता ले आई।।
ग्रह नक्षत्र सजातीं मैया, नित ही नवल प्रभाती।
सुख सागर बहु रत्न बहाएँ, मेरी माँ अधराती।।

रूप शैलपुत्री दिव प्रथमा, ब्रह्मचारिणी दूजे।
मातु चंद्रघंटा को तीजे, भक्तन गण सब पूजे।।
कूष्मांडा माँ आप चतुर्थी, पावन करने आई।
पर्व स्कंदमाता तिथि पंचम, सुंदरता भव छाई।।

कात्यायनी सँवारे षष्ठी, धर अनेक माँ रूपा।
कालरात्रि माँ सप्तम दिवसे, दिखतीं भव्य अनूपा।।
दर्श महागौरी अठवाही, रक्तिम हार चढ़ाएँ ।
नवम सिद्धिदात्री मैया पट, सुंदरता पहनाएँ ।।

मातारानी नव रूपों में, कहतीं नई कहानी।
भक्तन पूजन अर्चन करते, गाते गीत जुबानी।।
सत्य सनातन धर्म प्रसारें, सुंदरता अकुलाई।
नवल निशा निशिदिन नवदुर्गा, पूजें जन बहुताई।।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर11 घंटे ago

शादी सीज़न को लेकर पुलिस और मैरिज पैलेस संचालकों की बैठक आयोजित ..

पार्किंग क्षमता अनुसार ही होगी बुकिंग, उल्लंघन पर कार्रवाई .. रायपुर, रायपुर में आगामी शादी सीज़न को लेकर पुलिस ने...

ख़बर रायपुर12 घंटे ago

बिलासपुर, कोरिया एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ में संशोधित गाइडलाइन दरें 13 फरवरी से लागू ..

रायपुर, छत्तीसगढ़ में 20 नवम्बर 2025 से नवीन गाइडलाइन दरें लागू हैं। राज्य शासन द्वारा जिला मूल्यांकन समितियों को यह...

ख़बर रायपुर12 घंटे ago

युवा महापंचायत में गूंजा मनरेगा का मुद्दा, नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत बोले– गरीबों के अधिकारों पर प्रहार नहीं सहेंगे ..

रायपुर में युवाओं का शक्ति प्रदर्शन, मनरेगा बचाने की लड़ाई जारी रखने का ऐलान .. रायपुर, पंडित जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल...

खबर जांजगीर-चांपा ..13 घंटे ago

बोर्ड परीक्षार्थियों का बढ़ाएं मनोबल, सकारात्मक माहौल देने की अपील ..

10वीं-12वीं के विद्यार्थियों को प्रोत्साहन दें, हतोत्साहित न करें — उमा, रमा व प्रेमा अग्रवाल .. जांजगीर-चांपा, बोर्ड परीक्षाएं हर...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

वार्षिक परीक्षाओं के मद्देनजर रात 10 से सुबह 6 बजे तक ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर प्रतिबंध ..

कलेक्टर-एसपी कार्यालय के 200 मीटर दायरे में रैली-जुलूस भी निषिद्ध , उल्लंघन पर होगी कार्रवाई .. सक्ती, जिले में शैक्षणिक...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

होली से पहले किसानों को बड़ी सौगात: 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की अंतर राशि का भुगतान, 25 लाख अन्नदाताओं को लाभ — संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव ..

सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों के हित में एक और बड़ा निर्णय लिया गया...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

डोंगिया में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, संत परम पूज्य श्री असंग साहेब के सत्संग में संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव ने लिया आशीर्वाद ..

कबीर वाणी ही जीवन का आधार: संत असंग साहेब के अमृत प्रवचन से भाव-विभोर श्रद्धालु , माता-पिता की सेवा सबसे...

खबर खरसिया ..16 घंटे ago

परसकोल में जल अर्पण दिवस: एफटीके किट से जल परीक्षण, ग्रामीणों को दिलाई जल संरक्षण की शपथ

नुक्कड़ नाटक व प्रभात फेरी से गूंजा ‘जल ही जीवन है’ का संदेश, जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी .. खरसिया, लोक...

खबर कोरबा16 घंटे ago

शासकीय महाविद्यालय दीपका में ”इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब” का हुआ गठन ..

पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने बताया एसआईआर का महत्त्व .. कोरबा, भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं मुख्य...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

मां से बिछड़कर खेत में पहुंचा चार माह का तेंदुए का शावक ..

ग्रामीणों के सहयोग से वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू .. रायपुर, गौरतलब है कि श्रृंगी ऋषि पहाड़ी की तराई...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending