Connect with us

खबर सक्ती ...

सकरेली में श्रीमद् भागवत कथा के तृतीय दिवस में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ..

Published

on

आचार्य मनोज तिवारी ने ध्रुव, प्रह्लाद और नरसिंह अवतार की कथा सुनाई ,

कथा स्थल पर भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक उत्साह का वातावरण ..

सक्ती, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं शक्ति क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ. चरणदास महंत गुरुवार को सकरेली पहुंचकर साहू परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन कथा श्रवण में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने व्यास पीठ की पूजा-अर्चना की तथा भागवत आचार्य मनोज तिवारी को शाल एवं श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

कथा वाचन करते हुए आचार्य मनोज तिवारी ने कहा कि “भगवान प्रेम के भूखे हैं” उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि इसी प्रेम के कारण भगवान ने माता शबरी के झूठे बेर और विदुर के घर पर केले के छिलकों को भी स्नेहपूर्वक स्वीकार किया। कथा में ध्रुव, प्रह्लाद, समुद्र मंथन और नरसिंह अवतार का भावपूर्ण वर्णन किया गया।

आचार्य ने ध्रुव और प्रह्लाद की कथा के माध्यम से संदेश दिया कि विपरीत परिस्थितियों में भी सकारात्मक सोच, अडिग आस्था और तपस्या से सफलता अवश्य मिलती है। भक्त प्रह्लाद की अटूट श्रद्धा और भक्ति से प्रसन्न होकर भगवान विष्णु ने नरसिंह रूप में अवतार लेकर धरती से पाप के भार का विनाश किया।

समुद्र मंथन प्रसंग का उल्लेख करते हुए आचार्य तिवारी ने कहा कि यह कथा मानव जीवन में चलने वाले अच्छे और बुरे विचारों के मंथन की प्रतीक है। जब मन में श्रेष्ठ विचारों का उदय होता है तो जीवन सुखी बनता है, जबकि नकारात्मक और बुरे विचार व्यक्ति को कष्ट और भ्रम की ओर ले जाते हैं।

नरसिंह अवतार की कथा पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि किस प्रकार भगवान ने भक्त प्रह्लाद की रक्षा के लिए हिरण्यकश्यप का अंत किया। यह प्रसंग धर्म और सत्य की विजय तथा अहंकार के पतन का दैवी संदेश देता है।

कथा श्रवण के दौरान बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित रहे। डॉ. महंत के साथ उनके जिला प्रतिनिधि गुलजार सिंह ठाकुर, युवा नेता सूरज महंत, नरेश गेवाड़ीन, बंटी धनजल, वरिष्ठ नेता गिरधर जायसवाल, सादेश्वर गबेल, पिंटू ठाकुर, भूरू अग्रवाल, रथराम पटेल, सुरेश डेंसिल, अजय बरेठ और यशवंत साहू भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास का वातावरण छाया रहा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 days ago

शीतकालीन सत्र में सदन की कार्यवाही की शुरुआत “राष्ट्रगान और राजकीय गीत” से ना होना गौरवशाली परंपरा के विरुद्ध – जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ..

”जन गण मन” राष्ट्रीय एकता और “अरपा पैरी के धार” राज्य की सांस्कृतिक पहचान का जानबूझकर अपमान – अर्जुन राठौर...

खबर सक्ती ...3 days ago

आबकारी वृत्त सक्ती की अवैध शराब कारोबारियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई ..

6 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल .. सक्ती, कलेक्टर सक्ती के निर्देश एवं प्रभारी...

खबर सक्ती ...4 days ago

सेवा दिवस के रूप में मनाया गया डॉ. चरणदास महंत जी का जन्मदिन ..

दृष्टिबाधित विद्यालय में कंबल व फल वितरण, बच्चों ने गीत गाकर दी बधाई , स्वर्गीय बिसाहू दास महंत उद्यान में...

खबर सक्ती ...4 days ago

सरपंच संघ अध्यक्ष संतोष अग्रवाल के विशेष प्रयासों से किरारी में निःशुल्क नेत्र रोग एवं मोतियाबिंद जाँच शिविर, 14 दिसंबर को होगा आयोजन ..

एम.जी.एम. आंख अस्पताल के सहयोग से ग्रामीणों को मिलेगा निःशुल्क इलाज व ऑपरेशन सुविधा .. सक्ती, ग्राम पंचायत किरारी में...

खबर सक्ती ...4 days ago

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के जन्मदिन पर नगर मे फल वितरण निशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं गर्म वस्त्र वितरण का किया आयोजन ..

नगर में डॉ. महंत का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया गया – अधिवक्ता राकेश महंत .. सक्ती, छत्तीसगढ़...

खबर सक्ती ...4 days ago

सक्ती में अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 45 लीटर शराब व 400 किलो लाहन नष्ट ..

सक्ती, थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हरदी में अवैध रूप से महुआ शराब बनाए जाने की शिकायत पर आबकारी विभाग सक्ती...

खबर सक्ती ...4 days ago

डॉ. चरणदास महंत का जन्मदिन सक्ती में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया ..

दृष्टिबाधित बच्चों को नाश्ता-अनाज वितरण, वृक्षारोपण कर दिया सेवा और संवेदना का संदेश – गिरधर जायसवाल .. सक्ती, छत्तीसगढ़ विधानसभा...

ख़बर रायपुर5 days ago

वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिवराज पाटिल के निधन पर डॉ. चरणदास महंत ने व्यक्त किया गहरा शोक ..

रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने पूर्व केंद्रीय मंत्री, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ...

ख़बर रायपुर5 days ago

शासन के 2 वर्ष : जनविश्वास से जनकल्याण तक – शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से समग्र विकास की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़ – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज वर्तमान सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर न्यू सर्किट हाउस सिविल लाइन्स...

खबर सक्ती ...5 days ago

सक्ती में अवैध धान परिवहन पर खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई, 300 बोरी धान जप्त — पुलिस को सौंपा वाहन ..

सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास टोपनो के निर्देश पर अवैध धान परिवहन और भंडारण पर नकेल कसने के लिए चलाए जा...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending