Connect with us

खबर सक्ती ...

महतारी वंदन योजना से बदली जिंदगी: गीतु कुमारी बनीं आत्मनिर्भर ..

Published

on

हर माह की सहायता से महिलाओं में बढ़ा आत्मविश्वास ..

सक्ती, महिला सशक्तिकरण को मजबूत आधार देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ राज्य शासन द्वारा प्रारंभ की गई महतारी वंदन योजना आज प्रदेश की महिलाओं के जीवन में आशा, सम्मान और आत्मनिर्भरता की नई किरण बनकर उभरी है। यह योजना न केवल आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही है, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर उनके सामाजिक और पारिवारिक दायित्वों को सशक्त रूप से निभाने का अवसर भी दे रही है।

योजना के अंतर्गत 21 वर्ष से अधिक आयु की विवाहित, परित्यक्ता एवं विधवा महिलाओं को प्रतिमाह 1,000 रुपये की सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातों में प्रदान की जा रही है। इस नियमित आर्थिक सहयोग से महिलाएं अपनी दैनिक आवश्यकताओं को स्वयं पूर्ण कर पा रही हैं और घरेलू आर्थिक निर्णयों में सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं।

इसी क्रम में सक्ती विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत परसदा खुर्द निवासी श्रीमती गीतु कुमारी केवंट भी योजना से लाभान्वित हो रही हैं। श्रीमती गीतु कुमारी ने बताया कि महतारी वंदन योजना से प्राप्त राशि से वे समय पर घर का राशन एवं आवश्यक सामग्री खरीद पा रही हैं। इससे उन्हें आर्थिक राहत मिलने के साथ-साथ परिवार की जिम्मेदारियां निभाने में आत्मविश्वास और मानसिक संतोष भी मिला है।

श्रीमती गीतु कुमारी की तरह क्षेत्र की अनेक महिलाएं इस योजना से लाभ लेकर अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव महसूस कर रही हैं और सम्मानपूर्वक आत्मनिर्भर जीवन की ओर अग्रसर हो रही हैं। उन्होंने महिलाओं के जीवन को नई दिशा देने वाली इस योजना के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना ने हमें केवल आर्थिक सहारा ही नहीं, बल्कि आत्मसम्मान भी दिया है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...21 मिनट ago

अड़भार नगर पंचायत के नवनियुक्त एल्डरमैनों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ, वृक्षारोपण के साथ समारोह सम्पन्न ..

भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संयोगिता सिंह जूदेव की मौजूदगी में अड़भार नगर पंचायत के...

खबर सक्ती ...30 मिनट ago

स्कूल-कॉलेजों के आसपास तंबाकू बिक्री पर प्रशासन सख्त, 20 दुकानों पर चालानी कार्रवाई ..

कोटपा अधिनियम के तहत 3,350 रुपये का अर्थदंड वसूला, 100 गज के दायरे में तंबाकू बिक्री नहीं करने की दी...

खबर सक्ती ...35 मिनट ago

सक्ती मे स्व. बिसाहू दास महंत की 48वीं पुण्यतिथि पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, डॉ. चरणदास महंत ने सेवानिवृत्त शिक्षकों का किया सम्मान ..

श्रद्धांजलि के साथ सेवा का संकल्प: स्व. बिसाहू दास महंत की पुण्यतिथि पर फल वितरण, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर और शिक्षक...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 सप्ताह ago

🔮 विद्युत उपभोक्ताओं को बताए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई …

🔮 बिजली बिल, मीटर, वोल्टेज, आपूर्ति बाधित होने सहित विभिन्न मामलों में फोरम से कर सकते हैं शिकायत .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

सक्ती के बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता, चोरी का साउंड बॉक्स बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, अपात्रों को लाभ देने की शिकायत ..

ग्रामीणों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और भौतिक सत्यापन की मांग की .. सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत...

खबर बिलासपुर1 सप्ताह ago

सिम्स के डॉक्टरों ने 6 वर्षीय मासूम की अन्ननली से निकाला फंसा सिक्का, समय रहते बचाई जान ..

बिलासपुर सिम्स में सफल ऑपरेशन: ईएनटी विशेषज्ञों ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी से बच्चे की अन्ननली से निकाला सिक्का .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर कोरबा1 सप्ताह ago

“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान ..

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न .. कोरबा,...

खबर रायगढ़1 सप्ताह ago

🚨 ऑपरेशन क्लीन हंट : चक्रधरनगर पुलिस ने 21 चोरी की बाइक के साथ अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश ..

🚨 करीब 9 लाख की मोटरसाइकिलें बरामद, 5 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी , 🚨...

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

जनदर्शन में पहुंचे 35 आवेदन, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

जनदर्शन में सुनी गई आमजन की समस्याएं, आवास, राशन, भूमि व शिक्षा से जुड़े मामलों पर कार्रवाई के निर्देश .....

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending