Connect with us

खबर सक्ती ...

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनो की विभिन्न समस्याएं ..

Published

on

संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के दिए निर्देश ,

आज जनदर्शन में कुल 80 आवेदन हुए प्राप्त ..

सक्ती, कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय सभाकक्ष में जनदर्शन के माध्यम से जिले के दूरदराज के गांवों से आये विभिन्न लोगों की समस्याएं सुनी। जनदर्शन में आज कुल 80 आवेदन प्राप्त हुए है।

जनदर्शन में आज तहसील जैजैपुर अंतर्गत ग्राम बेलकर्री निवासी भूपेंद्र कुमार साहू व योगेंद्र कुमार साहू ने राजस्व रिकॉर्ड में सुधार करने के संबंध में, तहसील जैजैपुर अंतर्गत ग्राम बेलकर्री निवासी वेद प्रकाश साहू ने खसरा का ऑनलाइन दुरुस्तीकरण करने के संबंध में, तहसील मालखरौदा अंतर्गत ग्राम पोता निवासी बलीराम गोड़ ने आवास आईडी पंजीयन जियोटैग होने के बावजूद सूची में नाम नहीं होने के संबंध में, तहसील भोथिया निवासी हीरा राम चंद्रा ने अवैध निर्माण कार्य पर रोक लगाने के संबंध में, तहसील बाराद्वार अंतर्गत ग्राम पलाड़ीकला निवासी श्रीमती सोनाबाई ने निजी जमीन पर जबरन कब्जा कर हड़पने के संबंध में, तहसील हसौद अंतर्गत ग्राम देवरीमठ निवासी श्रीमती समारीन बाई ने मुआवजा राशि दिलाने के संबंध में, तहसील सक्ती अंतगर्त ग्राम नवापारा कला निवासी श्रीमती फूलकुमारी पटेल ने निजी जमीन पर से कब्जा हटाने के संबंध में, तहसील जैजैपुर अंतर्गत ग्राम छितापंडरिया के विभिन्न ग्रामवासीयों ने ग्राम पंचायत छितापंडरिया से अर्जित ग्राम तलवा को अलग करने के संबंध में, तहसील नया बाराद्वार अंतर्गत ग्राम लवसरा निवासी पुनीराम साहू ने खसरा में शामिल रकबा में त्रुटि सुधार करने के संबंध में, तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम टेमर (भाठापारा) के विभिन्न ग्रामवासियों द्वारा मुक्तिधाम एवं सामुदायिक भवन निर्माण की स्वीकृति प्रदान करने के संबंध में, तहसील अड़भार निवासी प्रमोद कुमार पाण्डेय ने ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र बनवाने के संबंध में, तहसील अड़भार अंतर्गत ग्राम बुंदेली निवासी छोटेलाल गबेल व गोरेलाल गबेल ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं मिलने के संबंध में, तहसील मालखरौदा अंतर्गत ग्राम पोता निवासी श्रीमती अनुसूइया बाई यादव ने आवास राशि दिलाने के संबंध में, तहसील डभरा अंतर्गत ग्राम सुखदा निवासी दुर्गेश्वर प्रसाद ने किसान सम्मान निधि राशि नहीं मिलने के संबंध में, तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम नवापाराकला निवासी श्रीमती गनेशी बाई पटेल ने पीएम आवास में नाम दर्ज करने के संबंध में, तहसील अड़भार अंतर्गत ग्राम झर्रा निवासी श्रीमती शुकवारा बाई ने पीएम आवास योजना ग्रामीण की राशि को बैंक से दिलाने के संबंध में, तहसील बाराद्वार अंतर्गत ग्राम बस्ती बाराद्वार निवासी श्रीमती प्रियंका लहरे व श्रीमती सावित्री बाई लहरे ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के संबंध में, तहसील मालखरौदा अंतर्गत ग्राम परसा निवासी गणेश राम बरेठ ने वृद्धावस्था पेंशन दिलाने के संबंध में सहित अन्य विभिन्न आवेदको द्वारा साप्ताहिक जनदर्शन में आवेदन दिया गया। जिस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए है।

उल्लेखनीय है कि आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार को आयोजित किया जा रहा है। जनदर्शन में अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा, संयुक्त कलेक्टर दुष्यंत रायस्त, संयुक्त कलेक्टर के एस पैकरा सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

🔮 विद्युत उपभोक्ताओं को बताए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई …

🔮 बिजली बिल, मीटर, वोल्टेज, आपूर्ति बाधित होने सहित विभिन्न मामलों में फोरम से कर सकते हैं शिकायत .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती के बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता, चोरी का साउंड बॉक्स बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, अपात्रों को लाभ देने की शिकायत ..

ग्रामीणों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और भौतिक सत्यापन की मांग की .. सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत...

खबर बिलासपुर2 दिन ago

सिम्स के डॉक्टरों ने 6 वर्षीय मासूम की अन्ननली से निकाला फंसा सिक्का, समय रहते बचाई जान ..

बिलासपुर सिम्स में सफल ऑपरेशन: ईएनटी विशेषज्ञों ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी से बच्चे की अन्ननली से निकाला सिक्का .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर कोरबा4 दिन ago

“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान ..

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न .. कोरबा,...

खबर रायगढ़4 दिन ago

🚨 ऑपरेशन क्लीन हंट : चक्रधरनगर पुलिस ने 21 चोरी की बाइक के साथ अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश ..

🚨 करीब 9 लाख की मोटरसाइकिलें बरामद, 5 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी , 🚨...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

जनदर्शन में पहुंचे 35 आवेदन, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

जनदर्शन में सुनी गई आमजन की समस्याएं, आवास, राशन, भूमि व शिक्षा से जुड़े मामलों पर कार्रवाई के निर्देश .....

खबर सक्ती ...4 दिन ago

मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने आपदा प्रबंधन और जनशिकायतों की समीक्षा की ..

सीएम हेल्पलाइन 1076 के लंबित मामलों पर सख्ती, समयबद्ध निराकरण और खरीफ तैयारियों के दिए निर्देश , खाद-बीज उपलब्धता, आपदा...

ख़बर रायपुर5 दिन ago

रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार ..

वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए समारोह में शामिल , सुनियोजित एवं जनोन्मुखी विकास कार्यों को मिलेगी नई...

ख़बर रायपुर5 दिन ago

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को मिली मंजूरी, 250 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं ..

चिकित्सा शिक्षा में ऐतिहासिक विस्तार: गीदम, कुनकुरी, जांजगीर-चांपा समेत 5 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज , डबल इंजन सरकार...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending