Connect with us

खबर जांजगीर-चांपा ..

निक्षय-निरामय छत्तीसगढ़ के तहत 100 दिवसीय पहचान एवं उपचार अभियान का जिला स्तर पर हुआ शुभारंभ ..

Published

on

विधायक, जनप्रतिनिधियों ने निक्षय-निरामय रथ को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना ..

जांजगीर-चांपा, भारत सरकार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा टीबी रोग के उन्मूलन की प्रतिबद्धत्ता को पूरा करने के लिए 07 दिसंबर 2024 से “निक्षय निरामय छत्तीसगढ़” 100 दिवसीय पहचान एवं उपचार अभियान” प्रारंभ किया गया है। जिसके तहत आज जिला मुख्यालय के ऑडिटोरियम में “निक्षय-निरामय छत्तीसगढ़” 100 दिवसीय पहचान एवं उपचार अभियान का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम 07 दिसंबर 2024 से 23 मार्च 2025 तक 04 चरण में आयोजित किया जाएगा। आडिटोरियम में आज निक्षय निरामय छत्तीसगढ़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम अंतर्गत 100 दिनों तक टीबी, मलेरिया एवं कुष्ठ रोगियों की पहचान की जाएगी तथा उनका उपचार किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत ऐसे लोगों का भी सम्मान किया गया जिन्होंने टीबी और कुष्ठ जैसी बीमारियों से लड़ाई लड़ी और आज स्वस्थ जीवन का आनंद उठा रहे हैं। इस दौरान छत्तीसगढ़ सहित जिले को टीबी ,कुष्ठ मुक्त बनाने शपथ ली गई। इस दौरान “निक्षय-निरामय छत्तीसगढ़” रथ को हरी झंडी दिखाकर विधायक एवं अतिथियों ने रवाना किया।

कार्यक्रम में विधायक जांजगीर-चांपा ब्यास कश्यप, जांजगीर-नैला नगर पालिका उपाध्यक्ष आशुतोष गोस्वामी, गुलाब सिंह चंदेल, इंजी. रवि पाण्डेय, अपर कलेक्टर एसपी वैद्य, जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे, मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी श्रीमती स्वाति वंदना सिसोदिया, डीपीएम उत्कर्ष तिवारी, डॉ. पी. एस. बैस टीबी नोडल अधि., डॉ. महेन्द्र सोनी बीएमओ अकलतरा पामगढ़ डॉ. दीपक जायसवाल जी सिविल सर्जन अधि, डॉ. सौरव यादव बीएमओ पामगढ, डॉ. व्ही. के. पैगवार नोडल अधि. कुष्ठ, डॉ. रामायण सिंह बीएमओ अकलतरा, जांजगीर- डॉ. अभिषेक कौशिक, पार्थ प्रताप सिंह बीपीएम अकलतरा, डॉ. आजम्बर सिंह बीएमओ बम्हनीडीह, लखन लाल उरांव डीडीएम, सोमेश तिवारी, डीपीसी विनोद गोपाल, प्रशांत सिंह , सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता- सहायिका, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी एवं नर्सिंग के विद्यार्थी उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

सेवा पखवाड़े को सफल बनाने भाजपा मंडल भौथिया ने कसी कमर ..

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न जनहितकारी एवं संगठनात्मक कार्यक्रम, मंडल प्रभारी राम नरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ..

डभरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर आरोपियों तक पहुंची पुलिस.. एक विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

गणेश चतुर्थी पर चंद्रपुर पद यात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का होगा शुभारंभ ..

सांसद कमलेश जांगड़े, एसपी प्रफुल्ल ठाकुर एवं नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल रहेंगे मौजूद .. सक्ती, गणेश चतुर्थी के पावन...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश ..

राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रमुख इंडिकेटर्स की प्रगति की समीक्षा, कम उपलब्धि वाले इंडिकेटर्स में सुधार के दिए निर्देश .....

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का शिकंजा ..

सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में जैजैपुर क्षेत्र में कार्रवाई, 10 लीटर महुआ शराब व 60 किलो...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा के रंग में रंगा मुख्यमंत्री निवास ..

मुख्यमंत्री साय ने कहा- प्रदेश की बहनों का मेरे घर आना सौभाग्य; शिव-पार्वती की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि , ‘हर...

खबर पाली2 दिन ago

सरस्वती शिशु मंदिर पाली में अभिभावक सम्मेलन, बच्चों के सर्वांगीण विकास और संस्कारों पर हुआ मंथन ..

व्यवस्थापक कौशल सिंह राज ने जताया आभार, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने संस्कारयुक्त शिक्षा की आवश्यकता पर डाला प्रकाश .. पाली,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

🩸 रक्तदान के जरिए जिंदगी बचाने की मुहिम को प्रफुल्ल देशमुख दे रहे नई धार ..

🩸 अड़भार के पुष्पेन्द्र श्रीवास ने पांचवीं बार, पार्षद दीपेश रात्रे ने छठवीं बार किया रक्तदान , 🩸 खरसिया में...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर जयश्री जैन ने स्थानीय अवकाश में किया संशोधन ..

18 सितंबर के स्थान पर अब 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी का स्थानीय अवकाश .. सक्ती, जिला सक्ती में स्थानीय...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती जिले में रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर सांसद कमलेश जांगड़े ने DRM को सौंपा मांग पत्र ..

सक्ती सहित पूरे जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की लंबित रेल समस्याओं के निराकरण की मांग, प्रमुख ट्रेनों के ठहराव से लेकर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending