खबर सक्ती ...
सक्ती में नए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल ने संभाला कार्यभार ..

सक्ती, पंकज पटेल ने आज सक्ती जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यभार ग्रहण किया। विगत दिनों हुए कोरिया जिले से स्थानांतरण के उपरांत आज सक्ती पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर उन्होंने पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर (भापुसे) से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा उन्हें जिले की भौगोलिक स्थिति, राजनीतिक एवं सामाजिक परिदृश्य के साथ-साथ अपराध की वर्तमान स्थिति की विस्तृत जानकारी दी गई।
उल्लेखनीय है कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल इससे पूर्व बेमेतरा, मुंगेली एवं कोरिया जिलों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। मूलतः रायगढ़ निवासी पंकज पटेल एसडीओपी के रूप में नारायणपुर एवं कटघोरा (जिला कोरबा) में भी पदस्थ रहे हैं। अपने सौम्य व्यवहार, सूझबूझ एवं प्रशासनिक दक्षता के बल पर उन्होंने पूर्व में पदस्थ जिलों में कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।

कार्यभार ग्रहण के दौरान रक्षित निरीक्षक उमेश कुमार राय, निरीक्षक प्रभारी स्टेनो वाई.एन. शर्मा सहित पुलिस कार्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। जिले में उनकी पदस्थापना से कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..

























You must be logged in to post a comment Login