Connect with us

खबर सक्ती ...

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 17.11 करोड़ रुपए किसानों के खाते में किया गया हस्तांतरित ..

Published

on

सक्ती, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किश्त जारी किया गया। उक्त अवसर पर वैगुल, जिला वाशिम महाराष्ट में वृहद किसान सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसका सीधा प्रसारण Webcast के माध्यम से पूरे देश सहित जिले में किया गया।

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने शासन के निर्देशानुसार सभी संबंधित विभाग को उक्त दिवस को किसान उत्सव दिवस के रूप में मनाये जाने तथा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण के वेबलिंक के माध्यम से जुडने के निर्देश दिये। जिसके अंतर्गत जिले के सभी विकासखण्डों में मण्डी स्तर पर, विकास खण्ड स्तर पर ग्राम स्तर पर पीएम किसान उत्सव दिवस कार्यक्रम का आयोजन करने हेतु निर्देश दिये गये।

उप संचालक कृषि शशांक शिन्दे ने बताया सक्ती जिले के पिछले 17वीं किस्त में कृषक संख्या 73277 और राशि 14.85 करोड थी, जो कि 18वीं किस्त में 79237 किसान संख्या और राशि 17.11 करोड जारी हुई अर्थात 18 किस्त में पहले की तुलना में किसानों की संख्या में 5960 बढ़ोत्तरी और राशि 2.26 करोड़ की राशि जिले में बढ़ी है। 18वीं किस्त में जिले के सब डिस्ट्रीक सक्ती 16485, बाराद्वार 296, मालखरौदा 20527, अड़भार 155, जैजैपुर 22602, डभरा 19172 किसान लाभान्वित हुये है। उप संचालक कृषि के संचालन में जिले के चारों विकासखण्ड में मण्डी स्तर पर, विकास खण्ड स्तर पर, ग्राम स्तर पर पीएम किसान उत्सव दिवस कार्यक्रम का आयोजन कराकर वेबकास्ट के माध्यम से जोड़कर उपस्थित कृषकजनों एवं जन प्रतिनिधियों को पीएम किसान सम्मान निधि योजनांतर्गत ई केवाईसी, लैंड सीडिंग, आधार सीडिंग के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया।

सक्ती जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की राशि से जिले के पात्र किसानों को लाभान्वित कराने के लिए कलेक्टर तोपनो के निर्देशन में विशेष अभियान चलाया गया था और आगे भी अभियान लगातार जारी रहेगी, जिससे शासन की योजना का लाभ जिले के किसानों को ज्यादा से ज्यादा मिल सके।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर अकलतरा ..15 घंटे ago

वेल विशर फाउंडेशन ने शासकीय हाई स्कूल बरगवां में चलाया जागरूकता अभियान ..

साइबर अपराध, नशामुक्ति, व्यक्तित्व विकास और देश के गौरवपूर्ण इतिहास की दी जानकारी .. अकलतरा, वेल विशर फाउंडेशन द्वारा शासकीय...

ख़बर रायपुर15 घंटे ago

तंबाकू पर शिकंजा कसने की तैयारी, कोटपा के कड़े अमल से बनेगा तंबाकू मुक्त छत्तीसगढ़ ..

रायपुर, तंबाकू के सेवन पर रोक और इसके दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए छत्तीसगढ़ में अब कानून के...

ख़बर रायपुर15 घंटे ago

इंटर्न्स की समस्याओं पर चिकित्सा शिक्षा विभाग की बैठक, स्टाइपेंड बढ़ाने की माँग पर विचार का आश्वासन ..

इंटर्न्स एवं आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा के मध्य मांगों को लेकर सकारात्मक चर्चा .. रायपुर, आयुक्त चिकित्सा शिक्षा श्री रितेश अग्रवाल...

ख़बर रायपुर15 घंटे ago

बड़े सपने देखें और कड़ी मेहनत से उन्हें साकार करें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

मुख्यमंत्री साय से सरगुजा के ग्रामीण अंचलों से शैक्षणिक भ्रमण पर आए मेधावी विद्यार्थियों ने की सौजन्य मुलाकात , मुख्यमंत्री...

ख़बर रायपुर16 घंटे ago

मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक संपन्न ..

दूरस्थ ग्रामीण इलाकों में बैंकिग सेवायें पहुंचायें , किसानों को केसीसी पर शीघ्रता से लोन दिलायें .. रायपुर, मंत्रालय (महानदी...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

वीर जवानों के लिए लीनेस क्लब सक्ती एवं जूनियर क्लब ‘अरुणिमा’ ने भेजीं राखियां ..

सैनिकों की कलाई न रहे सूनी, देश की मिट्टी और स्नेह संदेश के साथ भेजा रक्षा सूत्र .. सक्ती, रक्षाबंधन...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

सक्ती में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर ..

कलेक्टर-एसपी की मौजूदगी में हर घर तिरंगा अभियान के तहत हुआ आयोजन, जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों, शिक्षकों और स्कूली विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

स्वतंत्रता दिवस पर जेठा मैदान में होगा जिला स्तरीय मुख्य समारोह ..

सांसद कमलेश जांगड़े करेंगी ध्वजारोहण, परेड की लेंगी सलामी; उत्कृष्ट कार्य करने वालों का होगा सम्मान .. सक्ती, स्वतंत्रता दिवस...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल करेंगे ध्वजारोहण ..

पीएमश्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल सक्ती में होगा मुख्य आयोजन, विद्यार्थियों सहित गणमान्य नागरिक रहेंगे मौजूद .. सक्ती, स्वतंत्रता...

खबर कोरबा2 दिन ago

हरेली महोत्सव में डॉ. चरणदास महंत ने छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की ..

डॉ. महंत बोले—अपनी संस्कृति को बचाना ही अपनी पहचान और अस्मिता को बचाना है .. कोरबा, छत्तीसगढ़ के प्रथम एवं...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending