Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती जनपद पंचायत में कांग्रेस का परचम, नीतू ऋषि राय बनीं निर्विरोध अध्यक्ष तो बंसी खांडे बने उपाध्यक्ष ..

Published

on

भाजपा की चुनावी निष्क्रियता पर सवाल, संगठन की कमजोरी उजागर ,

गुलजार सिंह ठाकुर की रणनीति और जनता के विश्वास से मिली ऐतिहासिक जीत ..

सक्ती, छत्तीसगढ़ के सक्ती जनपद पंचायत चुनाव में कांग्रेस ने अपनी राजनीतिक पकड़ को और मजबूत करते हुए शानदार जीत दर्ज की है। कांग्रेस की नीतू ऋषि राय को जनपद पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया, जबकि जनपद उपाध्यक्ष पद पर भी कांग्रेस के बंशीधर खांडे ने जीत हासिल की। भाजपा की इस चुनाव में निष्क्रियता चर्चा का विषय बनी हुई है, क्योंकि पार्टी ने अध्यक्ष पद का कोई प्रत्याशी तक नहीं उतारा।

कांग्रेस का वर्चस्व कायम, भाजपा नदारद –

इस चुनाव में भाजपा की गैरमौजूदगी ने राजनीतिक हलकों में कई सवाल खड़े कर दिए हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सक्ती विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के मजबूत संगठन, प्रभावी रणनीति और वरिष्ठ नेता डॉ. चरणदास महंत की पकड़ ने पार्टी को यह ऐतिहासिक जीत दिलाई।

भाजपा की निष्क्रियता पर सवाल –

भाजपा द्वारा उम्मीदवार न उतारने को संगठन की कमजोरी और जनाधार की गिरावट से जोड़कर देखा जा रहा है। चुनावी रणनीतिकारों का मानना है कि यह भाजपा के लिए आत्ममंथन का समय है, क्योंकि पार्टी को स्थानीय स्तर पर जनता के समर्थन को फिर से मजबूत करने की आवश्यकता है।

जनता का विश्वास और कांग्रेस की मेहनत –

निर्विरोध निर्वाचन के बाद नीतू ऋषि राय ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “यह जीत कांग्रेस की नीतियों, संगठन की एकजुटता और जनता के अटूट विश्वास का परिणाम है। हम क्षेत्र के विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।”

बिसाहू दास महंत को श्रद्धांजलि –

जीत के बाद नवनिर्वाचित जनपद अध्यक्ष नीतू ऋषि राय और उपाध्यक्ष बंशीधर खांडे ने अन्य जनपद सदस्यों के साथ स्वर्गीय बिसाहू दास महंत जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

गुलजार सिंह ठाकुर की रणनीति रही कारगर –

राजनीतिक सूत्रों के अनुसार, सक्ती विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के जिला प्रतिनिधि गुलजार सिंह ठाकुर की रणनीति ने कांग्रेस को निर्विरोध जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा, “भाजपा के दबाव में चुनाव की तारीख दो बार बदली गई, लेकिन अंततः कांग्रेस की रणनीति और कार्यकर्ताओं की मेहनत ने यह विजय सुनिश्चित की।”

कांग्रेस की ऐतिहासिक विजय, भाजपा के लिए चेतावनी –

सक्ती विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की यह जीत पार्टी की मजबूत स्थिति को दर्शाती है। डॉ. चरणदास महंत के नेतृत्व में कांग्रेस ने पहले विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया था, और अब जनपद पंचायत में भी पार्टी ने अपना वर्चस्व कायम रखा है।

सक्ती जनपद पंचायत चुनाव ने यह स्पष्ट कर दिया है कि यदि भाजपा को इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनानी है तो उसे जमीनी स्तर पर कड़ी मेहनत और मजबूत संगठनात्मक रणनीति पर ध्यान देना होगा। अन्यथा, आगामी चुनावों में भी कांग्रेस की मजबूत पकड़ बनी रह सकती है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 दिन ago

देवतुल्य जनता का आभार: एक वर्ष पूर्ण होने पर नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने जताया विश्वास का सम्मान ..

महाशिवरात्रि पर नगरहित का संकल्प, अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने विकास कार्यों को बताया जनआशीर्वाद का परिणाम .. सक्ती, नगर...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

15 फरवरी को सक्ती में निकलेगी भव्य शिव बारात, आयोजन समिति के अध्यक्ष चिराग अग्रवाल के साथ पुलिस प्रशासन ने लिया तैयारियों का जायजा ..

एसपी प्रफुल्ल सिंह ठाकुर सहित अधिकारियों ने किया रूट निरीक्षण, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का दिया आश्वासन .. सक्ती, नगर में...

खबर अकलतरा ..3 दिन ago

600 से अधिक विद्यार्थियों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच, सेंट जेवियर्स स्कूल अकलतरा में वेल विशर फाउंडेशन का जागरूकता महाअभियान ..

स्वास्थ्य, नशा मुक्ति, गुड टच–बैड टच और कैरियर मार्गदर्शन पर विशेष सत्र — वीर शहीदों को श्रद्धांजलि के साथ संपन्न...

खबर कोरबा3 दिन ago

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिमगा में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को गरिमामयी विदाई, प्राचार्य सतीश प्रकाश सिंह ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं ..

भावुक माहौल में हुआ फेयरवेल समारोह, कनिष्ठ विद्यार्थियों ने उपहार भेंट कर दी वरिष्ठों को विदाई .. कोरबा, जिले के...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

डोंगिया सुलोनी में तीन दिवसीय सुखद सत्संग संपन्न, राष्ट्रीय संत श्री असंग देव साहेब जी से पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल सिंह ठाकुर ने लिया आशीर्वाद ..

भजन-कीर्तन से गूंजा डोंगिया सुलोनी, रामकुमार, गीता गबेल सहित गबेल परिवार के सहयोग से सफल हुआ अमृत कथा का आयोजन...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

पुरानी पेंशन, क्रमोन्नति सहित विभिन्न मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ब्लॉक सक्ती के द्वारा मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन ..

सक्ती, प्रांतीय निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन सक्ती की ओर से कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी सक्ती दिलीप...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

ग्राम नवापाराकला में उत्साहपूर्वक मनाया गया ‘जल अर्पण दिवस’, जल संरक्षण का लिया संकल्प ..

सक्ती, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) सक्ती के तत्वावधान में विकासखंड सक्ती अंतर्गत हर घर जल प्रमाणित ग्राम पंचायत नवापाराकला...

ख़बर रायपुर5 दिन ago

शादी सीज़न को लेकर पुलिस और मैरिज पैलेस संचालकों की बैठक आयोजित ..

पार्किंग क्षमता अनुसार ही होगी बुकिंग, उल्लंघन पर कार्रवाई .. रायपुर, रायपुर में आगामी शादी सीज़न को लेकर पुलिस ने...

ख़बर रायपुर5 दिन ago

बिलासपुर, कोरिया एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ में संशोधित गाइडलाइन दरें 13 फरवरी से लागू ..

रायपुर, छत्तीसगढ़ में 20 नवम्बर 2025 से नवीन गाइडलाइन दरें लागू हैं। राज्य शासन द्वारा जिला मूल्यांकन समितियों को यह...

ख़बर रायपुर5 दिन ago

युवा महापंचायत में गूंजा मनरेगा का मुद्दा, नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत बोले– गरीबों के अधिकारों पर प्रहार नहीं सहेंगे ..

रायपुर में युवाओं का शक्ति प्रदर्शन, मनरेगा बचाने की लड़ाई जारी रखने का ऐलान .. रायपुर, पंडित जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending