Connect with us

खबर सक्ती ...

वेदांता पावर प्लांट में मौत का ब्लास्ट: 17 मजदूरों की जान गई, प्रशासन–कंपनी की लापरवाही पर उठे सवाल ..

Published

on

मुआवजे की घोषणाओं के बीच जिम्मेदारी तय करने की मांग तेज, आखिर कब रुकेगा मजदूरों की मौत का सिलसिला? ..

सक्ती हादसा बना सिस्टम पर सवाल: जांच के आदेश, लेकिन जिम्मेदार कौन? ..

सक्ती, सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट ने एक बार फिर औद्योगिक सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। इस भीषण हादसे में अब तक 17 मजदूरों की मौत हो चुकी है, जबकि दो दर्जन से अधिक श्रमिक जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। घटना के बाद प्रशासन और कंपनी प्रबंधन भले ही सक्रियता का दावा कर रहे हों, लेकिन इतने बड़े हादसे ने उनकी तैयारियों और जिम्मेदारी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंचे, घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया और मुआवजे की घोषणाएं भी कर दी गईं। लेकिन सवाल यह है कि जब प्लांट में सुरक्षा मानकों का पालन ठीक से होता, तो क्या इतनी बड़ी संख्या में मजदूरों को अपनी जान गंवानी पड़ती?

प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि वेदांता पावर प्लांट में लंबे समय से सुरक्षा को लेकर लापरवाही बरती जा रही थी। बॉयलर जैसे संवेदनशील उपकरणों की नियमित जांच और मेंटेनेंस को नजरअंदाज किया जा रहा था, जिसका खामियाजा मजदूरों को अपनी जान देकर भुगतना पड़ा।

प्रशासन ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जरूर दे दिए हैं, लेकिन अक्सर ऐसे मामलों में जांच रिपोर्ट फाइलों में दबकर रह जाती है और जिम्मेदारों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती। इस बार भी यही डर सताने लगा है कि कहीं यह हादसा भी सिर्फ मुआवजे और औपचारिक जांच तक सीमित न रह जाए।

कंपनी प्रबंधन ने मृतकों के परिजनों को 35 लाख रुपये और घायलों को 15 लाख रुपये देने की घोषणा की है, वहीं सरकार की ओर से भी आर्थिक सहायता का ऐलान किया गया है। लेकिन क्या कुछ लाख रुपये मजदूरों की जान की कीमत हो सकते हैं? यह सवाल हर किसी के मन में है।

सबसे चिंताजनक बात यह है कि मरने वाले मजदूर अलग-अलग राज्यों—छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश—से आए थे, जो रोजी-रोटी के लिए यहां काम कर रहे थे। उनके परिवारों पर अब दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

अब जरूरत सिर्फ राहत और मुआवजे की नहीं, बल्कि सख्त कार्रवाई की है। दोषियों की पहचान कर उन पर कड़ी कार्रवाई हो, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। वरना हर बार की तरह इस बार भी मजदूर ही सिस्टम की लापरवाही की कीमत चुकाते रहेंगे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर31 मिनट ago

बिना रेरा पंजीयन भूखंडों की बिक्री पर CG-RERA की बड़ी कार्रवाई, सालासार विहार के प्रमोटर पर 25 लाख रुपये का जुर्माना ..

रायपुर जिले मे स्थित सालासार विहार परियोजना में नियमों के उल्लंघन पर प्राधिकरण की सख्ती , रेरा अधिनियम की धारा...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

दशहरा महोत्सव को सफल बनाने में राजकुमार अग्रवाल (राजू भैया) की रही अहम भूमिका ..

जन्मदिन पर मारवाड़ी युवा मंच के साथियों ने उनके निवास पहुंचकर दी बधाई, केक काटकर मनाया उत्सव , विजयादशमी महोत्सव...

ख़बर रायपुर14 घंटे ago

नगर सैनिकों के लिए खुशखबरी, अब हर महीने मिलेंगे 30,870 रुपये ..

छत्तीसगढ़ के करीब 7,900 नगर सैनिकों को मिलेगा लाभ, प्रतिदिन 1,029 रुपये के मानदेय का प्रस्ताव .. रायपुर, छत्तीसगढ़ में...

ख़बर रायपुर15 घंटे ago

वीर जवानों के अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान से छत्तीसगढ़ में शांति और सुरक्षा का नया अध्याय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

पुलिस स्मृति दिवस पर मुख्यमंत्री ने अमर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, शहीद परिवारों का किया सम्मान , नक्सलवाद के...

खबर बिलासपुर16 घंटे ago

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि, शहीद परिवारों का किया गया सम्मान ..

बिलासपुर, 2री वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल सकरी में आज पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

जिले में 22 अक्टूबर से शुरू होगा ‘खेत बचाओ अभियान’, किसानों को टिकाऊ खेती के लिए किया जाएगा जागरूक ..

मिट्टी की सेहत सुधारने, संतुलित उर्वरक उपयोग और प्राकृतिक खेती को मिलेगा बढ़ावा, गांव-गांव में होंगे जागरूकता कार्यक्रम .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

राज्योत्सव की तैयारियों में न हो देरी, लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में करें निराकरण : कलेक्टर जयश्री जैन ..

पारस पोर्टल पर योजनाओं की प्रगति अपडेट करने के निर्देश, किसानों को नहरों से पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

श्री रामलला के दर्शन को अयोध्या रवाना हुए सक्ती जिले के 36 श्रद्धालु ..

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर नि:शुल्क तीर्थयात्रा का मिला अवसर, श्रद्धालुओं ने लगाए जय श्रीराम के जयकारे .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

पीवी ऐप सर्वे में किसान का रकबा और खसरा छूटने पर कलेक्टर सख्त ..

त्रुटिरहित क्रॉप सर्वे पर जोर, अधूरे सर्वे को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश .. सक्ती, जिले में पीवी ऐप...

ख़बर रायपुर19 घंटे ago

मतदाता सूची पुनरीक्षण 2027 का कार्यक्रम घोषित, 12 नवंबर से दर्ज होंगे दावे-आपत्तियां ..

17 वर्ष से अधिक आयु के युवा भी कर सकेंगे अग्रिम आवेदन, ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से मिलेगी सुविधा...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending