खबर पाली
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सरस्वती शिशु मंदिर पाली में उत्साहपूर्वक योगाभ्यास ..

पाली, सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पाली में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं, आचार्य बंधु-भगिनी तथा अतिथियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम में प्रबंधन समिति के कोषाध्यक्ष बिहारी लाल नवलानी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में योग को जीवन का आवश्यक अंग बताते हुए इसे दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

विद्यालय के प्राचार्य चूड़ामणि साहू, अरविंद पांडे, एवं अन्य आचार्यगण की गरिमामयी उपस्थिति में योगाभ्यास सम्पन्न हुआ। बहन लक्ष्मी राजपूत, ब्रह्मा सिंह जगत एवं बहन यालिनी साहू ने योग प्रदर्शन कर छात्रों को योग के विभिन्न लाभों से अवगत कराया।


कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन हेतु योग के प्रति जागरूकता लाना था। कार्यक्रम का समापन “करें योग, रहें निरोग” के प्रेरक संदेश के साथ हुआ।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..






















You must be logged in to post a comment Login