Connect with us

खबर सक्ती ...

24 घंटे के भीतर गला रेतकर पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार ..

Published

on

सक्ती, थाना नगरदा क्षेत्र अंतर्गत एक दिल दहला देने वाली घटना में पत्नी के चरित्र पर शक कर हसिया से गला रेतकर हत्या करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।

घटना दिनांक 06 अप्रैल 2025 की रात लगभग 11:40 बजे की है, जब दिलहरन उरांव ने थाना नगरदा में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पिता ठंडी राम उरांव ने उसकी मां फुलेश्वरी बाई की हत्या कर दी है। दिलहरन ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ कमरे में सो रहा था, तभी उसके पिता ने आकर उसे जगाया और बताया कि उसने उसकी मां को हसिया से मार दिया है। जब वह घटना स्थल पर पहुंचा तो उसकी मां खून से लथपथ ज़मीन पर पड़ी थी और गले में गहरी चोट थी।

परिजनों ने तुरंत ही फुलेश्वरी बाई को अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। जानकारी के अनुसार, आरोपी ठंडी राम उरांव को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था और इसी शक के चलते वह अक्सर उससे विवाद करता रहता था। इसी शक के चलते उसने हत्या जैसी जघन्य वारदात को अंजाम दिया।

घटना की सूचना पर वरिष्ठ अधिकारीगण, वैज्ञानिक अधिकारी और पुलिस टीम ने मौके का बारीकी से निरीक्षण किया। घटना में प्रयुक्त हसिया और अन्य सामग्री को मौके से जब्त कर लिया गया। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी सक्ती मनीष कुंवर के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को मात्र 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इस सराहनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक जी.एस. राजपूत, सउनि तिवारी, प्र.आर. लालबहादुर चंद्रा, आर. दिलीप सिदा, आर. रूप सिंह कंवर, आर. सुभाष कटकवार एवं महिला आरक्षक अनिता कंवर की विशेष भूमिका रही।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

🔮 विद्युत उपभोक्ताओं को बताए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई …

🔮 बिजली बिल, मीटर, वोल्टेज, आपूर्ति बाधित होने सहित विभिन्न मामलों में फोरम से कर सकते हैं शिकायत .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती के बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता, चोरी का साउंड बॉक्स बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, अपात्रों को लाभ देने की शिकायत ..

ग्रामीणों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और भौतिक सत्यापन की मांग की .. सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत...

खबर बिलासपुर1 दिन ago

सिम्स के डॉक्टरों ने 6 वर्षीय मासूम की अन्ननली से निकाला फंसा सिक्का, समय रहते बचाई जान ..

बिलासपुर सिम्स में सफल ऑपरेशन: ईएनटी विशेषज्ञों ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी से बच्चे की अन्ननली से निकाला सिक्का .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर कोरबा3 दिन ago

“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान ..

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न .. कोरबा,...

खबर रायगढ़3 दिन ago

🚨 ऑपरेशन क्लीन हंट : चक्रधरनगर पुलिस ने 21 चोरी की बाइक के साथ अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश ..

🚨 करीब 9 लाख की मोटरसाइकिलें बरामद, 5 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी , 🚨...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

जनदर्शन में पहुंचे 35 आवेदन, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

जनदर्शन में सुनी गई आमजन की समस्याएं, आवास, राशन, भूमि व शिक्षा से जुड़े मामलों पर कार्रवाई के निर्देश .....

खबर सक्ती ...3 दिन ago

मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने आपदा प्रबंधन और जनशिकायतों की समीक्षा की ..

सीएम हेल्पलाइन 1076 के लंबित मामलों पर सख्ती, समयबद्ध निराकरण और खरीफ तैयारियों के दिए निर्देश , खाद-बीज उपलब्धता, आपदा...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार ..

वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए समारोह में शामिल , सुनियोजित एवं जनोन्मुखी विकास कार्यों को मिलेगी नई...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को मिली मंजूरी, 250 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं ..

चिकित्सा शिक्षा में ऐतिहासिक विस्तार: गीदम, कुनकुरी, जांजगीर-चांपा समेत 5 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज , डबल इंजन सरकार...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending