Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस ने श्रीमती रीना गेवाड़ीन को बनाया प्रत्याशी ..

Published

on

महंत समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह ..

सक्ती, कांग्रेस पार्टी ने नगर पालिका परिषद सक्ती के अध्यक्ष पद के लिए अपने प्रत्याशी के रूप में श्रीमती रीना गेवाड़ीन का नाम घोषित कर दिया है। यह घोषणा विधानसभा नेता प्रतिपक्ष और सक्ती के लोकप्रिय विधायक डॉ. चरणदास महंत ने की।

श्रीमती रीना गेवाड़ीन, जो पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष और एक सक्रिय समाजसेवी हैं, कांग्रेस के जिला कोषाध्यक्ष और डॉ. महंत के विधायक प्रतिनिधि नरेश गेवाड़ीन की धर्मपत्नी हैं। लंबे समय से कांग्रेस पार्टी में अपनी सेवाएं देने वाली श्रीमती गेवाड़ीन को डॉ. चरणदास महंत के करीबी सहयोगियों में गिना जाता है।

महंत समर्थकों में उत्साह –

कांग्रेस द्वारा श्रीमती रीना गेवाड़ीन के नाम की घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और महंत समर्थकों में जबरदस्त उत्साह है। सभी कांग्रेसजन इस फैसले का स्वागत करते हुए नगर पालिका चुनाव में पार्टी की जीत का भरोसा जता रहे हैं।

रीना गेवाड़ीन का आभार व्यक्त –

प्रत्याशी घोषित होने के बाद श्रीमती रीना गेवाड़ीन ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और डॉ. चरणदास महंत का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “यह मेरे लिए गर्व की बात है कि पार्टी ने मुझ पर विश्वास जताया। मैं पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जनता की सेवा करूंगी।”

लंबे विचार-विमर्श के बाद हुआ फैसला –

सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस द्वारा यह निर्णय काफी विचार-विमर्श और जद्दोजहद के बाद लिया गया। पार्टी को भरोसा है कि श्रीमती गेवाड़ीन के नेतृत्व में सक्ती नगर पालिका परिषद में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी।

कांग्रेस द्वारा किए गए इस महत्वपूर्ण फैसले के बाद सक्ती क्षेत्र में चुनावी सरगर्मियां और तेज हो गई हैं। अब देखना यह होगा कि आगामी चुनाव में जनता का रुझान किस ओर रहेगा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर13 घंटे ago

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त ..

मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन के लिए पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सभी 33 जिलों में स्थापित...

ख़बर रायपुर14 घंटे ago

कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और सुलभ उपचार के लिए सरकार, चिकित्सा जगत और समाज को मिलकर करने होंगे प्रयास : मुख्यमंत्री साय ..

कैंसर के खिलाफ लड़ाई में मरीज को यह भरोसा दिलाना जरूरी कि वह अकेला नहीं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर जांजगीर-चांपा ..15 घंटे ago

बडी खबर: स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील ..

झाड़ियों, घास और खेतों में जाने पर विशेष सतर्कता जरूरी , तेज बुखार सहित लक्षण दिखने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र...

खबर जांजगीर-चांपा ..16 घंटे ago

प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर, बोर्ड आफ विजिटर्स ने किया जिला जेल का निरीक्षण ..

बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की ली जानकारी, जांची भोजन की गुणवत्ता .. जांजगीर-चांपा, माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

सक्ती की बेटी शोभा ने दौड़ में दिखाया दम, 100 मीटर में गोल्ड तो 200 मीटर में जीता सिल्वर ..

केरीबंधा की उड़नपरी शोभा ने जगदलपुर में मचाई धूम, दो पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान , ट्रैक पर दौड़ी...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

सुगम एवं सुरक्षित यातायात की दिशा में पहल: सक्ती जिले के सभी ऑटो चालकों का होगा पंजीयन ..

ऑटो चालकों का तैयार होगा डिजिटल डाटाबेस, वाहनों पर लगाया जाएगा पहचान संबंधी स्टीकर .. सक्ती, जिले में यातायात व्यवस्था...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

45 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 64 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार ..

बाराद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4,500 रुपये की शराब जब्त कर आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

दहेज प्रताड़ना में पति, सास-ससुर गिरफ्तार, एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के नेतृत्व में चौकी अड़भार पुलिस की कार्रवाई ..

विवाह के दो माह बाद प्रताड़ना, कीटनाशक सेवन से विवाहिता की मौत; पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार, तीनों आरोपी न्यायिक रिमांड...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

बडी खबर: पीडब्ल्यूडी में 1 अक्टूबर से नया टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं अब GePNIC पर ..

ठेकेदारों को नए पोर्टल पर कराना होगा नामांकन, विभागीय अधिकारियों को भी यूजर आईडी, रोल मैपिंग और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending