खबर सक्ती ...
भीषण गर्मी में स्काउट्स का सराहनीय प्रयास: राहगीरों के लिए प्याऊ स्टाल का जिला मुख्य आयुक्त अंकित अग्रवाल ने किया शुभारंभ ..

सक्ती, गर्म हवाओं और तीखी धूप के बीच भारतीय स्काउट गाइड जिला संघ सक्ती ने एक सराहनीय पहल करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग के फुलवारी चौक और मसनिया बस स्टैंड में प्याऊ स्टाल का शुभारंभ किया। राहगीरों की प्यास बुझाने हेतु किए गए इस सामाजिक कार्य की सर्वत्र सराहना हो रही है।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला मुख्य आयुक्त अंकित अग्रवाल द्वारा किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि स्काउट्स ने इस भीषण गर्मी में लोगों को राहत पहुंचाकर समाज सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। यह कार्य अनुकरणीय है और युवाओं में सेवा भाव को प्रेरित करने वाला है।
इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन सहायक आयुक्त चंद्रकांत राठिया ने किया, जबकि प्रार्थना का आयोजन सहायक आयुक्त रंजिता राज ने करवाया। आभार प्रदर्शन जिला प्रशिक्षण आयुक्त आर. एन. सायतोड़ा द्वारा किया गया।
उद्घाटन समारोह में अतिथियों के रूप में सुरेश कृपलानी, रंजन सिन्हा, संतोष देवांगन, योम लहरे, उदय मधुकर उपस्थित रहे। सभी का स्कार्फ पहनाकर सम्मान किया गया। अतिथियों ने श्रीफल तोड़कर एवं रिबन काटकर प्याऊ स्टाल का उद्घाटन किया।
इस पुण्य कार्य में सक्रिय योगदान देने वालों में जिला सचिव भानु लाल महंत, मीडिया प्रभारी कार्तिक राम यादव, यूनिट लीडर दुर्गेश साहू, संवर्तक राठिया, भोग सिंह कंवर, लोकेश्वर जगत, रेंजर लीडर रीना लहरे, जयंती खमारी सहित रेंजर्स छात्राएं खुशी खुटे, लक्ष्मी, मंजू, जयंती, सुषमा तथा रोवर मयंक खुटे, नरेंद्र आदि शामिल रहे।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..

























You must be logged in to post a comment Login