Connect with us

खबर सक्ती ...

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ..

Published

on

कलेक्टर ने गणतंत्र दिवस समारोह के गरिमामय आयोजन के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश ,

कलेक्टर ने विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश ..

सक्ती, कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभाग अंतर्गत चल रहे विभागीय कामकाज की समीक्षा की। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने आगामी गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति जिला मुख्यालय के कॉलेज मैदान जेठा में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह को गरिमामय, सुव्यवस्थित एवं भव्य रूप से आयोजित करने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने मुख्य मंच की सजावट, ध्वजारोहण, हर्ष फायर, परेड रिहर्सल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, बैठक व्यवस्था, निर्बाध विद्युत व्यवस्था, आमंत्रण पत्र, पेयजल व्यवस्था, गुब्बारों की सजावट, आकर्षक झांकियां, पुरस्कार वितरण, प्राथमिक उपचार व्यवस्था तथा पार्किंग व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक तैयारियों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किए। इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर द्वारा जिला अंतर्गत विभिन्न विभागों के विभागीय कार्यों तथा प्रगतिरत विभिन्न निर्माण कार्यों सहित अन्य आवश्यक कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई तथा आवश्यक निर्देश दिए गए। 

समय सीमा की बैठक मे कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के लिए आमजन को जागरूक करने और फाइलेरिया के रोकथाम के लिए सभी वर्ग को सुव्यवस्थित ढंग से फाइलेरिया रोकथाम की दवा दिलाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों को ई-ऑफिस प्रणाली एवं आधार इनेबल बायोमैट्रिक अटेंडेंस सिस्टम पर कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने कई विभागों के इनऑपरेटिव एवं डिफ गवर्नमेंट बैंक अकाउंट्स को ऑपरेटिव कराए जाने के अद्यतन स्थिति की जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी का कार्य 31 जनवरी तक होना है। उन्होंने कहा कि अब धान खरीदी के कार्य का यह अंतिम माह है इसलिए सभी संबंधित अधिकारी कर्मचारी पूरी सजगता से सतर्क रहकर कार्य करे। कलेक्टर ने कहा कि अंतिम समय में जितने भी किसान धान विक्रय नहीं कर पाते है। उन सभी के धान खरीदी केंद्र आने पर ज्यादा भीड़ आने की संभावना होती है। जिसके लिए सभी संबंधित अधिकारी कर्मचारी तैयार रहे और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित रखें। कलेक्टर ने ऑनलाइन कटे टोकनों का भौतिक सत्यापन करने, छोटे किसानों का प्राथमिकता से धान खरीदी करने और रकबा समर्पण पर फोकस करते हुवे कार्य करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी एसडीएम तहसीलदार सहित सभी संबंधित अधिकारियों को कोचियों-बिचौलियों द्वारा जिले में किसी भी प्रकार से अवैध धान खपाने की कोशिश करने पर सतत निगरानी रखते हुवे त्वरित कार्रवाई करने तथा धान की किसी भी प्रकार की अवैध खरीदी, भंडारण व परिवहन पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने धान खरीदी कार्य से जुड़े सभी अधिकारियों कर्मचारियों को अंतिम धान खरीदी तिथि तक पूरी प्राथमिकता से इस कार्य को करने के निर्देश दिए है।

इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य की विस्तृत समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर द्वारा तहसीलवार विवादित नामंतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, व्यपवर्तन, नक्शा बटांकन, त्रुटि सुधार, आधार प्रविष्टि सहित अन्य विभिन्न कार्यों की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने विभिन्न विभागों के लंबित पेंशन प्रकरणों के अद्यतन स्थिति सहित अन्य आवश्यक कार्याे की विस्तारपूर्वक जानकारी ली तथा विभिन्न विभाग अंतर्गत लंबित पेंशन प्रकरणों का तेजी से निराकरण करने के निर्देश दिए।

इसी प्रकार कलेक्टर द्वारा पंचायत विभाग, लोक निर्माण विभाग, शिक्षा विभाग, विद्युत विभाग, खाद्य विभाग, सहकारिता विभाग, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मत्स्य पालन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पशु चिकित्सा विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर द्वारा विभागवार समय सीमा के लंबित प्रकरणों, जनदर्शन, जनचौपाल आदि में प्राप्त शिकायतों का विस्तार से समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियो को त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए गए है।

समय सीमा की बैठक में जिला पंचायत सीईओ वासु जैन, अपर कलेक्टर बीरेन्द्र लकड़ा, अपर कलेक्टर बालेश्वर राम, अपर कलेक्टर के एस पैकरा, एसडीएम सक्ती अरुण कुमार सोम, एसडीएम मालखरौदा रूपेंद्र पटेल, एसडीएम डभरा विनय कुमार कश्यप, डिप्टी कलेक्टर सुश्री कावेरी मरकाम, जिला कोषालय अधिकारी उपेन्द्र पटेल, महिला एवं बाल विकास अधिकारी सुधाकर बोदले सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर5 घंटे ago

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त ..

मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन के लिए पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सभी 33 जिलों में स्थापित...

ख़बर रायपुर5 घंटे ago

कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और सुलभ उपचार के लिए सरकार, चिकित्सा जगत और समाज को मिलकर करने होंगे प्रयास : मुख्यमंत्री साय ..

कैंसर के खिलाफ लड़ाई में मरीज को यह भरोसा दिलाना जरूरी कि वह अकेला नहीं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर जांजगीर-चांपा ..7 घंटे ago

बडी खबर: स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील ..

झाड़ियों, घास और खेतों में जाने पर विशेष सतर्कता जरूरी , तेज बुखार सहित लक्षण दिखने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र...

खबर जांजगीर-चांपा ..7 घंटे ago

प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर, बोर्ड आफ विजिटर्स ने किया जिला जेल का निरीक्षण ..

बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की ली जानकारी, जांची भोजन की गुणवत्ता .. जांजगीर-चांपा, माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

सक्ती की बेटी शोभा ने दौड़ में दिखाया दम, 100 मीटर में गोल्ड तो 200 मीटर में जीता सिल्वर ..

केरीबंधा की उड़नपरी शोभा ने जगदलपुर में मचाई धूम, दो पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान , ट्रैक पर दौड़ी...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

सुगम एवं सुरक्षित यातायात की दिशा में पहल: सक्ती जिले के सभी ऑटो चालकों का होगा पंजीयन ..

ऑटो चालकों का तैयार होगा डिजिटल डाटाबेस, वाहनों पर लगाया जाएगा पहचान संबंधी स्टीकर .. सक्ती, जिले में यातायात व्यवस्था...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

45 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 64 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार ..

बाराद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4,500 रुपये की शराब जब्त कर आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

दहेज प्रताड़ना में पति, सास-ससुर गिरफ्तार, एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के नेतृत्व में चौकी अड़भार पुलिस की कार्रवाई ..

विवाह के दो माह बाद प्रताड़ना, कीटनाशक सेवन से विवाहिता की मौत; पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार, तीनों आरोपी न्यायिक रिमांड...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

बडी खबर: पीडब्ल्यूडी में 1 अक्टूबर से नया टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं अब GePNIC पर ..

ठेकेदारों को नए पोर्टल पर कराना होगा नामांकन, विभागीय अधिकारियों को भी यूजर आईडी, रोल मैपिंग और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending