Connect with us

खबर सक्ती ...

जिला पत्रकार संघ सक्ती की संगठनात्मक बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान पर दिया गया जोर ..

Published

on

सक्ती, जिला पत्रकार संघ सक्ती की संगठनात्मक बैठक स्थानीय विश्राम गृह में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष तपेश शर्मा ने की, जिसमें संगठन के विस्तार और मजबूती को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने उपस्थित पत्रकारों से आग्रह किया कि वे शीघ्र सदस्यता आवेदन, फोटो, प्रेस परिचय पत्र एवं शुल्क संघ के सचिव महेंद्र बरेठ के पास जमा करें, ताकि जल्द ही संघ द्वारा आईडी कार्ड जारी किए जा सकें।

संरक्षक अधिवक्ता चितरंजय सिंह पटेल ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकार समाज के सजग प्रहरी होते हैं, जिनकी पैनी दृष्टि और निष्पक्ष समाचार प्रकाशन से शासन-प्रशासन तक प्रभावित होता है। उन्होंने सभी पत्रकारों से आत्म-सम्मान के साथ आम जनता की आवाज बुलंद करने का आह्वान किया।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि नए सदस्यों के शामिल होने के बाद अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन को भव्य रूप देने के लिए सभी पत्रकारों से शीघ्र सदस्यता ग्रहण करने की अपील की गई।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष राम अवतार साहू, योम लहरे, उगेन्द्र अग्रवाल पप्पू, सुदेश शर्मा, उदय मधुकर, नितिन शुक्ला, राम कुमार मनहर, विजय धीरहे, शौंकीदास महंत, नीरा सिदार, राजेश दास महंत, प्रेम दास महंत, प्रेम सिंह चंद्रा, ताराचंद साहू, गंगाराम भारद्वाज सहित जिले भर के पत्रकारों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर14 मिनट ago

प्रमुख विकास कार्यों को गति दें- मुख्य सचिव विकासशील ..

परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक संपन्न .. रायपुर, छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

दिवाली पर सक्ती विधानसभा को डॉ. चरणदास महंत की बड़ी सौगात, 2.96 करोड़ के 74 विकास कार्यों को मंजूरी ..

दृष्टिबाधित बच्चों के भवन निर्माण के लिए 10 लाख रुपये स्वीकृत, गांव-गांव में बनेंगे छतदार चबूतरे, मुक्तिधाम, प्रतीक्षालय और मंगल...

खबर सूरजपुर ..19 घंटे ago

कलेक्टर रेना जमील की सराहनीय पहल, पहले वर्ष में ही पत्रकारों के साथ दीपावली की खुशियां साझा करने की अनूठी पहल ..

प्रशासन और पत्रकारों के बीच बेहतर संवाद, सौहार्द और आत्मीयता को मजबूत करने की दिशा में कलेक्टर रेना जमील का...

खबर जशपुर ..20 घंटे ago

करम परब हमारी समृद्ध जनजातीय संस्कृति, गौरवशाली परंपराओं और प्रकृति के प्रति आस्था का जीवंत प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

मुख्यमंत्री साय ग्राम बनगांव में आयोजित आंचलिक करम पूजा महोत्सव के समापन समारोह में हुए शामिल, करम राजा की पूजा-अर्चना...

खबर जशपुर ..20 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर में 1.35 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित पंडित रामचंद्र पौराणिक सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण ..

सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक आयोजनों के लिए शहरवासियों को मिली सर्वसुविधायुक्त भवन की सौगात , मुख्यमंत्री ने उत्तर जशपुर क्षेत्र...

ख़बर रायपुर21 घंटे ago

दीवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची खुशियों की सौगात, 632.63 करोड़ रुपये जारी ..

महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त से 67.40 लाख से अधिक महिलाओं को मिला लाभ , त्योहार से पहले खातों...

ख़बर रायपुर22 घंटे ago

अग्निवीरों को दो वर्ष की अतिरिक्त सेवा का अवसर देने का निर्णय अभिनंदनीय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल का दूरदर्शी निर्णय, अग्निवीरों के अनुभव और कौशल का राष्ट्रहित में होगा...

ख़बर रायपुर22 घंटे ago

राष्ट्रीय साधन सह-प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा अब 3 जनवरी 2027 को ..

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने परीक्षा तिथि में किया संशोधन, पूर्व में 12-13 दिसंबर को आयोजित होनी थी परीक्षा .....

ख़बर रायपुर22 घंटे ago

छत्तीसगढ़ बनेगा देश का नया फिल्म हब ..

छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन बनाने पर जोर , मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में हुई...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

विज्ञान के मॉडल में दिखा भविष्य का भारत, विद्यार्थियों के नवाचार ने किया प्रभावित ..

जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में एआई, हरित ऊर्जा, आपदा प्रबंधन से लेकर ग्रामीण विकास तक के मॉडल बने आकर्षण का...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending