Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती का जिला आबकारी कार्यालय ‘भगवान भरोसे’, न अधिकारी उपलब्ध न कर्मचारी जवाबदेह ..

Published

on

नाम बताने से भी इनकार, “जो करना है कर लीजिए” — आबकारी कार्यालय में कर्मचारी का सनसनीखेज जवाब ,

24 घंटे बाद भी जिला आबकारी अधिकारी मौन, टीएल बैठकों की पारदर्शिता पर उठे सवाल ..

सक्ती, जिला कलेक्टर कार्यालय से महज दो किलोमीटर की दूरी पर संचालित जिला आबकारी विभाग का कार्यालय इन दिनों गंभीर विवादों और सवालों के घेरे में है। आम जनता और मीडिया से जुड़े लोगों का कहना है कि यह कार्यालय न तो प्रशासनिक जिम्मेदारी के साथ काम कर रहा है और न ही यहां पारदर्शिता के न्यूनतम मानकों का पालन हो रहा है। हालात ऐसे हैं कि अधिकारी तो दूर, कर्मचारी तक सीधे मुंह बात करने को तैयार नहीं हैं।

ग्राउंड रिपोर्टिंग के दौरान जब संवाददाता 5 जनवरी को जिला आबकारी कार्यालय पहुंचे, तो वहां मौजूद कर्मचारियों का रवैया हैरान करने वाला रहा। कार्यालय में बैठे कर्मचारियों से जब जिला आबकारी अधिकारी की उपलब्धता के संबंध में पूछा गया, तो उनका जवाब था—“हमें नहीं मालूम साहब कहां हैं।” न यह बताया गया कि अधिकारी कब आएंगे, न यह कि वे कहां गए हैं। इससे यह साफ झलकता है कि कार्यालय में किसी प्रकार की सूचना प्रणाली या जवाबदेही की कोई व्यवस्था नहीं है।

स्थिति तब और गंभीर हो गई जब एक कर्मचारी से सिर्फ उसका नाम पूछने पर उसने नाम बताने से इनकार कर दिया। कर्मचारी ने साफ शब्दों में कहा—“शुक्ला सर ने निर्देश दिए हैं कि न तो अपना नाम बताना है और न ही किसी तरह की जानकारी देनी है। आपको जो करना है, कर लीजिए।” एक शासकीय कार्यालय में इस तरह का उत्तर न केवल प्रशासनिक मर्यादाओं का उल्लंघन है, बल्कि यह सरकारी तंत्र की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े करता है।

मामले में जिला आबकारी अधिकारी नितिन शुक्ला से 5 जनवरी को फोन पर संपर्क किया गया। उनसे वस्तुस्थिति जानने के लिए कार्यालय में मौजूद व्यक्ति की फोटो और पूरी जानकारी उनके व्हाट्सएप नंबर पर साझा की गई। अधिकारी ने कहा कि वे व्यस्त हैं और फिलहाल कोई जानकारी नहीं दे सकते। हैरानी की बात यह है कि 24 घंटे बीत जाने के बाद, यानी आज 6 जनवरी तक भी उन्होंने न तो अपना पक्ष रखा और न ही किसी प्रकार की प्रतिक्रिया दी। एक जिम्मेदार जिला स्तरीय अधिकारी का इस तरह सवालों से बचना विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर संदेह पैदा करता है।

यह सवाल भी उठना लाजिमी है कि जब जिला आबकारी कार्यालय इस तरह “भगवान भरोसे” संचालित हो रहा है, तो हर मंगलवार को जिला कलेक्टर द्वारा आयोजित टीएल बैठक में आखिर क्या रिपोर्ट प्रस्तुत की जाती होगी? क्या वहां भी वास्तविक स्थिति छिपाकर औपचारिकता निभाई जाती है? यदि अधिकारी आम सवालों का जवाब देने में असमर्थ हैं, तो विभागीय समीक्षा की विश्वसनीयता पर भी प्रश्नचिह्न लगना स्वाभाविक है।

जिला आबकारी विभाग जैसे महत्वपूर्ण विभाग का इस तरह गैर-जिम्मेदाराना रवैया न केवल प्रशासन की छवि को धूमिल करता है, बल्कि जनता के भरोसे को भी कमजोर करता है।

अब देखना यह है कि जिला प्रशासन और शासन इस पूरे मामले पर क्या संज्ञान लेते हैं, या फिर यह कार्यालय इसी तरह जनता और मीडिया के सवालों से मुंह मोड़ते हुए “भगवान भरोसे” ही चलता रहेगा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के संघर्ष की नैतिक जीत, CJP–सोनम वांगचुक के आंदोलन का शुरू से समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी : अर्जुन राठौर ..

सक्ती, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

हसौद थाना में पदस्थ आरक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारणों की जांच में जुटी पुलिस ..

सक्ती, जिले के हसौद थाना में पदस्थ आरक्षक जय लहरे ने थाना परिसर स्थित कार्यालयीन बैरक में फांसी लगाकर आत्महत्या...

ख़बर रायपुर18 घंटे ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय मार्च, दीपक बैज बोले— छात्रों के संघर्ष की जीत ..

रायपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का स्वागत, अमित शाह के इस्तीफे और शिक्षा सुधार की...

खबर जांजगीर-चांपा ..19 घंटे ago

जिला चिकित्सालय में परिवार नियोजन प्रोत्साहन राशि व नियुक्तियों की होगी जांच, अपर कलेक्टर को सौंपी जिम्मेदारी ..

27 जुलाई को राज्य स्तरीय जांच समिति भी करेगी मामले की जांच, अनियमितता मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..19 घंटे ago

डिजिटल अरेस्ट और खाता 2 घंटे में ब्लॉक, बोलने और मैसेज भेजने वाले होते हैं ठग ..

सारंगढ़-बिलाईगढ़, डिजिटल अरेस्ट ? क्या कोई आपको ऑनलाइन गिरफ्तार कर सकता है? जवाब नहीं। ‘डिजिटल अरेस्ट’ एक साइबर धोखाधड़ी है।...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..20 घंटे ago

बाइक से 30 लीटर अवैध महुआ शराब की तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार ..

जिला उड़नदस्ता टीम की कार्रवाई, शराब व दोपहिया वाहन जब्त .. सारंगढ़–बिलाईगढ़, आबकारी आयुक्त पी. एस. एल्मा के निर्देशानुसार तथा...

खबर बिलासपुर20 घंटे ago

सर्पदंश राहत प्रकरणों में निर्दोष अधिकारियों के संरक्षण की मांग ..

प्रशासनिक सेवा संघ ने मुख्यमंत्री के नाम संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ की जिला...

खबर बिलासपुर20 घंटे ago

निर्माणाधीन ‘अन्नपूर्णा’ ग्रेन एटीएम का संचालक खाद्य ने किया निरीक्षण ..

गुणवत्ता और समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश, हितग्राहियों को मिलेगा पारदर्शी व त्वरित राशन वितरण का लाभ .....

खबर अकलतरा ..21 घंटे ago

परसाही (बाना) हाई स्कूल में कैरियर मार्गदर्शन व साइबर जागरूकता अभियान आयोजित ..

वेल विशर फाउंडेशन की पहल, विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को बताए सफलता और साइबर सुरक्षा के मंत्र .. अकलतरा, शासकीय हाई...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

उद्यानिकी किसानों के लिए सुनहरा मौका: 31 जुलाई तक कराएं फसल बीमा, प्राकृतिक आपदा से मिलेगी आर्थिक सुरक्षा ..

सक्ती, जिले के उद्यानिकी फसल उत्पादक किसानों के लिए पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत खरीफ मौसम की...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending